couple fighting on finance
Financial stress in a relationship

Summary:रिश्ते में फाइनेंशियल स्ट्रेस क्यों होता है?

जब पैसों की वजह से रिश्ते में झगड़े शुरू हो जाते हैं, तो आपसी प्यार और भरोसे पर असर पड़ता है। फाइनेंशियल स्ट्रेस कपल्स के बीच सबसे बड़ी समस्या बन सकता है।

Financial Stress in a Relationship: जीवन जीने के लिए पैसा सबसे जरूरी चीज है। लेकिन जब इसी पैसे के कारण रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और रिश्ते में तनाव आ जाता है, तो इसका असर आपसी समझ और प्यार पर भी पड़ता है। कपल्स के बीच फाइनेंशियल स्ट्रेस रिश्ते में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक माना जाता है, जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातें भी बड़े झगड़ों का रूप ले लेती हैं। लेकिन अगर थोड़ी समझदारी और सही तरीकों से इस स्थिति को संभाला जाए, तो रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकता है।

couple discussing
Talk openly about money with your partner

अक्सर पुरुष अपने पार्टनर के साथ पैसों को लेकर खुलकर बातचीत नहीं करते हैं या फिर इस विषय को टालते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना फाइनेंशियल स्ट्रेस की समस्या को और बड़ा कर देता है। इससे बचने के लिए आप बजट, खर्चे और सेविंग्स के बारे में ईमानदारी और शांति से अपने पार्टनर से बात करें।

couple using phone for budget
Make a household budget together

जब आप पैसों की तंगी से गुजर रहे हों तो इसके लिए हर महीने की इनकम और खर्चों का हिसाब साथ मिलकर बनाएं, ताकि आप दोनों को अच्छे से पता हो कि कम खर्च में घर कैसे मैनेज करना है। साथ ही आप दोनों यह जान सकें कि कौन-सा खर्चा जरूरी है और कहां कटौती की जा सकती है। अगर दोनों मिलकर बजट बनाएंगे तो जिम्मेदारी का बोझ किसी एक पर नहीं रहेगा और रिश्ते में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

जब आप फाइनेंशियल स्ट्रेस से गुजर रहे हों तो घर, बच्चों की पढ़ाई, हेल्थ इंश्योरेंस व भविष्य की सेविंग जैसी प्राथमिकताओं को पहले तय करें, ताकि आपका खर्चा ना बढ़े और आपको मैनेज करने का स्ट्रेस ना हो। अगर दोनों पार्टनर मिलकर एक जैसी प्राथमिकताओं पर सहमत होंगे, तो पैसों को लेकर उनके बीच का तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

UPI
Avoid spending unnecessarily

कभी-कभी पार्टनर की खर्च करने की आदतों से भी रिश्ते में फाईनेंशियल तनाव बढ़ता है। एक पार्टनर को बचत करना पसंद होता है, तो दूसरे पार्टनर को हद से ज्यादा शॉपिंग करना, इसी वजह से उनके बीच इस बात के कारण लड़ाई होती है।

couple discussing about money
Create an emergency fund

इमरजेंसी फंड बना कर आप आसानी से अचानक आने वाले खर्चे को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप दोनों मिलकर शुरुआत से ही इमरजेंसी फंड बनाएंगे तो अचानक आने वाली स्थितियों में आपके पास पैसा भी रहेगा और आपको तनाव भी नहीं होगा और आप इससे एक-दूसरे को अच्छे से सपोर्ट भी कर पाएंगे।

couple fighting for money
Do not measure the relationship with money

कई बार रिश्ते में फाइनेंशियल स्ट्रेस की समस्या इसलिए भी आती है कि रिश्ते में पार्टनर अपनी आर्थिक स्थिति की तुलना दूसरों से करने लगते हैं। उन्हें भी दूसरे लोगों के जैसी लैविश लाइफस्टाइल चाहिए होती है, इसी वजह से खर्चें बढ़ते हैं और घर का फाइनेंस गड़बड़ाता है। इसलिए आप यह बात समझें कि सबकी आमदनी अलग होती है और सबको अपनी आमदनी के अनुसार ही जीना होता है। अगर आप बिना बात के पार्टनर के साथ पैसों के लिए लड़ाई-झगड़े करेंगी तो आपके बीच तनाव होना लाजिमी है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...