desi homemade gram flour besan facial 1 day before Karva Chauth know the method step by step
desi homemade gram flour besan facial 1 day before Karva Chauth know the method step by step

Overview: करवाचौथ से 1 दिन पहले करें ये देसी होममेड बेसन फेशियल

Besan Facial At Home on Karwa Chauth: विवाहित हिंदू महिलाएं करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं। ये त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी लुक्स का भी बहुत ख्याल रखती हैं। इसकी तैयारी लोग हफ्तों पहले ही करने लगते हैं। महिलाएं इस दिन सबसे खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं। शाम के इस उत्सव में हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे का ग्लो सबसे ज्यादा हो। इसके लिए लोग हफ्तों पहले ही पार्लर में जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाना शुरू कर देते हैं।

Besan Facial for Karwa Chauth: विवाहित हिंदू महिलाएं करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं। ये त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी लुक्स का भी बहुत ख्याल रखती हैं। इसकी तैयारी लोग हफ्तों पहले ही करने लगते हैं। महिलाएं इस दिन सबसे खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं। शाम के इस उत्सव में हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे का ग्लो सबसे ज्यादा हो। इसके लिए लोग हफ्तों पहले ही पार्लर में जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाना शुरू कर देते हैं।

ऐसे में आज हम आपको देसी फेशियल के बारे में बताएंगे, जिससे आप कम पैसों में ही अपना चेहरा चमका सकती हैं। बेसन फेशियल बहुत ही असरदार होता है। आइए जानें घर पर स्टेप बाय स्टेप बेसन फेशियल कैसे करें?

Also read: करवाचौथ के लिए बेस्ट हैं पूजा हेगड़े के ये स्टाइलिश आउटफिट्स, देखकर पतिदेव भी कहेंगे ‘वाह मेरी अप्सरा’: Outfits for Karva Chauth 2024

स्टेप 1: क्लींजिंग करें

cleansing karen
cleansing karen

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिक्स कर लें। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। बाद में इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 के लिए छोड़ दें। अब इसे एक बार फिर से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए नॉर्मल पानी की मदद से साफ कर लें।

स्टेप 2: मसाज क्रीम बनाए

इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी लें। अब इस मिश्रण में कच्चा दूध या गुलाबजल मिला लें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

स्टेप 3: एक्सफोलिएट करे

Reasons Why You Should Exfoliate your skin
Reasons Why You Should Exfoliate your skin

अब तीसरे स्टेप में स्किन को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए 1 चम्मच ओट्स और बेसन को अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर भी मिला लें। अब इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इन सभी चीजों को मिक्स कर लें। इससे स्किन पर 4-5 मिनट के लिए स्क्रब करें। इसे कुछ देर छोड़ने के बाद पानी की मदद से साफ कर लें।

स्टेप 4: बेसन फेस पैक

इसके बाद आपको बेसन का फेस पैक लगाना होगा। इसके लिए बेसन में नींबू का रस, मलाई और कच्चा दूध मिला लें। सभी चीजों को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार करें। आखिर में इस पैक में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिला लें। इसे अपनी गर्दन और फेस पर अच्छे से अप्लाई करें। 15-20 मिनट इसे लगाए रखने के बाद चेहरा साफ कर लें।

स्टेप 5: मॉइस्चराइजर लगाएं

Moisturizer
Apply moisturizer

इसके बाद लास्ट में चेहरे पर मॉइश्चराइज जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन फेशियल करने के बाद भी ड्राई नहीं होगी। बेसन से फेशियल करने के बाद आपकी स्किन करवाचौथ के लिए तैयार हो जाएगी। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं। आप चाहें, तो करवाचौथ से 2 दिन पहले भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...