इन 6 कारणों से होती हैं स्किन पीलिंग की समस्या: Skin Peeling Causes
Skin Peeling Causes

इन 6 कारणों से होती हैं स्किन पीलिंग की समस्या : Skin peeling Causes :

स्किन पीलिंग की समस्या ज्यादतर मौसम परिर्वतन के कारण होता है। इसलिए आज हम इस समस्या के 6 कारण बताने वाले है।

Skin peeling Causes: अक्सर मौसम के बदलने से स्किन पीलिंग की समस्या होना आम बात है। ज्यादातर ये समस्या त्वचा पर धूप पड़ने, सर्दियों के मौसम में या फिर स्किन एलर्जी के कारण होता है। इसमें शरीर के किसी भी हिस्से से त्वचा निकलने लगती है। लेकिन ये समस्या हवा में रूखेपन से ज्यादा होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में रूखापन होने कारण अधिकतर लोगों की त्वचा निकलने लगती है। लेकिन हर बार ऐसा नही होता है। कभी कबार इन समस्याओं के अन्य कारण भी हो सकते है। इसलिए आज हम स्किन पीलिंग समस्या के अन्य कारण के बारे में बताने वाले है। तो आइए जानते है।

Also read: फटी और रूखी त्वचा के लिए 5 फूड्स हैं बेस्ट: Foods for Dry Skin

Skin Peeling Causes
Drinking Water

स्किन पीलिंग का सबसे कारण डिहाइड्रेशन है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ऐसा होता है। पानी कम पीने से सबसे ज्यादा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है, जिससे त्वचा सूखने लगती है। फिर कई सारी समस्याएं होती है। उनमें से एक समस्या स्किन पीलिंग की भी है। इसलिए शरीर को हाईड्रेटेड रखने के लिए पानी ज्यादा पीना चाहिए। इस समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी तो अवश्य पीएं, जिससे कि त्वचा संबंधित कोई भी समस्या नहीं हों।

Sunburn
Sunburn

अक्सर त्वचा पर सनबर्न गर्मी में होता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों की त्वचा भी निकलने लगती है। सनबर्न यूवी एक्सपोज़र त्वचा के कोटेक्ट में आने से होता है, जिसमें त्वचा लाल हो जाती है। कभी कभी त्वचा में जलन भी होती है। इसके अलावा स्किन भी पील होने लगती है। इसलिए अपनी स्किन को यूवी रेंज से बचाने के लिए हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आप जब भी घर से बाहर निकने तो अपने स्किन पर सनस्क्रीन जरूर एप्लाई करें।

Skin Allergy
Skin Allergy

स्किन पीलिंग की समस्या त्वचा में होने वाली किसी भी प्रकार की एलर्जी से भी हो सकती है। जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, फंगल इंफेक्शन से भी स्किन पील होने लगती है। ऐसे में त्वचा अपनी प्राकृतिक सुंदरता खोने लगते है। अगर ये समस्या जारी लंबे समय तक जारी रहे, तो ऐसी समस्याओं को अनदेखा ना करें। जब भी स्किन पीलिंग की समस्या हो तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। उनसे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए परामर्श जरूर लें।

Climate Change
Climate Change

मौसम में बदलाव भी स्किन पीलिंग का एक बहुत बड़ा कारण है। चिलचिलाती गर्मी से लेकर बर्फीली ठंड तक मौसम के बदलने से सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर होता है। बदलते मौसम की वजह से स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगता है, जिससे स्किन पीलिंग की समस्या होती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बदलते मौसम में त्वचा का ज्यादा ख्याल रखें। सर्दियों के दिनों में त्वचा पर बार- बार मॉइस्चराइज़र लगाए। जिससे त्वचा सूखे नही और रूखेपन की वजह से स्किन पीलिंग की समस्या ना हों।

Harsh Skin Care Products
Harsh Skin Care Products

हार्श स्किन प्रोडक्ट के इस्केमाल से भी स्किन पील होने लगती है। ज्यादातर लोग बिना जांचे परखे मार्केट से स्किन प्रोडक्ट्स खरीद लेते है। फिर उनका इस्तेमाल करने से त्वचा निकलने लगती है। अधिकतर स्किन प्रोडक्ट में हार्श केमिकल का प्रयोग किया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत हानिकारक होता है। जिसका इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित कई सारी समस्याएं होती है। इसलिए हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही स्किन केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदें।