ये टिप्स अपनाकर सही तरीके से लगाएं आंखों में काजल - step by step

काजल का इस्तेमाल बहुत ही लंबे समय से किया जा रहा है। हर लड़की अपने तरीके से काजल लगाना पसंद करती है।

How to Apply Kajal: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काजल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केवल काजल ही लगा लिया जाए तो आंखें अपने आप ही खूबसूरत नजर आने लगती हैं। काजल का इस्तेमाल बहुत ही लंबे समय से किया जा रहा है। हर लड़की अपने तरीके से काजल लगाना पसंद करती है। इसे लगाने के अलग अलग तरीके भी होते हैं। क्या आपको मालूम है कि सही तरीका क्या होता है काजल लगाने का, अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

Also read: काजल अग्रवाल के ग्लोइंग स्किन का राज़ है ये होम मेड फेस पैक

पहले आंखों को करें तैयार

How to Apply Kajal
How to apply

काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। आप का काजल आंखों पर सही ढंग से दिखाई देता है। इसके लिए आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को भी कवर करें। कवर करने के लिए फाउंडेशन कंसीलर उंगली से ब्रश के जैसे लगा सकते हैं और ठीक तरह से लगाएं।  जब आप के काले घेरे छुप जाएं तो आंखों का काजल अच्छे से दिखाई देते हैं।

पहले हल्का काजल लगाएं

apply light kajal first
apply light kajal first

आंखों के नीचे वाली वाटर लाइन पर हल्का-हल्का काजल लगाएं और आपकी आंखों के कोने से उसे डार्क करना शुरू कर दें। अगर आपकी आंखें छोटी है तो ध्यान रखें कि आंखों के इनर कॉर्नर पर काजल ना लगाएं हमेशा पीछे से शुरू करें इससे आंखें बड़ी बड़ी दिखाई देती है।

काजल की डबल लेयर लगाएं

Double Layer
Double Layer of Kajal

अगर आप चाहते हैं कि आपका काजल लंबे समय तक आंखों में टिका रहे तो इसके लिए काजल की दूसरी लेयर जरूर लगाएं। ऐसा करने से काजल लंबे समय तक लगा रहता है। पहले जैसे ही इनर कॉर्नर से अच्छी तरह काजल लगाए। वहीं अगर आंखों को और भी बड़ा दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आंखों के बाहरी पार्ट पर काजल का एकदम हल्का कोट लगाएं।

वाटर लाइन पर भी लगाए काजल

water liner
water liner

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लड़कियों की आंख पर बिना स्मज किए काजल एक अलग लाइट स्मोकी सा लुक देता है। उनकी आंखों में एक अलग ही चमक दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह आंखों के ऊपर वाटर लाइन में भी काजल स्ट्रोक लगाती हैं। अपनी उंगलियों से आंखों को ऊपर की ओर खिंचे और फिर उस पर काजल लगाएं। शुरुआत में ऐसा करने में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है क्योंकि वह एरिया बहुत ही ज्यादा नाजुक होता है इससे पलके भी घनी दिखाई देती है।

सावधानियां

  • आंखें बहुत ही नाजुक होती है इसीलिए आंखों पर थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
  • मेकअप खरीदते समय हमेशा एक्सपायरी डेट का ध्यान रखें और काजल पर हमेशा एक्सपायरी डेट चेक करें।
  • शुरुआत में काजल लगाते हैं तो थोड़ी सी जलन होती है और आंखों से पानी भी निकलता है। अगर ऐसा बार बार हो रहा है तो अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं और काजल का इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आंखों में इंफेक्शन हो रहा है तो काजल लगाने से बचें किसी भी केमिकल का इस्तेमाल ना करें।
  • अपने ऊपर यूज करने वाली चीजों को किसी दूसरे के साथ शेयर ना करें इससे स्किन एलर्जी हो सकती है।
  • सोने से पहले अपनी आंखों से काजल साफ कर ले। इसे निकालने के लिए आप नारियल तेल और मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

काजल से आंखों की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है इसीलिए इन टिप्स को बिल्कुल भी मिस ना करें और आर्टिकल को जरुर शेयर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment