Bridal Skin Care Routine: हर लड़की के लिए शादी का दिन स्पेशल होता है, जिसके लिए वह काफी तैयारियां करती है। और सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है। ऐसे में उन्हे शादी के कुछ हफ्ते पहले ही स्किन केयर पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप डेली स्कीन केयर पर पूरा ध्यान दें क्योंकि तभी आपका रूप शादी वाले दिन निखर कर आएगा। क्योंकि जब त्वचा चमकेगी तो अपने जो भी कैरी करेंगी वो जचेंगा। तो आईए जानिए कि तरह आप स्किन केयर पर ध्यान दे सकती हैं।
Also read: ब्राइडल स्किन केयर का एक विकल्प एस्थेटिक क्लिनिक: Aesthetic Clinic for Bridal
क्लीन और एक्सफोलिएट

कई महीनों पहले से ही शादी को लेकर शॉपिंग आरम्भ हो जाती है। साथ ही ऑफिस का भी काम तो ऐसे में जरूरी है कि जब आप घर पर आए तो आप चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। क्योंकि चेहरे पर धूल मिट्टी के कण जमा हो जाते है। ऐसे में अगर आप चेहरे को सही से क्लीन नहीं करेंगी तो पिंपल जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके लिए चेहरे को एक्साइटिंग क्लींजर से साफ करें इससे चेहरे पर से मृत त्वचा हटकर साफ सुथरी त्वचा आ जाती है।
टोनर का इस्तेमाल
त्वचा का पीएच लेवल सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में जब आप चेहरे को क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग कर लें तो उसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर आप कॉटन की सहायता से अपने पूरे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इससे चेहरे का पीएच लेवल सही बना रहता है। ध्यान रखें कि टोनर अपनी त्वचा को ध्यान में रखते हुए ही इस्तेमाल करें।
मॉइस्चराइजिंग

चेहरे को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है। इससे आपके चेहरे से ड्राइनेस खत्म होती है। जिनकी स्किन ऑयली है वह ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। मॉइश्चराइजिंग करने के लिए आप चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर से मसाज करे। मॉइस्चराइजर हमेशा ऐसा खरीदना चाहिए जिसमें एसपीएफ की मात्रा सही हो, तभी वह सूरज की किरणों से आपकी प्रोटेक्शन कर पाएगा। रात में भी ध्यान रखें कि चेहरा अच्छी तरह से क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर से चेहरे पर मसाज करके सोएं। इससे त्वचा पर से ड्राइनेस खत्म हो जाएगी।
ट्रीटमेंट
जरूरी है कि जिस भी तरह का ट्रीटमेंट आपको अपनी त्वचा के लिए करवाना है तो उसे जल्द ही करवा ले। जिससे शादी से पहले आपकी त्वचा ठीक हो जाए। यदि आपके चेहरे पर मुंहासे, डार्क स्पॉट्स या फिर फाइन लाइन है तो इसका सही ट्रीटमेंट ले। क्योंकि यदि आप पहले से ट्रीटमेंट नहीं लेती है तो शादी वाले दिन आपको त्वचा की कई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ सकता है।
प्री ब्राइडल स्किन केयर के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

फेशियल: शादी से कुछ हफ्ते जरूरी होता है कि आप फेशियल करवाए। ब्राइडल के लिए कुछ स्पेशल फेशियल होते है जिससे उनकी त्वचा शादी वाले दिन ग्लो करती है। जिसमें कुछ हफ्तों पहले से सीटिंग दी जाती है। त्वचा को ध्यान में रखते हुए फेशियल किया जाता है। आजकल कुछ लोंग लास्टिंग ट्रीटमेंट भी किए जाते है।
बॉडी मसाज: प्री ब्राइडल में बॉडी मसाज को भी किया जाता है। इससे आपकी त्वचा को ग्लो करती है। साथ ही आपकी बॉडी का सर्कुलेशन भी भली प्रकार से कार्य करता है। इसके लिए कई ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है तो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते है। और आपकी बॉडी को रिलैक्स करवाया जाता है।
प्री ब्राइडल नेल्स : जरूरी है कि आप अपने नेल्स की केयर पर भी ध्यान दें। क्योंकि जब आप उंगली में रिंग पहनेंगी तो आपके नेलस सुंदर दिखाई देने चाहिए। इसके लिए आप हाथों के लिए मेनिक्योर करवाएं। जिससे आपके हाथ साफ सुथरे और सुंदर नजर आए। त्वचा रंग भी निखर सके। और नेल्स की शेप के साथ वे आकर्षित नजर आए।
पैरों की देखभाल: जिस तरह हाथों की देखभाल जरूरी है वैसे ही पैरों की देखभाल और उनके नेल्स भी सुंदर नजर आने चाहिए। इसके लिए आप पैरों के लिए पैडिक्योर करवाएं। जिससे आपके पैरों की स्किन साफ सुथरी और चमकदार नजर आए। और सही तरह से नाखूनों की शेप बनी हो।
डेली रूटीन में त्वचा के लिए जरूरी बातें-

- जरूरी है कि आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे। इसके लिए आप खूब पानी पीएं। ज्यादा पानी पीने से आपके चेहरे पर एक अलग सी चमक दिखेंगी जो नेचुरल होगी।
- खाने में हेल्दी चीजों को ही बढ़ावा दें। खूब फल और सब्जियां खाएं। जिससे आपके शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी। और आपके चेहरा भी ग्लो करने लगेगा।
- एक्सरसाइज पर ध्यान दें क्योंकि ब्राइडल पर कपड़े तभी जंचते है जब उसकी फिगर परफेक्ट होती है। तो इसके लिए जरूरी है अच्छा वर्कआउट करें। रोज वॉक जरूर करे जिससे शरीर से पसीना निकलें। पसीना जितना ज्यादा निकलता है उतना ज्यादा ही आपके चेहरे पर ग्लो आता है।
- कहीं भी शॉपिंग के लिए निकलें तो त्वचा को बचाएं रखने के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं और धूप में छतरी लेकर निकलें। जिससे चेहरे पर धूल मिट्टी नहीं बैठेगी और त्वचा तेज धूप से बची रहेगी।
