Healthy Snacks: जब भी बात स्नैक्स की आती है तो मायें अक्सर परेशान हो जाती हैं, क्योंकि खाने के नाम पर बच्चों के बहुत नखरे होते हैं। उनको स्वादिष्ट खाने से मतलब होता है, पौष्टिकता से नहीं। यह आपकी जिम्मेदारी है कि बच्चे की प्लेट में कोई भी हानिकारक खाद्य या जंक फूड न हो।
इसलिए देखा गया है कि मां स्नैक्स के समय खुद को हेल्थ और टेस्ट के बीच उलझा हुआ पाती हैं। बच्चों के लिए स्वाद या बच्चों के लिए हेल्थ? इस जंग में जीतता स्वाद है। अगर हम आपसे कहें कि आप स्वाद के साथ-साथ उनकी हेल्थ का भी ध्यान रख सकती हैं तो आप चौक जाएंगी।
आप इन स्नैक्स को हेल्दी दाल/सब्जी से बना सकती हैं और वो भी वह दाल जो बच्चों को पसंद नहीं होती। वैसे भी बच्चों को सब्जियां खिलाना मानों एक युद्ध के बराबर है, लेकिन अगर आप उन्हें कुछ स्नैक्स का रूप दे दें और थोड़ा उनके लुक में बदलाव कर दें तो बच्चे सब्जियों को बड़ी खुशी-खुशी खा लेते हैं।
बच्चों के लिए केवल सुबह का नाश्ता और दोपहर का लंच ही नहीं बल्कि इन मील के बीच-बीच में कुछ स्नैक्स आदि का देना भी आवश्यक होता है ताकि उनका पेट तो भर सके साथ में उनकी पोषण की जरूरतें भी पूरी करी जा सके। तो आइए जान लेते हैं बच्चों को दिए जाने वाले कुछ स्नैक्स आइडिया।
सब्जियों का इंद्रधनुष

अगर आप बच्चों को रंग बिरंगी सब्जी एक इंद्रधनुष की तरह बना कर देती हैं तो उनका मन इस पर जरूर मोहित हो जायेगा।
बनाने की विधि
- यह इंद्रधनुष बनाने के लिए आप लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च का प्रयोग कर सकती हैं।
- इसके साथ ही आप गाजर और हम्मस आदि को भी इस इंद्रधनुष का हिस्सा बना सकती हैं।
- इन्हें काट कर सलाद की तरह नमक आदि छिड़क कर एक प्लेट में सजा सजायें।
एंट्स ऑन लॉग

एंट्स ऑन लॉग यानी कि लकड़ी के टुकड़े पर चीटियां जैसा डिजाइन वाला स्नैक। यह दिखने में एक बेहद ही सुंदर और पौष्टिक नाश्ता है। इसको तैयार करने के लिए आपको लौकी व फिलिंग के लिए सॉस, डिप, या लो-फैट चीज़, सीड्स, सूखे मेवे या ताजे फल और बिस्कुट चाहिए।
बनाने की विधि
- सारी सामग्री मिलाकर तैयार करें।
- इसके बाद के बाद, लौकी को दो हिस्सों में काट लें।
- फिर हेल्दी डिप्स या सॉस जैसे कि गुआकामोल या ह्यमस से भरें।
- इसके बाद, बीज, मेवा, सूखे या ताजे फल के साथ भरें।
- सबसे बाद में बिस्कुट के साथ सजायें।
- इस स्नैक को केवल पांच मिनट में तैयार किया जा सकता है!
सब्जियों के चिप्स

चुकंदर, शकर कंद जैसी सब्जियों को आप बहुत ही क्रिस्पी और क्रंची चिप्स में तब्दील कर सकती है।
बनाने की विधि
- आपको केवल इन सब्जियों को काटना है।
- अंदर से उनके पानी को खत्म कर फिर बेक करना है।
- थोड़ा थोड़ा नमक इनमें छिड़केँ और बच्चों को दे दें।
- आप चाहें तो कुछ स्वादिष्ट डिप का प्रयोग भी इन चिप्स के साथ कर सकती हैं।
- जिससे इनका स्वाद और अधिक बढ़ जायेगा।
छोटे छोटे सब्जी के बर्गर

बहुत से बच्चों का बर्गर मन पसंदीदा खाना होता है और अगर आप इसे एक हेल्दी तरह से बनाती हैं तो इसे रोजाना खाने में भी कोई हर्ज नहीं होता है। इसलिए आप एक मिनी बर्गर घर पर ही बना सकती हैं या बाजार से खरीद लें।
बनाने की विधि
- बन के बीच में खूब सारी सब्जियां जैसे टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, लेट्यूस आदि के साथ साथ आलू की टिक्की बनाएं।
- बन के बीच में रखें।
- इससे बच्चों को यह बर्गर काफी स्वादिष्ट लगता है।
वेज क्रैकर्स

बहुत से बच्चों के लिए दूध के साथ क्रैकर्स जैसे स्नैक्स खाना रोजाना का काम होता है। हालांकि वह बार बार एक ही तरह के स्नैक खाकर ऊब जाते हैं। इसलिए आप बच्चे को थोड़ा इंट्रेस्टिंग तरीके से स्नैक को दे सकती हैं।
बनाने की विधि
- आप काफी सारी मौसमी सब्जियों को थोड़ा भून लें।
- उन्हें क्रैकर्स के बीच में रख दें।
- इन सबको एक सैंडविच का रूप दीजिए।
- थोड़ा मसाला इनके ऊपर छिड़क दें।
खीरे के कप

खीरा एक बहुत ही रिफ्रेशिंग सब्जी है। जो बच्चे की सेहत के लिए काफी लाभदायक है और उसे हाइड्रेट रखने में भी सहायक है।
बनाने की विधि
- इसके कप बनाने के लिए आपको एक खीरा छील लेना है।
- उसके ऊपर से दो से तीन इंच अंदर का हिस्सा निकाल कर खाली जगह बना लें।
- अब इस खाली जगह में बच्चों के मन पसंदीदा मसाले और हर्ब्स आदि से उन्हें भर दें।
- यह कप बच्चों को काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगने वाले हैं।
बेबी फ्रिटाटा

फ्रिटाटा एक आसानी से बनने वाला, आसान सा, अंडे पर आधारित व्यंजन है। जिसे लोग भोजन के दौरान खाते हैं। आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को मफिन टिन्स में मिनी बेबी फ्रिटेट बनाकर बच्चे को दे सकती है। आप उसके लिए प्याज, लहसुन,पकिने के लिए तेल और अंडों की जरूरत होगी।
बनाने की विधि
- ओवन को 180ºC/350ºF पर प्रीहीट करें।
- एक कड़ाही में सरसों का तेल मध्यम आँच पर गरम करें और फिर उसमें प्याज़ और प्याज़ को दोनों के नरम होने तक भूनें। लहसुन डालें और एक और 3 मिनट तक पकाएँ।
- पैन को आँच से हटा लें, फिर पालक और तुलसी के पत्तों को मोटा-मोटा काट लें और पैन में डालें। अच्छी तरह से हिलाएं ताकि सब्जी का मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए। प्याज और मिर्च की गर्मी से पत्ते थोड़े से मुरझाने चाहिए।
- एक बाउल में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें, फिर उसमें थोड़ी सी काली मिर्च डालें। सब्जी का मिश्रण डालें और फिर पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक मिनी मफिन टिन में चम्मच डालें और 12 मिनट के लिए ओवन में बेक करें जब तक कि अंडे का मिश्रण फूल न जाए और पूरी तरह से सेट न हो जाए।
- मफिन कप से फ्रिटाटा निकालें और परोसने से पहले एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रखें।
- आप छोटे आकार के स्वादिष्ट मफिन्स लें। बच्चों के अनुकूल स्नैक में बदल सकते हैं। फिर, नाश्ते के स्वाद और पोषण मूल्य में विविधता लाने के लिए कई सब्जियां, पनीर और टोफू डालें।
तो इन तरीकों से आप अपने बच्चे को पौष्टिक आहार दे सकती हैं। ऐसे ही बहुत सारे अन्य तरीके भी हैं जिससे बच्चे को सब्जियां खिलाई जा सकती हैं। इसके बाद बच्चे अपने आप ही बार बार ऐसी सब्जी की मांग करनी शुरू कर देंगे। हालांकि आपको तलते समय तेल आदि का ध्यान रखना होगा।
