Top 10 Hair Dryer: जल्द ही सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है बालों को सुखाने की। अगर कहीं जाने की जल्दी हो तो बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर की जरुरत पड़ती ही है। अगर आप इन सर्दियों से पहले हेयर ड्रायर खरीदने का सोच रही हैं तो एक बार गृहलक्ष्मी की इस टॉप सीरीज पर नजर जरूर डालें। ताकि आप अपने बजट में एक अच्छा हेयर ड्रायर खरीद पाएं। आईये डालते हैं एक नजर-
हैवेल्स

1200 वाट क्षमता वाला ये हेयर ड्रायर तीन टेम्परेचर सेटिंग्स और फोल्डेबल हैंडल के साथ आता है। बालों को सुखाने के साथ ये हेयर स्टाइलिंग के लिए भी अच्छा है। हनी कॉम्ब इनलेट विशेष रूप से बालों को उलझने से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके मॉडल Havells HD3151 Hair Dryer की कीमत 1415 रुपये है।
फिलिप्स

HP8100/60 कॉम्पैक्ट ये हेयर ड्रायर 1000 वॉट की क्षमता के साथ आता है। इसका थर्मोप्रोटेक्ट ओवरहीटिंग को रोकता है जिससे बाल सुरक्षित रहते हैं। इस हेयर ड्रायर में 2 फ्लेक्सिबल हीट सेटिंग आती है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसकी हैंडलिंग को बेहद आसान बनाता है। इसके मॉडल HP8100/60 की कीमत 845 रुपये है।
अगारो

2000 वॉट वाला ये हेयर ड्रायर कॉम्ब, कंसंट्रेटर और डिफ्यूज़र नोजल के साथ आता है। इसमें 3 टेम्परेचर सेटिंग और ठंडी व गर्म हवा का ब्लोअर है। इसके साथ ही इसमें ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन के लिए ऑटो शट-ऑफ फंक्शन है। इसके अलावा इसमें 2.5 मीटर लंबी पावर कॉर्ड है। इसके मॉडल 33532 की कीमत 2,595 रुपये है।
क्रोमा

ये हेयर ड्रायर न सिर्फ गीले बालों को सुखाता है बल्कि उनको शाइन भी देता है। आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से ड्रायर की स्पीड सेटिंग्स कर सकते हैं। इस हेयर ड्रायर का कंसंट्रेटर अटैचमेंट बालों को बिल्कुल वैसे ही स्टाइल करता है जैसा आप चाहते हैं। इस हेयर ड्रायर की वॉट क्षमता 1200 है। इसके मॉडल CRAH4056 कीमत 1,200 रुपये है।
निर्वाणी

1500 वॉट वाला ये हेयर ड्रायर 3 हीट सेटिंग कूल बटन AC मोटर कंसंट्रेटर नोजल और रिमूवेबल फ़िल्टर के साथ आता है। यह एर्गोनोमिक हेयर ड्रायर 50 प्रतिशत तेजी से बालों को सुखता है। साथ ही ये एक सामान गर्मी प्रदान करता है। इसके मॉडल 2888_blk_mt_41_N की कीमत 1,999 रुपये है।
आइकॉनिक

2000 वॉट वाले इस हेयर ड्रायर में 3 हीट और 2 स्पीड सेटिंग, कूल शॉट, कम शोर फंक्शन इंटरचेंजेबल नोजल, प्रोफेशनल स्टाइलिंग जैसे फीचर शामिल हैं। इसका ओवरहीट प्रोटेक्शन सिस्टम ड्रायर के ज्यादा गर्म होने के बाद ऑटो शूटऑफ हो जाता है। इसके मॉडल SG_B0776WJDBC_IN की कीमत 3,000 रुपये है।
वेगा

1000 वॉट का ये क्विक ड्राई फीचर वाला हेयर ड्रायर फ्लेक्सिबल हीट सेटिंग, डिटैचेबल नोजल, और ऑटोमैटिक ओवरहीट कट आउट सिस्टम के साथ आता है। इसमें 2 हीट सेटिंग (लो और हाई) हैं, जो ठंडी और गर्म दोनों तरह की हवा देता है। इसको स्टोर और कैरी करना बेहद आसान है। इसके मॉडल VHDH-05 की कीमत 999 रुपये है।
बियरडो

ये फोल्डेबल हेयर ड्रायर 3 टेम्परेचर सेटिंग्स के साथ आता है। इसकी वॉट क्षमता 1100 है। इसको आप बालों को सुखाने और स्टाइलिंग रूटीन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इस हेयर ड्रायर का अटैचमेंट एक फोकस्ड एयरफ्लो बनाता है, जो बालों को सही तरीके से सुखाने में मदद करता है। इसके मॉडल Black Styling Gun Ultra Compact की कीमत 1,399 रुपये है।
मोर्फी रिचर्ड

ये एक 1200 वॉट वाला पॉवरफुल हेयर ड्रायर है जो 2-स्पीड और 2-हीट सेटिंग किए साथ आता है। इसमें डिटैचेबल कंसंट्रेटर है। ये बालों को सुखाने के साथ उनकी नमी को बरकरार रखता है। इसका हल्का वजन और फोल्डेबल हैंडल फीचर इसको ट्रेवल में ले जाना आसान बनाता है। इसके मॉडल 340035 की कीमत 1,495 रुपये है।
गब्ब GB

1000 वॉट वाला ये हेयर ड्रायर लाइटवेट होने के साथ फोल्डेबल भी है। इसमें डिटैचेबल नोजल के साथ प्रोफेशनल ब्लो ड्रायर आता है। इस ड्रायर में ज़रूरत के हिसाब से हीट एडजस्ट करने और बालों को नुकसान से बचाने के लिए हॉट और कूल दोनों सेटिंग्स हैं। इसके मॉडल GB-128 की कीमत 895 रुपये है।
