खूबसूरती निखारने के लिए वरदान है नारियल पानी, जानिए इसके फायदे: World Coconut Day
Coconut Water Benefits for Skin

नारियल पानी से निखरती है खूबसूरती, मिलते हैं कई फायदे

नारियल पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियाँ दूर होने के साथ-साथ यह चेहरे की खूबसूरती को भी निखारने का काम करता हैI

Coconut Water Benefits:  हेल्दी और पौष्टिक चीजों के सेवन से केवल हमारा शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता है, बल्कि इसका सीधा असर चेहरे पर भी दिखाई देता हैI इससे चेहरा चमकदार और खूबसूरत नज़र आता हैI अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत किए हुए अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहती हैं तो नारियल पानी का सेवन करना शुरू कर दें, इससे त्वचा से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा तो मिलता ही है और साथ ही त्वचा जवां और चमकदार भी नज़र आती हैI

आपको बता दें कि दुनियाभर में हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता हैI दरअसल कोकोनट डे मनाने की शुरुआत नारियल की खेती और इसकी उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए हुई थीI नारियल पानी पौष्टिक, फाइबर से भरपूर, विटामिन और खनिजों का मिश्रण हैI नारियल पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियाँ दूर होने के साथ-साथ यह चेहरे की खूबसूरती को भी निखारने का काम करता हैI आइए जानते हैं नारियल पानी के फायदे के बारे मेंI

Also read: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है नारियल पानी

World Coconut Day
relief from the problem of acne

नारियल पानी के अन्दर रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे के इलाज में सहायता प्रदान करते हैंI रोजाना नारियल पानी पीने से धीरे-धीरे मुंहासों की समस्या खत्म हो जाती है व चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता हैI

toxins
Removes toxins from the skin

नारियल पानी त्वचा को गहराई से साफ करने में बेहद कारगर होता हैI इसमें प्राकृतिक क्लीजिंग के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा से अशुद्धियों को हटाने में मदद करता हैI

 fine lines
Removes the problem of fine lines

नारियल पानी में प्राकृतिक विटामिन्स और मिनरल्स के गुण मौजूद होते हैंI साथ ही इसमें इसमें एंटी-एजिंग के गुण भी विद्यमान होते हैं, जो फाइन लाइन्स, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य संकेतों को हटाने में सहायता प्रदान करता हैI इसके सेवन से उम्र का असर त्वचा पर दिखाई नहीं देता हैI

hydration
Maintains hydration in the skin

त्वचा के लिए हाइड्रेशनबहुत जरूरी होता हैI अगर त्वचा में हाइड्रेशन की मात्रा कम हो जाती है, तो त्वचा रुखी और बेजान नज़र आने लगती है, लेकिन नारियल पानी त्वचा को हाइड्रेशन और पोषण देने का काम करता हैI अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो आपको अपने रोजाना स्किन केयर रूटीन में नारियल पानी को जरूर शामिल करना चाहिएI इससे आपकी त्वचा में चमक आएगी और त्वचा का रूखापन भी  दूर होगाI

नारियल पानी त्वचा के लिए वरदान हैI यह एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता हैI नारियल पानी हल्का होता है और डिहाइड्रेशन के बिना प्राकृतिक रूप से एंटी बैक्टीरियल भी होता हैI ये रुखी और सेंसिटिव त्वचा के लिए काफी अच्छा होता हैI चेहरे पर इसे लगाने से प्राकृतिक रूप से सफाई होती हैI अगर किसी के चेहरे पर दाने व फुंसियों की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए उन्हें चेहरे पर नारियल पानी जरूर लगाना चाहिएI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...