मिक्सर जार के ब्लेड जाम हो जाते हैं, तो जाने इसका कारण और ठीक करने का उपाय: Jammed Mixer Jar
Jammed Mixer Jar

क्या आपके घर में भी मिक्सर जार के ब्लेड जाम हो जाते हैं?

आज के आर्टिकल में हम आपको जाम पड़े मिक्सर जार को घर पर किस तरह से ठीक कर सकते हैं इसकी जानकारी देने जा रही है।

Jammed Mixer Jar: हमारी किचन में कुकिंग के लिए बहुत सारे उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मिक्सर ग्राइंडर सबसे अहम भूमिका निभाता है। लगभग हर रसोई में यह देखने को मिल भी जाता है। आज के समय में उपकरण के बिना खाना पकाना असंभव सा लगता है। किसी चीज की अहमियत तब पता लगती है जब उसमें खराबी आ जाती है। जार के ब्लेड जाम होने की समस्या एक आम समस्या होती है और इसका समाधान करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

कई बार यह समस्या किसी चीज को पीसने के दौरान भी हो जाती है, इसीलिए अधिकतर हम सभी लोगों को घर पर इसे ठीक करने का उपाय पता होना बहुत ही जरूरी है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप जाम पड़े मिक्सर जार को घर पर किस तरह से ठीक कर सकते हैं।

जाम होने का पहला कारण

Jammed Mixer Jar
Reason of Jammed Mixer Jar

मिक्सर ब्लेड के ना घूमने का सबसे आम कारण यह होता है इसके जोड़ों का डैमेज होना। यह पानी के साथ-साथ नमक और अन्य तरल पदार्थ के उसमें रहने से भी हो जाता है। इसमें ब्लेड जाम हो जाता है और घूम नहीं पाता है, जिसकी वजह से उपकरण पूरी तरह से खराब हो जाता है। इसे आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं।

ठीक करने का तरीका

Reason of Jammed Mixer Jar
Fixed Jammed Mixer Jar

अगर आपका ब्लेड जाम हो गया है, तो इसे हाथों से विपरीत दिशा में घुमा कर एक बार चेक करना चाहिए। यदि इससे ब्लेड्स फ्री नहीं होते हैं तो इसमें नारियल या सरसों के तेल की कुछ बूंदे डाल सकते हैं। इसके बाद अब ब्लेड को फिर से घुमाएं और जार को लगभग 10 मिनट के लिए एक साइड में रख दें।

लगभग 10 मिनट के बाद इसे मोटर यूनिट से अटैच करें और एक बार चला कर देखें। यदि यह बिना किसी समस्या के चल जाता है या ग्लिच के घूमता है, तो इस समस्या का समाधान हो गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर इसे ठीक कराने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल से संपर्क करना होता है।

जाम होने कादूसरा कारण

Second Reason
Second Reason

मिक्सर ब्लेड के ना घूमने का एक अन्य संभावित कारण होता है मोटर कपलर का टूटना या जार के ब्लेड का टेढ़ा मेढ़ा होना। इससे भी कई बार ब्लेड जाम हो जाता है। इसका कारण होता है ओवरलोडिंग, कल पुर्जे की खराब क्वालिटी या इसका पुराना होना। इस समस्या से लगभग सभी लोगों को सामना करना पड़ता है।

किस प्रकार करें ठीक

grehlakshmi
मिक्सर जार के ब्लेड जाम हो जाते हैं, तो जाने इसका कारण और ठीक करने का उपाय: Jammed Mixer Jar 6

अगर कपलर या ब्लेड डैमेज होने के कारण से मिक्सी का जार जाम हो गया है, तो इसे ठीक करने का एकमात्र यही उपाय होता है कि कपलर और ब्लेड को बदलना बहुत ही जरूरी होता है। इसे आप नॉर्मल ही बाजार में खरीद कर घर पर भी खुद स्क्रू ड्राइवर की मदद से खोल सकते हैं या फिर किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं और बाहर जाकर ठीक करवा सकते हैं।

अगर आप भी इन समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो इस तरह से इनका हल निकाल सकते हैं और इन समस्या से निजात पा सकते हैं।