मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
August Horoscope 2025: इस मास व्यापार में प्रतिद्वन्दी व प्रतिस्पर्धी आपसे आगे निकल जायेंगे। काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपकी कोई वस्तु गुम हो जाने या चोरी हो जाने का खतरा बना हुआ है। हाथ में आता रुपया रुक जाएगा। समय गति आपके पक्ष में नहीं है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। इस समय आपको अपनो का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई)
इस मास रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। काम को गम्भीरता से लेंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व की छाप लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगी। आय के स्त्रोत
व साधनों में वृद्धि होगी। समय उत्तम है।
आपको कुछ मामलों में समझौते का रूख अपनाना पड़ेगा। शत्रु आपकी आलोचना
व निंदा करेंगे।
मिथुन (21 मई – 20 जून)
जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी सभी प्रकार के मामलों के लिए अच्छा माह साबित होगा। विदेशों में भी सम्पत्ति प्राप्त करने की सम्भावना। आमतौर पर अच्छा स्वास्थ्य आपको प्रसन्न और कुशल बनाएगा। फालतु चिन्ता न करें और संयम बरतें। सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई)
काम की अधिकता तनाव व भय पैदा कर सकती है। दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार की बजाय कामकाजी और पेशेवर दोनों ही तरह के सम्बन्ध आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। अपने लक्ष्य प्राप्ति की दौड़ में आप कुछ हद तक तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। आध्यात्मिकता की तरफ हल्का सा
रूझान भी आपको राहत दिलाएगा।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)
नई नौकरी और सम्भवत: नई प्रतिबद्धताएं भी आएगी। पारिवारिकजन या पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होगा। अपनी या किसी नजदीकी रिश्तेदार की सेहत को लेकर चिन्तित रहेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए आवश्यक उर्जा और इच्छाशक्ति की जरूरत महसूस करेंगे।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
अपने जीवन-स्तर में सुधार लाने तथा सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आय से अधिक खर्च करेंगे, जिससे बजट गड़बड़ाएगा। नए सम्बन्ध बनेंगे। कानूनी, सरकारी कार्यों में धन व समय नष्ट होगा।
कार्य-क्षेत्र में समस्याएं आ सकती है। मित्रों, सहयोगियों के साथ आपने जो संबंध बनाए हैं, उन्हें बिगड़ने न दें।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)
लोकप्रियता, कामयाबी के नतीजे शानदार रहेंगे। सहजता से आप बहुत कुछ पा लेंगे। अचानक धन का लाभ, विरासत में कुछ मिलने तथा जीत की सम्भावना है। ह्रश्वयार व रोमांस बढ़ेगा। विनम्रता रहेगी। आपके निकट रहने वाले लोगों के साथ आप गर्मजोशी और प्रेम से पेश आएंगे।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
आपके जीवन में प्रेम व रोमांस की बरसात होगी। यदि आप अभिभावक हैं, तो बच्चों की समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। आप अपनी इच्छा के विपरीत काम करने के लिए मजबूर होंगे।
सम्पत्ति को लेकर विवाद या कानूनी दांवपेंच का सामना करना पड़ सकता है।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
जीवन-चर्या काफी व्यस्ततम रहेगी। यात्राओं का जोर रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे। नौकरी, व्यवसाय या स्थान परिवर्तन की संभावना है। अनावश्यक वाद-विवाद में उलझे रहेंगे। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। इस दौरान आप भविष्य की योजना बना सकते हैं। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा मुक्त महसूस करेंगे और अपनी पसंद का काम करेंगे। अपनी रूचि के अनुसार निजी हितों से संबंधित कामों, शोध तथा अध्ययन जैसे कार्यों को कर सकते हैं। समय सानंद व्यतीत होगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। जीवन में आनंद की अनुभूमि करेंगे।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)
आत्माभिव्यक्ति का सुख मिलेगा। इसके अलावा प्रोन्नति मिलने, नया व्यवसाय शुरू करने तथा अच्छी नौकरी मिलने के भी योग हैं। प्रेम, रोमांस तथा निजी और रचनात्मक मोर्चे पर यह समय
गतिविधियों से भरपूर रहेगा। आप जो चीज हासिल करना चाहते है, उसे पाने के लिए आप पूरी शिद्धत से प्रयास करेंगे तथा सफलता हासिल करेंगे।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)
आप व्यवसाय करने की विशेषता और हुनर हासिल करेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। कोई भावनात्मक रूप से ठेस भी पहुंचा सकता है। आपसी सौहार्द बढ़ाने और भेंटमुला
कातों का दौर जारी रहेगा। आपको जोखिम भरी रोमांचक गतिविधियां आकर्षित करेंगी। आपको अनुशासित रहने की जरूरत होगी।
