Working Women Tips: वर्किंग वुमन ऑफिस के वर्क लोड के कारण फैस्टिवल की तैयारियां ठीक तरह से नहीं कर पाती हैं। ऐसे में वर्किंग वुमन स्मार्ट वर्क टिप्स के जरिए फैस्टिवल का भरपूर मज़ा उठा सकती हैं।
त्यौहारों के मौसम में सबसे ज्यादा सफर वर्किंग वुमन को करना पड़ता है, क्योंकि उनके ऊपर ऑफिस और घर का वर्क लोड इतना ज्यादा होता है कि वह फैस्टिवल का भरपूर मज़ा नहीं उठा पातीं और आखिर समय तक घर के कामों में उलझी रहती हैं, जिसके चलते त्यौहार का सारा उत्साह फीका पड़ जाता है। ऐसा ना हो इसके लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिसके जरिए वर्किंग वुमन भी त्यौहारों का पूरा आनंद ले सकती हैं। वो कैसे? आइए जानें-
Also read: कामकाजी महिला कैसे करें त्यौहारों की तैयारी
ऑनलाइन शॉपिंग

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग ने बाजार की भागदौड़ के काम को आसान कर दिया है। आज महिलाएं घर पर बैठे-बैठे भी ऑनलाइन ऑर्डर दे कर अपनी मनपसंद चीज़ें मंगवा सकती हैं। इससे काफी समय बच जाता है और इस समय का उपयोग आप अपने घर के अन्य कामों को निपटाने में कर सकती हैं।
मिठाई: भले ही घर की बनी मिठाई ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन वॄकग वुमन के पास इतना वक्त नहीं रहता है कि घर में बैठकर मिठाई बनाई जा सके। ऐसे में आप ऑनलाइन ऑर्डर करके मिठाई मंगवा
सकती हैं।
गिफ्ट्स: यही नहीं आप गिफ्ट्स भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं। ऑनलाइन में आपको यह फायदा रहेगा कि हर मेहमानों के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही जगह आपको कई ऑप्शन भी मिल जाएंगे सबके लिए।
कपड़े: ऑनलाइन में बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक के कपड़े मिलते हैं। दीपावली के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का यह भी एक फायदा है कि आपको उस समय डिस्काउंट सबसे ज्यादा मिलता है, लेकिन कई लोगों के मन में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर डर रहता है कि कहीं पैसे फंस ना जाए। ऐसे में आप कैश ऑन डिलीवरी भी करा सकती हैं। ज्यादातर वेबसाइट कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन देती हैं। यहां तक कि वेबसाइट से मंगाए गए सामान में कुछ प्रॉब्लम हो तो उसे वापस करने का ऑप्शन भी रहता है, लेकिन हमेशा ध्यान दें कि ऑर्डर जल्दी कर दें। यदि सामान में कोई दिक्कत हुई तो उसे समय रहते वापस किया जा सके।
होम डेकोरेशन

- रंगोली: रंगोली के बिना त्यौहार अधूरे होते हैं इसलिए अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं है तो ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए आप विभिन्न तरह की रंगोली के डिजाइन मंगवा सकती हैं और अपने आंगन को सजा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप खुद रंगोली बनाना चाहती हैं तो आप होली के बचे रंगों से रंगोली बना सकती हैं। व्हाइट कलर के लिए आप आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कलर नहीं है तो आप फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं।
- तोरण: मुख्य द्वार पर लगा तोरण घर की सुंदरता को निखारता है, इसलिए आप तोरण भी ऑनलाइन मंगवा सकती हैं। अगर आप कुछ नया करना चाहती हैं तो आप फूलों से बना तोरण भी तैयार करके घर को सजा सकती हैं। जैसे- एक बाउल में आधा पानी भर लें और उसके ऊपर फूलों के कुछ पत्तों को डाल कर एक टेबल पर सजा सकती हैं।
- दीया: दीपावली में जान डालने का काम दीये करते हैं, जो हर जगह रौशनी फैला कर लोगों के दिलों में भी प्यार की रौशनी फैला देती है। अगर आपके पास ज्यादा दीये नहीं हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए स्टाइलिश दीये मंगवा सकती हैं। अगर आप चाहें तो कुछ दीये को जलाकर एक बाउल में $फ्लोट भी कर सकती हैं।
पूजा की थाली
पूजा की थाली पीतल, चांदी या स्टील की हो सकती है। पूजा की थाली को आप अपने बजट के अनुसार चुन सकती हैं। आजकल ऑनलाइन कई सुंदर और डिजाइनर पूजा की थालियां भी उपलब्ध हैं। नहीं तो आप घर में ही पूजा की थाली को डेकोरेट करके इस्तेमाल कर सकती हैं। आप थाली को डेकोरेट करने के लिए डिजाइनर लेस से प्लेट के किनारे सजा सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पूजा की थाली में सिंदूर से स्वास्तिक जरूर बना लें।
पूजा की थाली में जरूरी सामग्री

- दीया या कैंडल्स
- रोली, चावल और मौली (कलावा)
- धूप, अगरबत्ती और कपूर
- लक्ष्मी और गणेश जी के
चांदी का सिक्का - घंटी
- जल का कलश
- नारियल के पानी का कलश
- मिठाई और फल
- फूल
