बरसात के कारण खिड़कियां-दरवाजे हो गए हैं जाम, इन उपायों से फटाफट करें सही : rainy season hacks
नमी और बारिश की वजह से लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां फूल जाते हैं, जिससे वे ठीक से खुलते और कई बार बंद भी नहीं होते।
Rainy Season Hacks: बरसात का मौसम जहां एक तरफ राहत और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ कुछ समस्याएं भी साथ लेकर आता है। इनमें से एक सामान्य समस्या है खिड़कियों और दरवाजों का जाम हो जाना।
नमी और बारिश की वजह से लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां फूल जाते हैं, जिससे वे ठीक से खुलते और कई बार बंद भी नहीं होते। इस प्रॉब्लम का समय रहते सलूशन करना जरुरी है, नहीं तो समस्या ज्यादा हो सकती है| तो आइये जानते हैं कुछ खास उपाय:
Also read: मिक्सर जार के ब्लेड जाम हो जाते हैं, तो जाने इसका कारण और ठीक करने का उपाय
1. सैंडपेपर का यूज करें:

अगर आपके लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां नमी के कारण फूल गए हैं, तो सबसे पहले सैंडपेपर का उपयोग करें। सैंडपेपर से उस हिस्से को रगड़ें, जहां लकड़ी फूल गई है। इससे एक्स्ट्रा लड़की हट जाएगी और दरवाजे और खिड़कियां आसानी से खुलने और बंद होने लगेंगे। ध्यान रखें कि सैंडपेपर का उपयोग धीरे-धीरे और सामान्य रूप से करें, ताकि लकड़ी पर कोई निशान न पड़े।
2. मोमबत्ती या वैसलीन का यूज:

दरवाजों और खिड़कियों के जाम होने का एक कारण उनके किनारों का आपस में चिपक सकते हैं, जिसके कारण ये ठीक से खुल नहीं पाते और कई बार जबरदस्ती खोलने के चक्कर में आप खुद को चोट लगा सकते हैं। इसलिए इसको ठीक से खोलने के लिए आप मोमबत्ती या वैसलीन का यूज कर सकते हैं। मोमबत्ती या वैसलीन को दरवाजे और खिड़कियों के किनारों पर लगाएं। इससे इनकी सतह चिकनी हो जाएगी और वे आसानी से खुलने और बंद होने लगेंगे।
3. हिंग्स का रखरखाव

कई बार दरवाजे और खिड़कियां उनके हिंग्स यानी कि कब्जों के कारण जाम हो जाते हैं। हिंग्स में जंग लगना या उनमें धूल जम जाना भी एक मेन कारण हो सकता है कि खिड़की और दरवाजे न खुलने का। हिंग्स की देखभाल के लिए नियमित रूप से उन्हें साफ रखें, और उनमें मशीन ऑयल डालें। इससे न केवल हिंग्स का जाम होना कम होगा, बल्कि हिंग्स की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
4. पेंटिंग और वार्निशिंग:

बरसात के मौसम में लकड़ी को नमी से बचाने के लिए पेंटिंग और वार्निशिंग एक इफेक्टिव टिप्स है। दरवाजों और खिड़कियों पर पेंट या वार्निश करें, जिससे लकड़ी पर नमी का प्रभाव कम पड़ेगा और दरवाजे-खिड़कियां लंबे समय तक सेफ रहेंगे। ध्यान रखें कि पेंटिंग और वार्निशिंग का काम सूखे मौसम में करें, ताकि पेंट और वार्निश पूरी तरह से सूख जाएं।
5. ड्रायर या हीटर का यूज:

अगर आपके पास ड्रायर या हीटर है, तो आप इसका उपयोग भी कर सकते हैं। दरवाजों और खिड़कियों के आसपास ड्रायर या हीटर का उपयोग करें, ताकि इनमें जमी हुई सीलन जल्दी से सूख जाए और लकड़ी का फूलना कम हो सके। यह तरीका तुरंत परेशानी को दूर करने के लिए होता है, लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि आप इसको प्रॉब्लम का परमानेंट सलूशन समझे। इसका सही उपाय आप तुरंत अपनाएं।
तो ये हैं कुछ खास टिप्स जो बरसात के मौसम में दरवाजे और खिड़कियों को जाम होने से बचाते हैं। इनमें से आप किसी भी उपाय को अपना सकते हैं, और अपने दरवाजों और खिड़कियों को लंबे समय तक सेफ रख सकते।
