Salman Khan New Song 2025
Salman Khan Musical Comeback After Battle of Galwan

Overview:

सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने नए सिंगल ट्रैक से म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे हैं। अंशुल गर्ग के साथ उनका यह गाना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

Salman Khan Musical Comeback After Battle of Galwan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस के 35 साल पूरे होने के मौके पर शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा था। जिसमें काले रंग की शेरवानी में सलमान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। और अब खबर आ रही है कि अभिनेता जल्द ही फिर से म्यूजिक स्टूडियो में लौटने वाले हैं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान अपना नया सिंगल ट्रैक रिकॉर्ड करेंगे, जो उनकी पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने ‘जी रहे थे हम’ के बाद पहला म्यूजिकल प्रोजेक्ट होगा।

नया सिंगल ट्रैक रिकॉर्ड करने की तैयारी में सलमान खान

हालही में आई खबरों के अनुसार, सलमान खान शूटिंग के बाद एक नए म्यूजिकल सिंगल के लिए स्टूडियो लौटेंगे। यह एक स्टैंडअलोन ट्रैक होगा, जिसे म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग बना रहे हैं। अंशुल ने बताया कि, “हम कुछ समय से एक सिंगल रिकॉर्ड करने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल सलमान भाई कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उन्होंने मेरे कुछ गाने सुने हैं और पसंद भी किए हैं। जैसे ही वे तैयार होंगे, रिकॉर्डिंग शुरू कर देंगे।” सलमान की आवाज को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं, और इस बार भी दर्शकों को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार है।

पहले भी कई हिट गानों से कर चुके हैं दिलों पर राज

सलमान खान सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने पहले भी कई हिट गाने गाए हैं, जिनमें ‘चांदी की डाल पर सोने का मोर’, ‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूँ हीरो तेरा’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। उनकी आवाज में एक खास इमोशनल जुड़ाव होता है, जो फैंस को तुरंत कनेक्ट कर देता है। लॉकडाउन के दौरान सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कई सिंगल्स रिलीज किए थे, ताकि फैंस को एंटरटेनमेंट मिलता रहे। म्यूजिक उनके लिए सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक जुनून है, जिसे वे बार-बार साबित करते रहे हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ी खास बातें

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू हो चुका है और नवंबर 2025 तक इसकी शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। यह फिल्म ‘तेरे नाम’ की हिट तिकड़ी – सलमान खान, समीर अंजान और हिमेश रेशमिया को फिर से एक साथ ला रही है। साथ ही, हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने खुलासा किया कि फिल्म में अरिजीत सिंह का एक गाना भी शामिल होगा। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...