Diwali Skin Care By Bollywood Divas
Skin care For Special Diwali Glow

Diwali Skin Care By Bollywood Divas : इस साल दिवाली की तैयारियां अब जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी है। ऐसे ही फेस्टिवल्स की सभी तैयारियों के बीच चेहरे को भी फेस्टिवल रेडी बनाना चाहती हैं। तो इस दिवाली लंबी सैलून की लाइनों को छोड़कर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड कुछ सुपर हेल्दी और नेचुरल स्किन केयर टिप्स फॉलो कर सकती हैं। जो चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग और फ्लालेस लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आइए आज खास फेस्टिव ग्लो पाने के लिए बॉलीवुड दिवाज आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर की सीक्रेट स्किन केयर टिप्स जानते हैं।

Also Read : तेलगू एक्ट्रेस कृति शेट्टी के सुपर हॉट ब्लाउज डिजाइन देख करें करवा चौथ पर ट्राई: Krithi Shetty Inspired Blouse Designs

बॉलीवुड दीवाज के सिंपल स्किन केयर टिप्स फॉलो कर पाएं नेचुरल फेस्टिव ग्लो : Diwali Skin Care By Bollywood Divas

जरूर फॉलो करें आलिया का सीटीएम रूटीन

“जिगरा” एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सुपर टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐसे में फेस्टिव ग्लो के लिए आलिया भट्ट के स्किन केयर रूटीन की बात करें तो वे रेडएंट, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए काफी सिंपल और इफेक्टिव रेजीम फॉलो करती हैं।

स्किन केयर विद सिंपल सीटीएम

आलिया का कहना है, वे हेल्दी और रेडिएंट स्किन पाने के लिए सिंपल सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन फॉलो करती हैं। आलिया कहती हैं, पहले स्टेप में वे चेहरे को क्लीन करने के लिए जेंटल फेस वॉश इस्तेमाल करती हैं। और बाद स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए टोनिंग उनका दूसरा जरूरी स्टेप है। क्लींजिंग और टोनिंग के बाद स्किन पर हाइड्रेशन लॉक करने के लिए हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज से चेहरे को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप भी फेस्टिव ग्लो पाना चाहती हैं, तो आलिया का सीटीएम रूटीन फॉलो कर सकती हैं।

नेचुरल रेमेडीज हैं, जान्हवी कपूर का सीक्रेट

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सुपर हॉट अभिनेत्रियों में से एक जान्हवी कपूर अपनी रेडिएंट और ग्लोइंग स्किन के लिए काफी कॉम्प्लीमेंट्स पाती हैं। ऐसे में इस दिवाली आप भी जान्हवी कपूर की तरह हेल्दी, ब्राइट, स्मूद और रिफ्रेशिंग स्किन पाना चाहती हैं। तो जान्हवी के स्किन सीक्रेट फॉलो कर सकती हैं।

स्किन केयर विद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स

फैशन आइकन बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नेचुरल फ्रूट्स पील को अपनी खूबसूरत ग्लोइंग स्किन का राज मानती हैं। जान्हवी कहती हैं, फ्रेश फ्रूट्स केवल हेल्थ ही नहीं बल्कि ग्लोइंग स्किन के लिए भी बेहतरीन साबित होते हैं। ऐसे में खास फेस्टिवल ग्लोइंग स्किन के लिए जान्हवी नेचुरल फ्रूट मास्क इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। जो स्किन कॉलेजन को बूस्ट करने के साथ कॉम्प्लेक्शन को ब्राइट कर चेहरे को स्मूद और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होती हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर खुद को हाइड्रेट रखती हैं और हेल्दी स्किन के लिए डेली डाइट में फ्रेश फ्रूट्स लेती हैं। जान्हवी का सिंपल रूटीन जान इस दिवाली आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

रेगुलर एक्सफोलिएशन है, करीना का राज

बॉलीवुड की बेबो…यानी 90 के दशक से आजतक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रेगुलर एक्सफोलिएशन और हाइड्रेटिंग मास्क इस्तेमाल करती हैं। आप भी 30 के भी बेबो की तरह यंग और ग्लोइंग नजर आना चाहती हैं। तो उनके स्किन केयर टिप्स फॉलो कर सकती हैं।

नेचुरल DIY मास्क है करीना के लिए खास

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के अनुसार वे अपनी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज हाइड्रेटिंग मास्क और रेगुलर एक्सफोलिएशन को मानती हैं। जिससे चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाना आसान रहता है और चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। इसके अलावा करीना कपूर खान खास फेस्टिवल ग्लो पाने के लिए कुछ DIY फेस मास्क भी इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। जिसके लिए आप एक से दो चम्मच चंदन पाउडर में दो चुटकी हल्दी और विटामिन ई ऑयल मिलकर आसानी से तैयार कर सकती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खास मानती हैं, कि ये सिंपल होममेड फेस मास्क उनकी सुपर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज है। जिसे आप भी इस फेस्टिव सीजन फॉलो करती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...