Overview:
महंगे शैंपू और प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी जब बालों पर फर्क नजर नहीं आता तो लोग मायूस हो जाते हैं। लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आयुर्वेद में इसका बिल्कुल देसी और असरदार इलाज मिल गया है।
Ayurvedic Treatment for Hair: आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना और समय से पहले सफेद होना बहुत आम समस्या बन गई है। शायद ही कोई ऐसा हो जो इन समस्याओं से नहीं जूझ रहा हो। महंगे शैंपू और केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी जब फर्क नजर नहीं आता तो लोग मायूस हो जाते हैं। लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आयुर्वेद में इसका बिल्कुल देसी और असरदार इलाज मिल गया है। घर पर ही एक खास ‘हेयर पोटली’ बनाकर आप बालों को सेहतमंद बना सकते हैं।
दोगुनी रफ्तार से बढ़ेंगे बाल

हाल ही में फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस जादुई पोटली को तैयार करने और इस्तेमाल करने का तरीका बताया है। उनका कहना है कि ये पोटली बालों की जड़ों को मजबूती देती है। इसी के साथ यह डैंड्रफ कम करती है और बालों की ग्रोथ दोगुनी रफ्तार से बढ़ाती है।
जानें कैसे बनेगी ये जादुई हेयर पोटली
दरअसल, यह पोटली एक तरह की नेचुरल हेयर थेरेपी है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सारे इंग्रेडिएंट्स आयुर्वेदिक हैं और बालों और स्कैल्प को अंदर से पोषण देते हैं। खास बात ये है कि इस आयुर्वेदिक नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
सामग्री:
करी पत्ते
मेथी दाना
नारियल का बुरादा
प्याज के छिलके
सेंधा नमक
एक साथ होंगे कई काम
सबसे पहले इन सभी चीजों को एक साथ लेकर एक साफ और कॉटन के कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को हल्का गर्म करें। ध्यान रखें कि यह बहुत ज्यादा गर्म न हो। फिर इस पोटली से 10 मिनट तक सिर की हल्की मसाज करें। मसाज के दौरान पोटली को स्कैल्प और जड़ों पर धीरे-धीरे घुमाएं ताकि सारे हर्ब्स का असर सीधे स्किन तक पहुंचे। मसाज के बाद बालों को आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धो लें।
इसलिए फायदेमंद है ये हेयर पोटली
करी पत्ते बालों को सफेद होने से बचाते हैं। साथ ही हेयर ग्रोथ भी बढ़ाते हैं। वहीं मेथी दाना डैंड्रफ को दूर करता है और बालों की जड़ें मजबूत बनाता है।नारियल का बुरादा बालों को नेचुरली सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। प्याज के छिलके बालों में नेचुरल चमक लाते हैं और टूटने से बचाते हैं। इससे बालों में वॉल्यूम आती है। वहीं सेंधा नमक स्कैल्प में मिनरल्स के अवशोषण को बढ़ाता है।
बढ़ता है स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन
श्वेता शाह ने बताया कि गर्म पोटली से मसाज करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जब खून का बहाव सही होता है तो बालों की जड़ों को ज्यादा पोषण मिलता है। इस नुस्खे से बाल मजबूत होने के साथ ही तेजी से बढ़ते भी हैं।
एक महीने में ही दिखेगा असर
आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि इस हेयर पोटली का उपयोग हर सप्ताह कम से कम एक से दो बार जरूर करें। ऐसा करने से सिर्फ एक महीने में ही बालों में इसका असर साफ नजर आने लगेगा। श्वेता शाह ने बताया कि कम से कम 10 मिनट तक इस हल्की गर्म पोटली से मसाज करना बालों के लिए किसी वरदान से जैसा हो सकता है।
