Hydrating Dewy Makeup
Dewy Makeup Tips For Winter Weddings

Hydrating Dewy Makeup Tips: 2024 विंटर वेडिंग सीजन अब शुरू हो चुका है, जिसके चलते देशभर में एक साथ लगातार कई हजार शादियां होने वाली हैं। इस वेडिंग सीजन आप भी कोई खास शादी और वेडिंग फंक्शंस अटेंड करने वाली हैं, तो आपकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी होंगी। अक्सर महिलाएं अपने खास लोगों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। जिसके लिए कई महीने पहले से ही उनकी सभी तैयारियां जैसे आउटफिट शॉपिंग, फुटवियर हंटिंग, मेकअप सलेक्शन और खासकर ग्रूमिंग सेशन शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा विंटर वेडिंग्स की बात करें तो महिलाएं सबसे ज्यादा अपने मेकअप लुक को लेकर परेशान और कंफ्यूज रहती हैं। क्योंकि सर्दियों के डल और ड्राई मौसम में स्किन पर मेकअप की लेयर्स लगवाना काफी चैलेंजिंग होता है।

ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडे मौसम में स्किन ड्राई और डिहाइड्रेट हो जाती है। जिसके कारण विंटर वेडिंग्स में मेकअप करना काफी चैलेंजिंग होता है। क्योंकि विंटर्स में मेकअप स्किन को ड्राई और डल बनाता है। इसीलिए एक्सपर्ट्स विंटर वेडिंग्स में मेकअप आर्टिस्ट्स से हैवी मेकअप करवाने के बजाय सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने और सही मेकअप लुक चुनने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज आपकी इसी चिंता को दूर करने के लिए हम आपके लिए विंटर वेडिंग स्पेशल “हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप टिप्स” लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से घर में बढ़िया ट्रेंडी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Also read: शादी में मुड़-मुड़ कर आपको देखेंगे लोग, दुल्हन से सुंदर लगेंगी आप जब ट्राई करेंगी सोनाली बेंद्रे की स्टाइल: Celebrity Suit Design

विंटर्स में स्किन को हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप के लिए ऐसे करें तैयार, जानें जरूरी एक्सपर्ट टिप्स

सबसे पहले स्किन को करें एक्सफोलिएट

sabase pahale skin ko karen exfoliate
sabase pahale skin ko karen exfoliate

स्पेशल विंटर वेडिंग सीजन में हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने से पहले स्किन को सही तरह एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। इसीलिए किसी भी तरह का मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सबसे पहला स्टेप चेहरे से डेड स्किन सेल्स, डर्ट और गंदगी हटाना होना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को किसी भी माइल्ड क्लींजर से साफ करने के बाद अच्छे से एक्सफोलिएट या स्क्रब करना है। जिसके लिए आप कोई भी रेगुलर स्क्रब या नेचुरल स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर्स में स्किन पर हाइड्रेट करने से पहले एक्सफोलिएट करने से सीरम और मॉइश्चराइजर स्किन सर्फेस पर बेहतर काम कर पाते हैं। और आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार होती है और आप नेचुरली ग्लोइंग नजर आती हैं।

हाइड्रेटिंग स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें

hydrating skincare routine follow karen
hydrating skincare routine follow karen

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार खासकर विंटर सीजन में ड्राई और ऑयली हर स्किन टाइप के लिए स्किन को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप किसी खास विंटर वेडिंग को अटेंड करने वाली हैं। तो मेकअप से पहले विंटर सीजन स्पेशल हाइड्रेटिंग स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट्स की मानें तो सर्दियों में सॉफ्ट ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए थंब मेकअप रूल फॉलो कर सकती हैं। जिसमें स्किन को हाइड्रेट करने के लिए लाइटर मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट्स से शुरुआत करते हुए थिक फॉर्मूला अप्लाई करने हैं। जिसके लिए आप मेकअप से पहले मॉइश्चराइजिंग सीरम, फेस ऑयल और लास्ट में क्रीम मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकती हैं।

विंटर वेडिंग सीजन में खूबसूरत ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए एक्सपर्ट मेकअप टिप्स

winter wedding season mein khoobasoorat dewy makeup look create karane ke lie Expert makeup tips
winter wedding season mein khoobasoorat dewy makeup look create karane ke lie Expert makeup tips

विंटर वेडिंग्स में खास ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर बताया गया एक्सपर्ट हाइड्रेटिंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना है।

फेस ऑयल से करें स्किन पर मॉइश्चर लॉक

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार सर्दियों के मौसम में स्किन काफी ड्राई हो जाती है। जिससे स्किन पर मेकअप को ब्लेंड करना मुश्किल हो जाता है। और मेकअप अनइवन नजर आ सकता है। ऐसे में आपको बेस मेकअप शुरू करने से पहले स्किन पर फेस ऑयल मसाज करके मॉइश्चराइजर अप्लाई करना है। इसके अलावा आप फेस ऑयल और मॉइश्चराइजर को मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके लिए मेकअप प्रोडक्ट्स की ब्लेंडिंग आसान हो जाती है।

परफेक्ट रहेगा ड्यूई बेस मेकअप

विंटर्स में ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सही फाउंडेशन या टिंट चुनना जरूरी है। क्योंकि आगे का मेकअप की ब्लेंडिंग बेस मेकअप पर नर्भर करती है। इसके लिए आप अपनी नेचुरल स्किन टोन के हिसाब से शीर लिक्विड फाउंडेशन चुन सकती है। जिससे स्किन नेचुरली ग्लोइंग और प्लंप नजर आती है। फुल कवरेज फाउंडेशन में लिक्विड फाउंडेशन की तरह ल्यूमिनाइजिंग क्वालिटीज नहीं होती हैं, जो सर्दी के मौसम में स्किन पिगमेंटेशन को उभार सकते हैं। इसलिए इस मौसम में चेहरे को मॉइश्चराइज करने के बाद डार्क स्पॉट्स पर कंसीलर और फेस पर लिक्विड फाउंडेशन अप्लाई करना है। विंटर्स में ड्राई स्किन पर फाउंडेशन और सीरम को मिक्स करके भी अप्लाई कर सकती हैं।

फाउंडेशन के बाद ऐड करें ग्लोइंग ब्रॉन्ज

हाइड्रेटिंग स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने और ल्यूमिनियस बेस मेकअप सेट करने के बाद अब आपकी स्किन आगे के स्टेप्स के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इसलिए अब इस स्टेप में आप चेहरे पर थोड़ा स्पार्कल ऐड कर सकती हैं। इसके लिए बेस मेकअप सेट करने के बाद फेस को क्रीमी ग्लोइंग ब्रोंजर से शेप दे सकती हैं। विंटर सीजन में ग्लोइंग ब्रॉन्ज ही इस्तेमाल करें क्योंकि ये स्किन पर लंबे समय तक केकी नहीं होते हैं। और मेकअप नेचुरल और खूबसूरत नजर आता है।

चीकबोंस को ऐसे करें हाइलाइट

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट्स के अनुसार खासकर विंटर सीजन में ड्यूई मेकअप लुक को सबसे खास और खूबसूरत टच देने के लिए चेहरे को हाईलाइट करना चाहिए। ऐसे में विंटर ड्यूई स्किन लुक के लिए क्रीम हाइलाइटर को चीकबोंस, नोज ब्रिज, आईलिड, लिप्स और फेस के सभी हाई पॉइंट्स पर अप्लाई करके हाइलाइट करें। विंटर वेडिंग्स में सभी मेकअप लुक्स के साथ हाइलाइटर खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप भी अपना स्पेशल विंटर ड्यूई मेकअप क्रीम हाइलाइटर से लॉक कर करती हैं।

नेचुरल टिंट के लिए चुनें वाइब्रेंट क्रीम ब्लश

विंटर वेडिंग सीजन में चेहरे पर सेलिब्रिटीज की तरह खूबसूरत कलर ऐड करना चाहती हैं। तो रेगुलर पिगमेंटेड ब्लश के बजाय वॉर्म और वाइब्रेंट क्रीम ब्लश इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर सीजन में चेहरे पर नेचुरल कलर बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लगता है। ऐसे में आप भी विंटर वेडिंग्स में वाइब्रेंट क्रीम ब्लश अप्लाई करना न भूलें। इसके साथ चेहरे पर एक्स्ट्रा ग्लो और शाइन ऐड करना चाहती हैं, तो क्रीम ब्लश के साथ एक्स्ट्रा पाउडर ब्लश भी अप्लाई कर सकती हैं।

ध्यान रखें विडिंग्स में लंबे समय तक हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप लुक को फ्रेश रखने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे से सेट करना न भूलें। आप एक्स्ट्रा ग्लो के लिए स्पार्कल सेटिंग स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...