बालों के लिए वरदान है यह 1 सफेद चीज, लगाते ही मिलेगी शाइन, जान लीजिए Step By Step इस्तेमाल का सही तरीका: Benefits of Milk For Hair
Benefits of Milk For Hair

Overview: बालों के लिए वरदान है यह 1 सफेद चीज

Can hair be washed with milk: सदियों से बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रानियां और महारानियां दूध का इस्तेमाल करती आ रही हैं। दूध में कई ऐसे पोषक तत्व खासकर प्रोटीन होता है, जो बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आती है। यह दोमुंहे बालों को कम करने और रूखेपन को दूर करने के लिए भी जाना जाता है।

Benefits of Milk For Hair: सदियों से बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रानियां और महारानियां दूध का इस्तेमाल करती आ रही हैं। दूध में कई ऐसे पोषक तत्व खासकर प्रोटीन होता है, जो बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आती है। यह दोमुंहे बालों को कम करने और रूखेपन को दूर करने के लिए भी जाना जाता है।

दूध बालों के उलझने को भी कम कर सकता है। दूध प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने में मदद करता है। बालों में दूध लगाने के कई लाभ बताए जाते हैं। आइए जानें बालों में दूध लगाने से क्या होता है? बालों में दूध लगाने के स्टेप्स क्या हैं?

Also read: सफेद बालों होंगे कोयले से भी ज्यादा काले, हल्दी का स्टेप बाय स्टेप इन तरीकों से करें इस्तेमाल: Turmeric for Grey Hair

बालों पर दूध Step By Step कैसे लगाएं?

Benefits of Milk For Hair-How to apply milk on hair step by step?
Hair Mask for White Hair

बालों में दूध लगाना बहुत ही आसान है। इसके अलावा अगर आप नॉर्मल गाय के दूध के एलर्जी है, तो आप नारियल का दूध भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको उतने ही फायदे मिलेंगे। जानिए दूध लगाने का तरीका-
स्टेप 1: सबसे पहले बालों को किसी मोटे दांतों वाली कंघी की मदद से सुलझा लें।
स्टेप 2: अब दूध को अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं और मालिश करें।
स्टेप 3: से 30 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें। बालों को किसी सूती कपड़े की मदद से ढक लें।
स्टेप 4: बालों के सूखने के बाद इसे किसी हल्के क्लींजर से धो लें। इससे बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
स्टेप 5: इसके बाद बालों को हवा से ही सूखने दें। किसी भी हीटिंग टूल से इसे ना सुखाएं।

बालों पर दूध लगाने के फायदे-Benefits of applying milk on hair

Benefits of applying milk on hair
Benefits of applying milk on hair

दोमुंहे बालों की होगी छुट्टी

धूप के संपर्क में आने से बालों को काफी नुकसान होता है। इससे बाल खराब हो सकते हैं। धूप की हानिकारक किरणों की वजह से बालों का रंग बदलने लगता है इसके साथ ही इससे बाल दोमुंहे भी हो जाते हैं। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर दूध बालों पर लगाने से दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।

बालों को कंडीशन करता है

conditions hair
oil se rakhein nata hair fall ko karen tata

अगर आपके बाल रूखे और उलझे हुए हैं, तो आप अपने बालों को दूध से धो सकते हैं। दूध में मौजूद क्रीम बालों के क्यूटिकल्स को मुलायम बनाती है और बालों को नमी देती है। इससे बाल कंडीशन रहते हैं। दूध में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देने का काम करते हैं।

बालों के झड़ने से रोके

दूध प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। ऐसे में इसे बालों पर लगाने से उन्हें सही पोषण मिलता है। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है। अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं, तो आपको दूध से बालों को जरूर धोना चाहिए।

रूसी को कहें बाय

dandruff
dandruff

जिन लोगों को रूसी की समस्या रहती है, उनके लिए भी दूध किसी वरदान से कम नहीं है। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाने से रूसी से भी छुटकारा मिलता है। यह स्कैल्प को शांत करने और रूसी को कम करने में मदद कर सकता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...