what to do when partners have different sexual desire
what to do when partners have different sexual desire

Overview: पार्टनर की सेक्सुअल इच्छा हो अलग-अलग तो क्या करें

अगर दोनों पार्टनर की सेक्सुअल इच्छा अलग-अलग हो तो ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप अपना रिश्ता खुशनुमा बना सकते हैं।

Different Sexual Desire: रिश्ते में प्यार, केयर और आपसी समझ उसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन समस्या तब पैदा होती है, जब दोनों पार्टनर की सेक्सुअल इच्छा अलग-अलग हो। चूंकि दो लोग कभी भी एक जैसे नहीं होते हैं, हर इंसान की बॉडी, स्ट्रेस, हेल्थ, मूड और लाइफस्टाइल अलग होती है, इसलिए उनकी सेक्सुअल इच्छा अलग-अलग होना भी बेहद सामान्य है। हो सकता है कि कोई ज्यादा पास आना चाहता हो और कोई थोड़ा कम। हालांकि, यही फर्क कभी-कभी रिश्ते में उलझन, चिड़चिड़ापन या दूरी की वजह बन जाता है। 

ऐसे में बेहद जरूरी हो जाता है कि दोनों पार्टनर आपस में बातचीत करें और थोड़ी समझ और धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संवारें। क्योंकि सेक्स सिर्फ शारीरिक चीज नहीं है, बल्कि यह इमोशनल कनेक्शन का हिस्सा भी है। यही वजह है कि अगर दोनों मिलकर इस फर्क को समझने की कोशिश करें, तो रिश्ते में प्यार भी बना रहता है और आराम भी। तो चलिए आज इस लेख में हम इसी बारे में बात कर रहे हैं-

जब दोनों पार्टनर की सेक्सुअल इच्छा अलग-अलग होती है तो ऐसे में अक्सर लोग खुद को या फिर पार्टनर को ही दोष देना शुरू कर देते हैं। हालांकि, आपको यह समझना चाहिए कि हर इंसान अलग होता है। किसी का मूड जल्दी बनता है और किसी का नहीं। कोई बहुत अधिक तनावग्रस्त हो सकता है और इसलिए उसकी इच्छा कम हो सकती है। इसलिए, अगर इच्छा अलग है तो यह कोई कमी नहीं है और ना ही रिश्ता खराब होने का संकेत है। जब आप इसे समझ जाएंगे तो आपके अंदर की बैचेनी, नाराजगी व गुस्सा खुद ब खुद कम हो जाएगा। 

Indian couple sharing a peaceful moment
Indian couple sharing a peaceful moment

अगर आपको ऐसा लगता है कि किसी वजह से आपके रिश्ते में तनाव पैदा हो रहा है या फिर मानसिक तौर पर दूरी आ रही है तो ऐसे में चुप्पी साधने की जगह खुलकर बात करें। इस दौरान बिना झगड़े या फिर बिना किसी ताने के प्यार से बात करें। उन्हें ऐसा ना कहें कि तुम्हें कभी इच्छा ही नहीं होती, बल्कि ऐसे कहें कि मुझे तुम्हारे साथ होना, तुम्हारे बेहद करीब होना अच्छा लगता है, और जब ऐसा नहीं होता तो थोड़ा खाली-खाली सा लगता है।

जब एक पार्टनर की इच्छा बहुत ज्यादा व दूसरे की इच्छा बहुत कम हो तो ऐसे में रिश्ते में संतुलन बनाने की कोशिश करें। इसके लिए दोनों पार्टनर को कदम आगे बढ़ाना होगा। कभी अधिक इच्छा वाले पार्टनर को समझना होगा तो कभी कम इच्छा वाले पार्टनर को थोड़ा-सा प्रयास करना होगा। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि यह कभी भी दबाव, जबरदस्ती या अपराधबोध के साथ ना हो।

couple find the reason of different sexual desire
couple find the reason of different sexual desire

कभी-कभी इच्छा बहुत कम होने के पीछे कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं, जैसे तनाव, थकान, झगड़े, हार्मोनल समस्या व दवाइयां आदि। ऐसे में अगर आप स्थिति को पहले की तरह ही बनाना चाहते हैं तो इन कारणों को दूर करने की कोशिश करें। इसके लिए डॉक्टर या काउंसिलर से बात करना एक समझदारी भरा कदम है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...