Hairs Growth
Dadi Ke Nuskhe Credit: Istock

Hair Growth Remedy: क्‍या गर्मी और पसीने की वजह से बाल रूखे, बेजान और फ्लिकी हो गए हैं…हम सभी ने कभी न कभी इस समस्या का सामना जरूर किया होगा। बढ़ती गर्मी और तेज गर्म हवा के चलते त्‍वचा ही नहीं बल्कि बालों को भी कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इनदिनों स्‍कैल्‍प में खुजली और डैंड्रफ की समस्‍या भी बढ़ जाती है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स या सैलून नहीं बल्कि दादी मां के घरेलू नुस्खे आपके बालों को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दादी मां का हेयर ग्रोथ फॉर्मूला जिसका नियमित इस्‍तेमाल करने से आपके बाल पहले से अधिक खूबसूरत तो होंगे ही साथ ही तेजी से ग्रो करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

एग योर्क कंडीशनर

Hair Growth Remedy-गर्मी से बाल हो सकते हैं डल और खराब
Egg York conditioner

एग योर्क यानी अंडे की जर्दी प्रोटीन और फैट से भरपूर होती है, जो बालों को मजबूती देती है। यदि इसे नियमित रूप से बालों में लगाया जाए तो बाल मुलायम होने के साथ तेजी से बढ़ेगें। इसके लिए दो अंडों की जर्दी को फेंटकर साफ और गीले बालों पर लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट तक रहने दें। ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। यह उपाय बालों को टूटने से बचाता है और प्रोटीन क्षतिग्रस्त क्यूटिकल्स को ठीक करता है।

एवोकाडो मास्क

एवोकाडो, जो फैट और विटामिन से भरपूर होता है। ये बालों के लिए शानदार मॉइश्चराइजर है। इसकी क्रीमी बनावट गहराई से कंडीशनिंग करती है। एक पके एवोकाडो को मैश करें और इसे गीले बालों पर, खासकर सिरों पर लगाएं। बालों को शावर कैप से ढककर लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। पानी से धोने के बाद आपके बाल सिल्‍की हो जाएंगे। 

शहद और ऑलिव ऑयल

शहद और ऑलिव ऑयल मिलाकर एक हेल्‍दी मास्क बनाएं। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो नमी को बरकरार रखता है। वहीं ऑलिव ऑयल बालों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। इसका पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं, बालों पर लगाएं और गर्म तौलिये से ढक दें। फिर 20 मिनट बाद धो लें। यह मिश्रण बेजान बालों को नई चमक और मुलायम बनावट देता है। 

कोकोनट ऑयल ट्रीटमेंट

गर्मी से बाल हो सकते हैं डल और खराब
Coconut oil treatment

कोकोनट ऑयल यानी नारियल तेल रूखे बालों के लिए प्राकृतिक अमृत है। नारियल तेल बालों को भीतर से पोषित करता है, जिससे वे मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके रोगाणुरोधी गुण स्कैल्प के स्वास्थ्य को भी बढ़ाते हैं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। रातभर इसे बालों में लगा रहने दें और सुबह माइल्ड शैंपू करें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल फ्लिकी बालों के लिए एक बेहतरीन उपाय है। एलोवेरा के एंजाइम मृत त्वचा कोशिकाओं को ठीक करते हैं और बालों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। यह क्यूटिकल्स को चिकना करता है, फ्रिज को कम करता है और चमक बढ़ाता है। ताजा एलोवेरा पत्ती से जेल निकालकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। 

दही और बनाना हेयर पैक

दही और बनाना हेयर पैक बालों को गहरा पोषण देता है। केला नमी प्रदान करता है, जबकि दही बालों को मुलायम करता है। एक केले को आधा कप दही के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर समान रूप से लगाएं। फिर इसे 30 मिनट बाद बाद धो लें।