Ayesha Khan Bold Eye Makeup Looks: बिग बॉस सीजन 17 फेम आयशा खान एक फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 17 में अपनी बेहद खूबसूरत अदाओं और पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्सी के चलते आयशा आज इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। बला की खूबसूरत आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और अपने खूबसूरत हॉट एथेनिक लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आयशा खान के एथेनिक लुक्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर उनके बोल्ड ड्रामा आई मेकअप लुक्स होते हैं। जिन्हें आप भी आसानी से क्रिएट कर अपने एथेनिक लुक्स को एलीवेट कर सकती हैं। आइए आज हम आपके लिए आयशा के टॉप 5 आई मेकअप लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी इंस्पिरेशन ले सकती
हैं।
एथेनिक आउटफिट्स के साथ खूब जचेंगे आयशा खान के खूबसूरत आई मेकअप लुक्स: Ayesha Khan Bold Eye Makeup
आयशा का सुपर ट्रेंडी हैवी मस्कारा लुक
एक्ट्रेस आयशा खान सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड एथेनिक लुक्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं और काफी पॉपुलर हैं। आप भी आयशा के इस लुक की तरह सिंपल मेकअप करके अपने एथेनिक आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में आयशा ने साड़ी के साथ मेकअप को काफी सटल रखा है। आप भी इस क्लासी लुक को सिंपल बेस मेकअप और हैवी मस्कारा के साथ क्रिएट कर कंप्लीट कर सकती हैं। आजकल ये सिंपल मस्कारा लुक काफी ट्रेंडी और पॉपुलर है।
क्लासिक थिक काजल लुक करें ट्राई
इस लुक में आयशा खान ने बेहद खूबसूरत पर्पल बनारसी साड़ी को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। ऐसे ही साड़ी लुक्स के साथ आंखों को बोल्ड और खूबसूरत लुक देने के लिए ये क्लासिक थिक काजल लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको सटल मेकअप के साथ आंखों पर थिक और बोल्ड ब्लैक काजल अप्लाई करना है। इस लुक को क्रिएट करना काफी आसान और सिंपल है। ये
आंखों को हाईलाइट करके आउटफिट को एलिवेट कर सकता है।
खूबसूरत हाफ स्मोकी आई मेकअप लुक
किसी भी एथेनिक आउटफिट को बोल्ड और सॉफ्ट दोनों का बैलेंस लुक देना है। तो ये हाफ स्मोकी आई मेकअप लुक सबसे आसान और बढ़िया ऑप्शन है। इस लुक में आयशा खान ने बेहद खूबसूरत पिंक साड़ी को ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी किया है। इस तरह का हाफ स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए आपको केवल काजल और आईलाइनर को अच्छे से ब्लेंड करना है। जिससे आंखों को डेप्थ और परफेक्ट शेप मिलती है।
सबसे परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लुक
किसी भी एथेनिक या वेस्टर्न आउटफिट को ग्लैम और स्टाइलिश लुक देने के लिए बढ़िया विंग्ड आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। इस खूबसूरत सफेद अनारकली लुक में आयशा खान ने सिंपल और न्यूट्रल बेस के साथ सटल मेकअप लुक क्रिएट किया है। और इस लुक में आयशा के आई मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लिटरी आई शैडो के साथ खूबसूरत विंग्ड आईलाइनर अप्लाई किया है। आप भी आयशा का ये लुक साड़ी, सूट या इंडोवेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
डेली ग्लैम लुक के लिए बेसिक काजल
आजकल अधिकतर लड़कियां वेस्टर्न आउटफिट्स से ज्यादा इंडियन ट्रेडीशनल लुक्स क्रिएट करना पसंद करती हैं। इस लुक में आयशा ने बेहद सिंपल ब्लू साड़ी के साथ एकदम बेसिक मेकअप क्रिएट किया है। आप भी आयशा की तरह एवरीडे एथेनिक आउटफिट्स को खूबसूरत मेकअप के साथ कैरी करना चाहती हैं। तो ये सिंपल और बेसिक काजल लुक क्रिएट कर सकती हैं। काजल अप्लाई करने का ये ट्रेडिशनल तरीका आज भी पहले जितना ही पॉपुलर है।
