नाईट स्किनकेयर रूटीन को न लें हलके में, होते हैं कमाल के फायदे
नाईट स्किन केयर रूटीन पर हम ना के बराबर ध्यान देते हैं। जबकि अगर हम नाईट स्किन केयर रूटीन का हमेशा ख्याल रखेंगे तो हमारी त्वचा काफी कोमल चमकदार और जवान बनी रहेगी
Night Skincare Routine: बेदाग और चमकती त्वचा हर महिला की पसंद होती है। इसके साथ साथ त्वचा जवान भी दिखती रहे इसके लिए हम काफी प्रयास भी करते हैं। लेकिन जैसा की हम सभी जानते हैं आजकल बढ़ते प्रदुषण की वजह से हमें त्वचा से जुडी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनभर त्वचा का खूब ख्याल रखते हैं। इसमें हम बस एक गलती कर बैठते हैं की दिन भर त्वचा को इतना पैंपर करने के बाद रात होते ही इसके बारे में सोचना छोड़ देते हैं, यानी की नाईट स्किन केयर रूटीन पर हम ना के बराबर ध्यान देते हैं। जबकि नाइट स्किन केयर रूटीन का हमेशा ख्याल रखेंगेतो हमारी त्वचा काफी कोमल चमकदार और जवान बनी रहेगी वो भी काफी लम्बे समय तक के लिए। आइये जानते हैं नाईट स्किन केयर रूटीन के बारे में आसान पर बेहद ख़ास बातें।
इस रूटीन को अपनाने के बाद आपसे हर कोई पूछेगा कैसे किया ये कमाल।
Also read: 30 की उम्र में दिखना चाहती हैं जवां, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
क्लींजिंग है जरुरी

बिना केमिकल वाले क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें, मेकअप की वजह से जो रोमछिद्र ब्लॉक थे उनको थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही चेहरे पर जमी हुई गन्दगी, तेल आदि पूरी तरह से हट जाएगा। हमेशा ध्यान रखें मेकअप के बाद डबल क्लींजिंग जरुरी है। अगर आपने मेकअप नहीं भी किया है तो भी क्लीन्ज़र से अपने चेहरे को साफ़ जरूर करें।
टोनर
क्लीन्ज़र इस्तेमाल करने के बाद आती है टोनर की बारी। ये आपकी त्वचा के पोर्स को डीप क्लीन करता है और त्वचा को टाइट बनाये रखने में काफी मदद करता है। आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ साथ ये आपकी स्किन को फ्रेश लुक देता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर नमी बनी रहती है। टोनर का सबसे जादुई काम है त्वचा के बिगड़े हुए पीएच स्तर को लेवल पर ले कर आना।
सीरम के फायदे

सीरम हमारी त्वचा को अंदरूनी पोषण प्रदान करता है। त्वचा की खोयी हुई नमी वापस लौटाता है। ये हमारी त्वचा के कोलोजन को बढ़ाने में मदद करता है जिस से त्वचा जवान नज़र आती है। इस से आपके चेहरे के दाग धब्बे काम होने लगते हैं और साथ ही ये पिगमेंटेशन हटाने में काफी तेज़ी से काम करता है। ये त्वचा में प्राकर्तिक ग्लो ले कर आता है। साथ ही आपके स्किन टेक्सचर को काफी सुधारता है।
मॉइस्चराइजर करेगा रिपेयर
सोते वक़्त हमारी त्वचा रिपेयर मोड में एक्टिव होती है। ऐसे में अगर आप रात में मॉइस्चराइजर लगा कर सोती हैं तो त्वचा को काफी पोषक तत्त्व मिलते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स, झुर्रियां आदि ठीक होने लगते हैं। त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल आसानी से नियंत्रित होने लगता है। खोयी हुई नमी लौट आती है।
आई क्रीम

आँखों के आस पास की त्वचा काफी नाजुक होती है और जैसे जैसे उम्र बढ़ती है ये ढीली पढ़ने लगती है। इसलिए रोज़ रात में सोने से पहले अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
होठों की कोमलता

चेहरे की सुंदरता बढ़ाते आपके गुलाबी होंठ अगर रूखे सूखे और बेजान दिखेंगे तो खूबसूरत चेहरा भी काफी डल दिखने लगेगा। सोने से पहले लिप्स को अच्छे से क्लीन करें और एक अच्छा नेचुरल लिप बाम लगाएं, इस से होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे और गुलाबीपन भी बरकरार रहेगा।
