हल्दी के इस हेयर पैक से मजबूत होते हैं बाल, इस तरह करें इस्तेमाल: Turmeric Hair Pack
Turmeric Hair Pack

हल्दी के इस हेयर पैक से मजबूत होते हैं बाल इस तरह करे इस्तेमाल : turmeric hair pack

अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा कमजोर हैं और आप इनको मजबूती देना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी से बने हुए हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Turmeric Hair Pack: हल्दी एक औषधि के रूप में जानी जाती है। अधिकतर इसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है लेकिन उससे भी ज्यादा इस्तेमाल इसका चोट लगने पर किया जाता है। क्योंकि यह एक औषधि है लेकिन इसके बहुत सारे ब्यूटी बेनिफिट्स भी होते हैं। अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा कमजोर हैं और आप इनको मजबूती देना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी से बने हुए हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसी के साथ हल्दी के हेयर पैक के इस्तेमाल करने से बालों में शाइन भी आती है। हल्दी के इस्तेमाल से रूसी और हेयर लॉस की समस्या भी दूर होती है तो आइये आपको बताते हैं की हल्दी का हेयर पैक किस तरह बनना चाहिए और इसे बालों में कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

Also read : सर्दियों में चाहिए आलिया भट्ट जैसी ग्लोइंग स्किन तो आजमाएं ये जादुई तरीके

केले और हल्दी का हेयर पैक

Turmeric Hair Pack
turmeric and banana hair mask

अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी और केले की मदद ले सकते हैं। इससे हेयर पैक तैयार करें।

सामग्री

  • एक चम्मच ऐलोवेरा जेल
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल
  • एक केला

इस तरह बनाए हेयर पैक

  • हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले कांटे की मदद से केले को अच्छी तरह से मैश कर ले।
  • इसके बाद इसमें हल्दी शहद तेल और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • अब यह मास्क तैयार है इसको बालों का सेक्शन करते हुए लगाए।
  • इसे लगभग 30 से 45 मिनट के लिए लगा कर रहने दें।
  • अब जेंटल शैंपू की मदद से बालों को अच्छी तरह से साफ कर ले।

हल्दी और शहर का हेयर पैक

turmeric and honey hair mask
turmeric and honey hair mask

हल्दी और शहद से बने हुए हेयर पैक से बालों को मजबूती मिलती है। इसी के साथ बालों को पोषण भी मिलता है। रूखे बालो के लिए यह हेयर पैक अच्छा होता है।

सामग्री

  • एक अंडा
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच शहद
  • एक केला

इस तरह बनाए हेयर पैक

  • सबसे पहले दो कटोरी ले एक कटोरी में अंडा और एक कटोरी में केला अच्छी तरह से मैश कर ले।
  • इसके बाद इन दोनों को आपस में मिक्स करें अब इसमें हल्दी और शहद डाल ले।
  • इस मास्क को लगभग आधे घंटे के लिए बालों में अप्लाई करें और लगाकर छोड़ दें।
  • अब शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो ले।

हल्दी और दही का हेयर पैक

turmeric and curd hair mask
turmeric and curd hair mask

अगर आपका स्कैल्प बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है तो इसके लिए हल्दी और दही का इस्तेमाल करें।

सामग्री

  • एक चम्मच हल्दी
  • एक केला
  • एक कटोरी दही
  • एक चम्मच ऐलोवेरा तेल

इस तरह बनाए हेयर पैक

  • सबसे पहले केले को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद इसमें दही हल्दी और एलोवेरा तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब बालों को सेक्शन में डिवाइड करते हुए इस पैक को अप्लाई करें।
  • लगभग आधे घंटे तक बालों में लगाए रखें इसके बाद शैंपू की मदद से साफ करें।

इस तरीके के हेयर पैक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं और अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। यह हर तरह के बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए अगर आपको भी हेयर की समस्या है तो हल्दी वाला हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...