Hair Accessories
Hair Accessories

Hair Accessories: रोज डे के लिए यदि आपकी ड्रेस का चुनाव हो गया है तो आप अब हेयर को कुछ आकर्षित लुक देने के लिए सोचें। क्योंकि ड्रेस के साथ आपके बालों का लुक भी आकर्षित होना चाहिए। आजकल हेयर स्टाइल बनाने के लिए बेहद सुंदर दिखने वाली एक्सेसरीज काफी ज्यादा मार्केट में इन है। इनमे बहुत सारी वैरायटी मार्केट में आपको देखने को मिल जाएगी। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको इनके इस्तेमाल के बारे में पता होेना चाहिए। क्योंकि यदि आपको एक्सेसरीज को लगाने का सही तरीका नहीं पता होगा तो आप उन्हे सही से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। आईए जानिए किस तरह की हेयर एक्सेसरीज को बालों में लगाकर आप बालों को आकर्षित बना सकती है।

Hair Accessories
Hair Pins

आजकल बेहद सुंदर तरीके की हेयर पिन्स मार्केट में आ रही है। जिन्हे आप बालों में लगाकर बालों को सुंदर सा स्टाइल दे सकती है। यदि आप साइड की मांग निकालती है तो बालों को एक तरफ करके उसमें इन पिन्स को लगाएं। आपका हेयर स्टाइल बेहद सुंदर नजर आएगा। इसी तरह यदि आप बीच की मांग निकालती है तो दोनों तरफ बालों के बालों की पतली सी चोटी बनाकर पिन्स को लगाएं ये स्टाइल आजकल युवतियों को भा रहा है। क्योंकि आप चाहे इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस पहनें सभी पर यह स्टाइल फबता है। इन हेयर पिन्स में बहुत सारी वैरायटी आती है। जिसमें स्टोन वाली पिन्स तो बेहद अट्रैक्टिव लगती है। साथ ही इनमे आप कलरफुल पिन्स खरीद सकती है।

बालों को हाफ टाई करके बालों को सुंदर लुक दे सकती है। जब आप हाफ टाई करती है तो बीच में कलचर लगाएं। ये कलचर बेहद सुंदर नजर आते है। इनमे आप स्टोन्स या फिर डिफरेंट टाइप के कलचर का इस्तेमाल कर सकती है। इनमे कलरफुल में भी ये बेहद आकर्षित नजर आते है। इनमे आप ध्यान रखें कि थोड़ी अच्छी क्वालिटी के कल्चर का इस्तेमाल करें। आप इन्हे अपनी ड्रेस से मैचिंग करके लगाएंगी तो ये और भी अट्रैक्टिव नजर आएंगें। बालों को आगे से आप बैक कॉमिंग करके भी इस हेयर स्टाइल और भी अट्रैक्टिव बना सकती है।

आजकल हेयर एक्सेसरीज में डिफरेंट तरीके की हेयर एक्सेसरीज आ रही है। जैसे कि लेअर हेयर ब्रॉच जिसे आप बालों में पीछे या साइड में लगा सकती है। ये एक्सेसरीज लेयर में होती है इसमे दो या तीन लेअर होती है। और बालों में लटकी हुई ये बेहद सुंदर लगती है। इनमे अधिकतर लेअर में जो चेन लगी होती है उनमे स्टोन होते है। जो बालों में बेहद सुंदर नजर आते है। और यदि आपको अपनी ड्रेस से मैचिंग में इन्हे लगाना है तो आप इनमें मैचिंग के स्टोनस या फिर पर्लस में इन्हे खरीद सकती है।

यदि आप वेस्टर्न ड्रेस खासकर मिडी या फिर स्कर्ट टॉप पहन रही है तो बालों में पीछे की साइड साटिन हेयर बॉ लगाएं। ये देखने में बेहद आकर्षित लगते है। इन्हे आप अपनी ड्रेस से मैचिंग का भी लगा सकती है। साथ ही यह आपको गर्लिश लुक देते है। जब आप इन्हे लगाकर जाती है। तो आपके बालों का लुक बेहद सुंदर नजर आता है। इनमें बहुत सारी वैरायटी आपको मार्केट में मिल जाएगी। आप इन्हे शॉर्ट या लॉन्ग किसी भी लेंथ में बालों में लगा सकती है। लोंग वाले हेयर बॉ लम्बे बालों में ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आते है। बस आपको इनकी क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए खरीदना होगा।

यदि आपको अपने बालों को सुंदर सा लुक देना है तो आप अपने बालों में आगे की साइड हेयर बैंड लगाएं। हेयर बैंड से आगे के बाल अट्रैक्टिव नजर आते है। हेयर बैंड में आजकल आपको बहुत सारी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। वेस्टर्न ड्रेस पर तो ये हेयर बैंड बेहद सुंदर नजर आते है। हेयर बैंड में चाहे आप इन्हे मैटल में ले या फिर फैब्रिक सभी में ये डिफरेंट नजर आते है। इनमे यदि आपको हैवी लुक में लेना है तो इनमे बहुत बड़े बड़े स्टोन से वर्क किया जाता है। जो आपकी ड्रेस के लुक को भी डिफरेंट बना देते है। इनमे आप कलरफुल हेयर बैंड ले सकती  है। क्योंकि ये हेयर बैंड आपकी किसी भी ड्रेस पर चल जाएंगे।

आपने अक्सर महिलाओं और युवतियों को देखा होगा कि बालों में स्टोन पीन्स इस तरह लगी होती है। कि वे बालों में अलग से नजर आ रही होती है। ऐसा लगता है कि बालों में स्टोन लगे है। तो आप इनसे भी बालों को डिफरेंट लुक दे सकती है। इन्हें आप अपने साइड बालों में या फिर चोटी में भी सजा सकती है। इनमे इस तरह की पिन लगी होती है जो बालों में लगने के बाद दिखाई नहीं देती है। सिर्फ स्टोन ही नजर आते है। इनमे सफेद और कलरफुल स्टोन आते है जिन्हे आप अपनी ड्रेस से मैचिंग करते हुए लगा सकती है।

मार्केट में आपको डिफरेंट टाइप के हेयरबैंड मिल जाएंगे। जो बालों में लगे हुए खुबसूरत नजर आते है। इन रबड़बैंड में फलॉवर और स्टोनस कई सारी वैरायिटी में ये बेहद खुबसूरत नजर आते है। आप सारे बालों की पोनिटल बना सकती है। और फिर इन रबड़बैंड से पोनीटल को डिफरेंट बना सकती है। बालों को ध्यान में रखते हुए ही रबड़बैंड का इस्तेमाल करें। क्योंकि रबड़बैंड छोटे बड़े सभी साइज में आते है। आजकल ये साटिन के फैब्रिक में भी काफी ज्यादा चल रहें है। आप अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ इन्हे लगाएं।

वैसे रोज डे है तो ऐसे में आप एक्सेसरीज में रोज का इस्तेमाल बालों में करेंगी तो आपका लुक भी आकर्षित लगेगा साथ ही रोज डे पर ये एक्सेसरीज मौके के अकोर्डिंग नजर आएगी। आप बालों की साइड पार्टिंग करते हुए फंकी सा जुड़ा बनाएं उस जुड़े के साइड में इन रोज को लगा लें आपका हेयर स्टाइल बेहद आकर्षित और मॉर्डन नजर आएगा। या फिर आप रोज को साइड में भी लगा सकते है। कान में ऊपर लगा हुआ भी ये बेहद सुंदर नजर आता है। और यदि आपकी ड्रेस रेड कलर की है तो रेड रोज लगा सकती है। या फिर जो भी कलर या प्रिंट में ड्रेस पहने उसकी मैचिंग में रोज लगा सकती है।