summary : सोनम कपूर को बचपन से है PCOS: जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें टीनएज से ही PCOS की समस्या है, जिससे उन्हें वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल और एक्ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी बीमारी है, जिसका इलाज लाइफस्टाइल बदलाव और दवाओं से किया जाता है।
Sonam Kapoor PCOS Journey: महिलाओं के शरीर में कुछ बीमारियां प्रजनन सिस्टम से जुड़ी हुई होती है जिसकी वजह से उन्हें काफी सारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सोनम कपूर ने बताया है कि उन्हें PCOS है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनम कपूर इस बीमारी को लंबे समय से मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने एक प्रोग्राम में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इस बीमारी के बारे में टीनएज में पता चला था।
छोटी उम्र में ही सोनम कपूर को यह बीमारी हो गई थी जिसकी वजह से उनके शरीर में कई प्रकार के बदलाव दिखाई दिए। जैसे कि उनके चेहरे पर बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा होना। जिसकी वजह से कई बार उनका मजा भी उड़ाया गया। इस बीमारी के चलते सोनम कपूर का वजन भी बहुत अधिक हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। सोनम कपूर को अपना वजन कम करने में और खुद को फिट बनाने में काफी मेहनत भी करनी पड़ी।
PCOS के लक्षण

इस बीमारी के लक्षणों की बात की जाए तो इसमें मरीज में हार्मोन एक्ने की समस्या काफी ज्यादा बताई जाती है। सोनम ने यह बताया है कि जब वह हाई स्कूल में पढ़ रही थी जब लड़कियां अपनी स्किन और लुक्स को लेकर काफी ज्यादा सजग रहती हैं। ऐसे में सोनम का चेहरा एक्ने से भरा हुआ था। इसी के साथ उनके चेहरे पर बाल काफी ज्यादा अधिक थे जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी रहती थी।
PCOS क्या बीमारी होती है
पॉलिसिटिक्स ओवरी सिंड्रोम इस बीमारी का पूरा नाम है। यह एक आम बीमारी है जो 15 से 45 साल की महिलाओं में पाई जाती है। इस बीमारी में ओवरी में छोटी-छोटी गांठे बन जाती है जिसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन के स्तर में उतर और चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस वजह से उनके स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर भी पड़ता है। इस बीमारी की वजह से हार्मोनल इंबैलेंस हो जाते हैं जिसकी वजह से महिलाओं में पीरियड से जुड़ी हुई समस्या भी हो सकती है। इस बीमारी के चलते आगे उम्र में उनको गर्भ धारण करने में भी अधिक समस्या हो जाती है।
PCOS बीमारी के लक्षण

इस बीमारी के काफी सारे लक्षण बताए गए हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर पर वह लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे कि –
- हमारे चेहरे पर अधिकतर पिंपल्स होना।
- इस बीमारी के चलते चेहरे के बालों की असामान्य ग्रोथ भी होती है। जिसकी वजह से चेहरा काफी ज्यादा बेकार दिखाई देने लगता है।
- इस बीमारी के चलते हेयर फॉल काफी ज्यादा होता है और गंजेपन का भी खतरा रहता है।
PCOS का इलाज
इस बीमारी के इलाज की अगर बात की जाए तो आपको बता दे इसका कोई सटीक कारण आज तक पता नहीं चला है और ना ही इस बीमारी का कोई स्थाई इलाज मिल सका है। इस बीमारी के इलाज के दौरान लक्षणों को मैनेज करने की कोशिश की जाती है जो काफी ज्यादा मेहनत वाला काम है। इन लक्षण की गंभीरता को कम करने के लिए दवाई और लाइफस्टाइल में काफी सारे बड़े बदलाव करने पड़ते हैं। इस बीमारी के चलते डाइट, एक्सरसाइज, नियमित स्क्रीनिंग और अन्य कई तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। जिसकी वजह से इस बीमारी को कम करने की कोशिश की जाती है।
