japanese shukan method
japanese shukan method

Overview:

बड़े-बुजुर्ग कहते थे कि किसी साथी के बिना जीना आसान नहीं है। लेकिन अब महिलाओं के लिए यह सोच बदलती नजर आ रही है।

Women Happiness Study: एक समय था जब जिंदगी की खुशहाली के लिए एक पार्टनर का होना बहुत जरूरी माना जाता था। बड़े-बुजुर्ग कहते थे कि किसी साथी के बिना जीना आसान नहीं है। लेकिन अब महिलाओं के लिए यह सोच बदलती नजर आ रही है। महिलाएं अब रिश्तों की उलझन से दूर, अकेले खुद को खोजना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

महिलाओं को पसंद है आजादी

अमेरिका की महिलाएं अब घर बसाने से ज्यादा आजादी के साथ जीना पसंद कर रही हैं।
American women now prefer to live with freedom more than settling down.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की महिलाएं अब घर बसाने से ज्यादा आजादी के साथ जीना पसंद कर रही हैं। अध्ययन में शामिल कई महिलाओं ने बताया कि अधिकांश पुरुष शादी के बाद उनसे परिवार और बच्चों को प्राथमिकता देने की उम्मीद रखते थे। वहीं अगर वह पुरुष साथी के बराबर या उससे ज्यादा कमाई करती हैं तो भी रिश्ते में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में बिना रिलेशनशिप के रहना ही अच्छा है। अकेली रहने वाली अमेरिकन महिलाओं का कहना है कि वे अपनी विवाहित समकक्षों की तुलना में बहुत ज्यादा खुशी के साथ जीवन बिता रही हैं।

ये है अकेले खुश रहने का कारण

इस रिपोर्ट के अनुसार जो महिलाएं अकेली रहती हैं, वो कई तरह से अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। यह एक तरीके से सामाजिक बदलाव की निशानी है। ऐसी महिलाओं का कहना है कि उन्हें किसी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत नहीं है। न ही किसी की उपेक्षा सहन करनी पड़ती है। वे खुद को आर्थिक रूप से पूरी तरह से सुरक्षित रख पाती हैं। साथ ही अपनी मर्जी से जीती हैं। उन्हें किसी के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत नहीं पड़ती है। बिना किसी रोक टोक के, वो अपनी जिंदगी अपने अंदाज में जीना पसंद करती हैं।

पेरेंट्स की केयर पर ध्यान

किसी भी लव रिलेशनशिप से दूर रहने वाली अधिकांश महिलाओं का कहना है कि उन्होंने डेटिंग करना तक छोड़ दिया है। वह आत्मनिर्भर हैं। और अपने भविष्य के लिए खुद प्लानिंग कर रही हैं। किसी भी बंधन से दूर, ऐसी महिलाएं अपने पेरेंट्स की केयर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह जिंदगी 100% उन्हें खुशी दे रही है। लेकिन यह मानसिक और भावनात्मक खुशी जरूर देती है। आप अंदर से शांत महसूस करते हैं।

पुरुषों के साथ है उल्टा

अ​केले रहकर जहां महिलाएं खुश हैं। वहीं पुरुषों के साथ इसका उल्टा है। यानी पुरुष बिना किसी साथी के खुश नहीं रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक तिहाई एकल पुरुषों ने स्वीकार किसी कि उन्हें जिंदगी में साथी की जरूरत महसूस होती है। प्यू स्टडी के अनुसार सिर्फ 34 प्रतिशत एकल महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने लिए किसी रिश्ते की तलाश करती हैं।

पुरुषों से ज्यादा करियर पर फोकस

प्यार के रिश्तों से दूर रहने वाली ये महिलाएं अपनी शिक्षा और करियर, दोनों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। जिसके कारण उन्हें बेहतर अवसर मिल रहे हैं। साल 2024 में अमेरिका में 25 से 34 साल की 47% महिलाएं ग्रेजुएट थीं। वहीं पुरुषों में यह आंकड़ा मात्र 37% था। ऐसे में साफ है कि महिलाएं अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...