Women Lifestyle Tips
Women Lifestyle Tips

Women Lifestyle Tips: महिलाएं चहुमुखी प्रतिभा की धनी होती है। अपने काम के साथ-साथ बच्चों की परवरिश, परिवार का ख्याल भी बखूबी रखती है। मगर इन सब कार्यों को मैनेज करने की वजह से महिलाएं हर वक्त चिंता से घिरी रहती हैं। इसके अलावा घरेलू कलह और पति-पत्नी में मनमुटाव कई बार महिलाओं की ओवरथिकिंग का कारण भी साबित हो सकता है। किसी भी बात पर गहन चिंतन तनाव का कारण सिद्ध होता है, जिसके चलते कई प्रकार की बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले सकती है। अगर आप भी ओवरथिकिंग का शिकार है, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। 

मेडिटेशन करें

महिलाओं के लिए मेडिटेशन किसी औषधि से कम नहीं है। अगर आप हर वक्त किसी न किसी विचार को मन में लिए उसकी उधेड़बुन में व्यस्त रहती हैं, तो इसका मतलब आप तनाव की स्थिति से जूझ रही है। ऐसे में सुबह सवेरे उठकर योग करें।

Women Lifestyle Tips
Meditation is no less than a medicine for women

योगाभ्यास के साथ-साथ कुछ देर के लिए ध्यान लगाएं और मौन होकर बैठें। ऐसा करने से सभी विचार अपने आप मन से दूर होते चले जांऐगे और मन में सकारात्मकता का वास होगा। मेडिटेशन न केवल तनाव को दूर करने का एक कारगर उपाय है बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। मेडिटेशन के अलावा महिलाएं जिम या एरोबिक्स भी ज्वाइन कर सकती हैं।

खुद को खुश रखने का प्रयास करें

Women Lifestyle Tips
Try to make yourself happy

हर वक्त मन घर और बच्चों की चिंता में ही व्यस्त रहता है। ऐसे में महिलाओं को अपने लिए सोचने का वक्त नहीं मिलता और नतीजन वो अपने खाने से लेकर पहनने तक किसी भी चीज का ध्यान नहीं रखती है। जब वे परिवार के साथ कहीं बाहर जाती है, उस वक्त वे अपने आप को दूसरों से तुलना कर मन ही मन परेशान होती है। महिलाओं को अपने ड्रेसिंग सेंस का ख्याल रखना चाहिए और घूमने फिरने के लिए रूटीन बना लेना चाहिए। चाहे आप अपनी सहेलियों के साथ वॉक पर जाएं या फिर किटी पार्टी ज्वाइन करें या हर महीने अपने पति और बच्चो के साथ आउटिंग करें। इससे महिलाएं खुद को खुश रख पाती हैं।

किसी काम में एंगेज कर लें

Women Lifestyle Tips
Engage in something

बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिलाएं कई घंटों तक खाली रहती हैं। वे अगर खुद को किसी काम में व्यस्त कर लें, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा और उनका समय भी व्यतीत हो जाएगा। इससे उन्हें दिनभर होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगा। बहुत से घरों में कामकाजी महिलाओं को पसंद नहीं किया जाता है। ऐसे में आप घर बैठे किसी ऑनलाइन एक्टिविटी को ज्वाइन कर सकते हैं, जिससे आप पैसे भी कमा पाएंगी। इसी के साथ काम आपको चिंतामुक्त करने में सहायता करेगा और आप खुश रहने लगेंगी।

अपने विचारों को लिखने की आदत डालें

अगर आपके दिमाग में हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर बुरे ख्याल आते है और बात बात पर गुस्सा आता है, तो बाकी सब कुछ छोड़कर आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि हर वक्त आपकी बातों को सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं होगा। ऐसे में हम मन ही मन परेशान होते रहते है। इस परेशानी से बचने के लिए जब भी कोई बुरा ख्याल मन में आए, तो उसे नोटपैड या डायरी पर लिखने की आदत डालें। इससे हम अपने मन के भाव को उजागर कर पाते हैं।

कुछ नया सीखें

Women Lifestyle Tips
Learn something new

परिवार के बारे में सोचते-सोचते हम अपनी खुशियों और चाहतों को भूलने लगते हैं। ऐसे में हमेशा कुछ न कुछ नया सीख की आदत डालें। लैंग्वेज कोर्स, कुकिंग या बेकिंग कोर्स, स्टिचिंग, कम्प्यूटर कोर्स और डांस क्लासिस ज्वाइन कर सकते हैं। इससे हमारे ज्ञान में इजाफा होता है और हमारा मन खुद-ब-खुद अन्य गतिविधियों में व्यस्त हो जाता है।

जीवन में माफ करना सीखें

Women Lifestyle Tips
Learn to forgive in life

कई बार घर पर या वर्क प्लेस पर किसी से हुआ मनमुटाव हमें कई दिनों तक परेशान रखता है। हम उस छोटी सी बात को इतनी गहराई से सोचते हैं कि मन ही मन हम परेशान रहने लगते हैं। नतीजन बच्चों या पति पर कई बार बेवजह झल्ला जाते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे रिश्तों में कड़वाहट का कारण भी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में अगर आपसे किसी ने कुछ कहा, तो उस बात को वहीं खत्म करके आगे बढ़े और मन ही मन उस शख्स को कोसने की बजाय उसे माफ कर दें। अन्यथा आपके मन में से वो बात बाहर नहीं आ पाएगी। दरअसल, जब तक हम मन में किसी के लिए रोष रखते हैं, तब तक हम खुद को शांति नहीं दे पाते हैं।

दूसरों की मदद करें

Women Lifestyle Tips
Helping someone is the greatest pleasure in life

किसी की मदद करना जीवन का सबसे बड़ा सुख है। अगर आप परेशान है, तो कोशिश करें कि अपने आस-पास किसी जरूरतमंद का सहारा बनें। चाहे आपकी काम वाली बाई हो, माली हो या चौकीदार या फिर जरूरतमंद बच्चे। इसके अलावा आप किसी समाजसेवी कार्यों से जुड़कर भी जीवन को एक नई पहचान दे सकते हैं, जिससे आपको असीम सुख की प्राप्ति होगी।    

पूरी नींद लें

Women Lifestyle Tips
Start getting eight hours of sleep

बहुत से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिससे वे हर वक्त तनाव में रहते हैं और दिनभर थकान का अनुभव करते हैं। दरअसल, नींद पूरी न होने का कारण बेवजह दुश्चिंताओं में घिरे रहना और हर समय कुछ न कुछ सोचते रहना है। अगर आपका व्यवहार भी दिनों दिन चिड़चिड़ा हो रहा है और आप हर वक्त परेशान रहते हैं, तो आठ घंटे की पूरी नींद लेना आरंभ करें। इससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य उचित बना रहता है और हम दिनभर खुद को एक्टिव भी महसूस करते हैं।

Leave a comment