निक्की कुमारी

Beauty Tips

सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत दिलाएंगे नानी मां के बताए ये तेल: Nani Ki Seekh

सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राईनेस एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अब महंगी क्रीम्स नहीं बल्कि नानी मां के बताए हुए कुछ तेल लगाने चाहिए। 

यह एंटी-सीबम क्रिया प्रदान करता है, जो आपकी त्वचा पर सीबम उत्पादन को नियंत्रित कर सकता है। इससे ड्राईनेस दूर होती है और मुलायम त्वचा मिलती है। 

आर्गन ऑयल

विटामिन-ई और के जैसे गुणों से भरपूर नारियल का तेल रुखी त्वचा की समस्या से निजात दिलाता है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही हमारी दादी-नानी करती आ रही हैं। 

नारियल का तेल

जैतून का तेल विशेष रूप से सर्दियों में शुष्क, फटी त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह एक बेहतरीन स्किन मॉइस्चराइजर है। इसे हल्की गीली स्किन पर लगाने से ड्राईनेस दूर होती है। 

जैतून का तेल

नहाने के बाद बॉडी पर इस तेल को लगाएं। ऐसा करने से न केवल त्वचा को हाइड्रेट रखा जा सकता है बल्कि ड्राइनेस की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

बादाम का तेल

ये रूखी त्वचा से राहत पाने का एक देसी तरीका है। तिल का तेल गर्म करके उंगलियों की मदद से आप अपने पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी। 

तिल का तेल

दादी-नानी के जमाने से सरसों का तेल त्वचा पर लगाया जाता रहा है। इसे लगाने से बेजान त्वचा दूर होगी और रूखापन भी दूर हो जाएगा। आप इसे हल्का गरम करके लगा सकते हैं। 

सरसों का तेल

निक्की कुमारी

बालों के लिए संजीवनी है यह 1 पत्ता, लगाते ही होंगे घने: Long Hair Tips