June Horoscope 2025
June Horoscope 2025

June Horoscope 2025: किसी अनहोनी का भय रहेगा। मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी। व्यापार, नौकरी व पढ़ाई में शानदार सफलता से खुशी का एहसास होगा। आनंद, खुशी और उल्लास ये शीघ्र ही जीवन में प्रवेश करेंगे। अगर आप नया कार्य करने जा रहे है तो आपको नयी
राह मिलेगी।

आपको समस्याओं से निपटने के लिए सहारे की जरूरत होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभरेंगी। यदि आप कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हैं, तो संघर्ष व परेशानियों का सामना कर पाएंगे व उनका अंत होगा। धन हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे।

जीवन-चर्या काफी व्यस्ततम रहेगी। यात्राओं का जोर रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे । नौकरी, व्यवसाय या स्थान परिवर्तन की संभावना है। अनावश्यक वाद-विवाद में उलझे रहेंगे जोखिम भरे निवेश करने से बचें। इस दौरान आप भविष्य की योजना बना सकते हैं।

इस माह आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएंगे। आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा मुक्त महसूस करेंगे और अपनी पसंद का काम करेंगे। अपनी रूचि के अनुसार निजी हितों से संबंधित कामों, शोध तथा अध्ययन जैसे कार्यों को कर सकते हैं। समय सानंद व्यतीत होगा।

इस माह आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोन्नति मिलने, नया व्यवसाय शुरू करने तथा अच्छी नौकरी मिलने के भी योग हैं। प्रेम, रोमांस तथा निजी और रचनात्मक
मोर्चे पर यह समय गतिविधियों से भरपूर रहेगा। आत्माभिव्यक्ति का सुख मिलेगा।

आप जो चीज हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए आप पूरी शिद्धत से प्रयास करेंगे तथा सफलता हासिल करेंगे। आप व्यवसाय करने की विशेषता और हुनर हासिल करेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। कोई भावनात्मक रूप से ठेस भी पहुंचा सकता है।

आपसी सौहार्द बढ़ाने और भेंट मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। आपको जोखिम भरी रोमांचक गतिविधियां आकर्षित करेंगी। लेकिन आपको अनुशासित और आत्म-नियंत्रित रहने की जरूरत होगी। इस दौरान संगीत, साहित्य और कला भी आपको आकर्षित करेंगे।

आपके काम का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। नये अनुबंध तथा आय में
वृद्धि होने की संभावना है। आपको सुख-शांति की जरूरत होगी। इसके लिए आप एकांत में या किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है।

यह महीना आपकी इच्छाओं तथा सपनों को साकार करने के लिए विशेष होगा। यह एक अच्छे समय की शुरुआत है। पेशे के अनुसार प्रकाशन, मीडिया से संबंधित काम, आयात-निर्यात, विदेशी व्यापार सभी कुछ आपके अनुकूल होगा। विभिन्न पहलुओं पर संवाद आपकी विशिष्टता होगी।

आप अपने सभी निजी एवं व्यावसायिक, मित्रों, सहयोगियों, पड़ोसियों इत्यादि के साथ संबंधों को
सुधारने तथा मजबूत करने का प्रयास करेंगे। किन्तु प्रतिक्रिया स्वरूप आपको निराशा हाथ लगेगी, जिससे मन खिन्न होगा। आपकी प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि कुछ समय के लिए ऊपर उठेगी।

हर क्षेत्र में सुधार लाने की एक सपूर्ण व्यवस्था आपको न केवल व्यस्त रखेगी, बल्कि प्रतिबद्ध भी रखेगी। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप घर व परिवार से ही जुड़े रहें। आपके द्वारा पूंजी निवेश/सौदा या फिर जल्दबाजी से की गई कार्यवाही से मान-हानि या खतरा हो सकता है।

माता-पिता व परिवार के साथ ज्यादा से-ज्यादा समय बिताएंगे। काम में चुनौतियां होगी और जिसके लिए नए लक्ष्य निश्चित करने होंगे। कुछ सफलताएं भी मिलेगी, जिनसे आप आनंदित होंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। सावधानी रखनी होगी। मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा।