करवाचौथ पर ट्राई करें सेलिब्रिटीज के ट्रेंडी मेकअप लुक: Karva Chauth Makeup
Karva Chauth Makeup

Karva Chauth Makeup: इस साल 2024 फेस्टिवल सीजन में करवा चौथ के खास मौके पर अपने लुक के साथ कुछ अलग और हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो पसंदीदा एथेनिक आउटफिट्स के साथ सिंपल, इजी और सुपर ट्रेंडी मिनिमालिस्ट मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

Also read: पुराने सीजन फूड और नए तड़के का स्वाद: Tempering Food

फेस्टिवल सीजन में एथेनिक आउटफिट्स के साथ परफेक्ट देसी गर्ल लुक स्टाइल करना चाहती हैं। तो ट्रेडिशनल साड़ी, अनारकली सूट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया मल्होत्रा का ये बेहद खूबसूरत और सुपर ट्रेंडी कोल आईज लुक ट्राई कर सकती हैं।
ऐसे करें लुक रीक्रिएट: इस करवा चौथ शनाया मल्होत्रा का ये खूबसूरत मेकअप लुक अचीव करने के लिए सबसे पहले फेस को अच्छे से क्लीन कर लें और चेहरे पर लाइट वेट मॉइश्चराइजर के साथ प्राइमर अप्लाई करने के बाद मिनिमल मेकअप बेस तैयार कर लें। अपना रेगुलर बेस मेकअप करने के बाद ब्लशर लगाएं और आंखों पर मेट काजल अप्लाई करने के बाद ब्राउन आई शैडो से थिक लाइन क्रिएट करके कोल आई लुक क्रिएट करें और अंत में न्यूड लिपस्टिक के साथ ये देसी गर्ल लुक कंप्लीट करें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने सुपर स्टाइलिश लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ पर आप भी एक्ट्रेस की तरह सुपर स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो जाह्नवी से कुछ ट्रेंडी ग्लैम मेकअप टिप्स ले सकती हैं।
ऐसे करें लुक रीक्रिएट: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस लुक में बेहद खूबसूरत मोनोटोन मेकअप लुक कैरी किया है, जो सभी मेकअप बिगिनर्स के लिए सेफ और बढ़िया ऑप्शन होने के साथ एथेनिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आता है। आप भी जाह्नवी का ये मोनोटोन मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट से मैचिंग एक सिंगल शेड मेकअप कैरी कर सकती हैं। मोनोटोन मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए आपको लिप्स, आईज और चीक्स पर सिंगल शेड के साथ काम करना है और कैट आईलाइनर के साथ लुक को कंप्लीट करना है।

सबकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अधिकतर आउटफिट्स के साथ सटल बेस और मिनिमालिस्ट मेकअप लुक्स कैरी करते नजर आती हैं। आप भी इस करवा चौथ के खास मौके पर अपने लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का ये बेहद खूबसूरत सटल बेस क्लासिक बोल्ड रेड लिप मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।
ऐसे करें लुक रीक्रिएट: इस लुक में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज और हेवी स्टड इयरिंग्स और रोज फ्लावर हेयर एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया है। इस साड़ी लुक में आलिया के मेकअप की बात करें तो उन्होंने क्लीन, हाइड्रेटिंग और ग्लोइंग मेकअप बेस के साथ न्यूट्रल आईशैडो और बोल्ड रेड लिपस्टिक अप्लाई किया है। आप भी इस सटल मेकअप लुक को आलिया की तरह नेचुरल बेस, ग्लोई हाईलाइटर और स्मॉल साइज रेड बिंदी लगाकर कंप्लीट कर सकती हैं।

Karva Chauth Makeup
Subtle makeup with bold red lips

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने लुक को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं और कई अलग-अलग तरीके से डिफरेंट लुक्स स्टाइल करती नजर आती हैं। ऐसे में फेस्टिव स्पेशल या करवा चौथ मेकअप लुक की बात करें जैकलीन का ये ग्लिटरी आई मेकअप लुक एकदम परफेक्ट ऑप्शन है, जिसे आप करवा चौथ पर आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
ऐसे करें लुक रीक्रिएट: इस लुक में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने बेहद खूबसूरत सिलवरिश व्हाइट कलर की खास साड़ी को स्टाइलिश केप के साथ स्टाइल किया है। इस खूबसूरत साड़ी लुक में जैकलीन के मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक ब्लशर के साथ आंखों को ग्लिटरी आई शैडो के साथ हाईलाइट किया है। इस करवा चौथ आप भी इस तरह के लाइट पेस्टल कलर का आउटफिट स्टाइल करने वाली हैं तो जैकलीन का ये ग्लिटरी आई मेकअप लॉन्ग हेवी आई लाशेज और थिक आई लाइनर के साथ ट्राई कर सकती हैं। जैकलीन के इस खास ग्लिटरी मेकअप को न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा अदिति राव हैदरी अपने सभी मेकअप लुक्स को बेहद सटल और नेचुरल तरीके से कैरी करती नजर आती हैं। आप भी नो मेकअप के साथ पिंक लिप्स की फैन हैं, तो इस करवा चौथ अदिति राव हैदरी का ये सिंपल और सटल मेकअप लुक किसी भी एथेनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
ऐसे करें लुक रीक्रिएट: इस एथेनिक लुक में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने बेहद खूबसूरत झूमर इयररिंग्स कैरी किया है। इस लुक में अदिति के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिंपल और सटल मेकअप बेस के लिए चेहरे पर केवल कंसीलर और पाउडर अप्लाई किया है। बेस मेकअप करने के बाद फेस को पिंक ब्लश, ब्राउनिश पिंक आई शैडो, मस्कारा और नेचुरल पिंक लिप शेड अप्लाई करके लुक को कंप्लीट किया है।