उम्र बढ़ेगी लेकिन स्किन नजर आएगी जवां, आज जानिए इसे हेल्दी रखने के तरीके: Anti Aging Skin Care
Anti Aging Skin Care

Overview:

एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही कोलेजन और ग्लूटाथियोन आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

Anti Aging Skin Care: प्रदूषण, धूल और खराब खान-पान के इस दौर में अपनी स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। कॉस्मेटिक क्रांति ने इस काम को भले ही बहुत आसान बना दिया है। नित नई क्रीम्स, सीरम,फेशियल ऑयल, टोनर आपकी स्किन को जवां बनाने के लिए हाजिर हैं। फिर भी उम्र के साथ आपको अपनी स्किन केयर पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही कोलेजन और ग्लूटाथियोन आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इन्हें पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं, यह जानना आपके लिए जरूरी है।

Anti Aging Skin Care
Collagen is an important component for maintaining and improving skin texture.

स्किन के टेक्सचर को बनाए रखने के लिए और उसमें सुधार करने के लिए कोलेजन एक महत्वपूर्ण घटक है। यह स्किन के लिए एक जरूरी प्रोटीन है, जो उम्र के साथ स्किन में आने वाले बदलावों को कम करता है। स्किन में चमक बढ़ाने से लेकर झुर्रियां दूर करने, फाइन लाइंस कम करने और दाग-धब्बों को दूर करने का काम कोलेजन करता है। जब आपकी स्किन को पर्याप्त कोलेजन मिलता है तो स्किन यंग बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार 30 की उम्र के बाद आपकी स्किन में कोलेजन कम होने लगता है। इसलिए आपको कोलेजन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे आपके नाखून भी हेल्दी रहेंगे।

ऐसे बढ़ाएं स्किन कोलेजन : कोलेजन युक्त खाद्य पदार्थ खाना एक अच्छा विकल्प है। संतरा, नींबू, पालक, ब्रोकली, टमाटर, शिमला मिर्च, चिकन, मछली, अंडे आदि के सेवन से कोलेजन उत्पादन बढ़ता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार हैं। इसके लिए ब्लूबेरी, रास्पबेरी, डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी  एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे स्रोत हैं। सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन का उपयोग करें और सीधे धूप में जाने से बचें।

ग्लूटाथियोन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन की ढाल के Glutathioneरूप में काम करता है और उसे नुकसान से बचाता है।
skin care tips for rainy Glutathione is a powerful antioxidant that acts as a shield for the skin and protects it from damage.

ग्लूटाथियोन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन की ढाल के रूप में काम करता है और उसे नुकसान से बचाता है। यह ​त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। इससे आपकी स्किन अंदर से हेल्दी होती है, जिसकी चमक चेहरे पर नजर आती है। ग्लूटाथियोन आपकी स्किन को रिपेयर करता है और डैड स्किन सेल्स को फिर से जीवित करता है। इससे आपकी स्किन जवां बनी रहती है।  

ऐसे बढ़ाएं स्किन ग्लूटाथियोन : वैसे तो आप ग्लूटाथियोन के सप्लीमेंट ले सकते हैं। लेकिन इसे नेचुरल तरीके से भी पाया जा सकता हैै। ताजे फल और सब्जियां, विशेष रूप से गहरे रंग के फल और हरी पत्तेदार सब्जियां, ग्लूटाथियोन के अच्छे स्रोत हैं। ब्रोकोली, पालक, गोभी, गाजर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और संतरे का नियमित सेवन करें। अमीनो एसिड भी ग्लूटाथियोन का उत्पादन बढ़ाता है। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, फलियां, नट्स आदि का सेवन करें। विटामिन सी भी ग्लूटाथियोन को बढ़ावा देता है।  

कोलेजन और ग्लूटाथियोन के साथ ही आपको अगर अपनी स्किन को हमेशा जवां और चमकदार बनाना है तो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी बहुत जरूरी है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस मैनेजमेंट से भी आप अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। अपनी स्किन को नियमित रूप से साफ करें और एक्सफोलिएट करें। स्किन पर केमिकल्स का उपयोग करने से अच्छा है कि नेचुरल तरीकों से अपनी स्किन को पोषण दें। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...