होली में जमकर खाया-पिया तो अब इन ड्रिंक्स को करें डाइट में शामिल: Post Holi Detox Drinks
Post Holi Detox Drinks

होली में जमकर खाया-पिया तो अब इन ड्रिंक्स को करें डाइट में शामिल: Post Holi Detox Drinks

आज हम आपको ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके अपच की समस्या को दूर कर देंगे।

Post Holi Detox Drinks: होली का त्यौहार आपने काफी धूमधाम से मनाया होगा। ऐसे मौके पर घर में ढेर सारे पकवान बने होंगे। लेकिन ऐसे खाने के बाद अपच और पेट दर्द की शिकायत अक्सर परेशान करने लगती है। जिसकी वजह से पूरी डाइट का रूल बिगड़ जाता है। इसलिए पकवानों का लुत्फ उठाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं न हो इसके लिए आप कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद है। आज हम आपको ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके अपच की समस्या को दूर कर देंगे।

Also read: मसल्स ग्रोथ के लिए घर पर बनें इन 3 ड्रिंक का करें सेवन, हड्डियों को भी मिलेगी मजबूती

Post Holi Detox Drinks
Ginger Juice

गैस और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अदरक का जूस या पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसके जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबधी परेशानियों को ठीक कर सकते हैं। आप होली पर हैवी खाना खाने के बाद अदरक का जूस पी सकते है। इससे आपके ब्लोटिंग की समस्या दूर हो जाएगी।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए दालचीनी और अदरक का पानी भी बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सेब के कुछ टुकड़े पानी में डालें। साथ में एक चुटकी दालचीनी और अदरक का एक चम्मच रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस ड्रिंक को सुबह-सवेरे पिएं। ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करने में मदद करेगा।

Cumin-Thyme Water
Cumin-Thyme Water

जीरा और अजवाइन का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। जीरे और अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही जीरा-अजवाइन का पानी पेट को ठंडा रखता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। आप अपने दिन की शुरुआत अगर जीरा-अजवाइन पानी से करते हैं, तो पाचन शक्ति मजबूत होती है।

Cucumber-Mint Water
Cucumber-Mint Water

खीरा और पुदीने का ड्रिंक पीने से पेट और आंत दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। होली के बाद आप खीरा और पुदीने का ड्रिंक पिया करें, इससे पाचन क्रिया तेज होती है। इस ड्रिंक को रोजाना पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इसके अलावा ये ड्रिंक आपके कब्ज की समस्या को भी दूर कर देता है।

खीरा और नींबू पानी भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप नींबू का रस, कुछ पुदीने के पत्ते और एक खीरा लें और सभी चीजों को एक साथ मिक्सर में डालकर पीस लें। अब जूस को गिलास में निकाल लें और इसमें चुटकीभर काला नमक, चाट मसाला डालें। आप चाहें तो आइसक्यूब भी ऊपर से डाल सकते है। अब आप इस जूस को सुबह में पिया करें। इससे आपका पेट साफ होगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...