आपने अब तक कई बार मल्टी डिवाइस बीटा के बारे में सुना होगा। लेकिन आप में से कम ही लोगों को इसके बारे में पता होगा। आज इस आर्टिकल में हम मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। मल्टी डिवाइस बीटा एक आप्ट- इन प्रोग्राम है, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल के नए वर्जन को अन्य लोगों से पहले इस्तेमाल कर पाएंगे। यदि आप मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम में शामिल हो जाते हैं, तो अपने फोन को कनेक्ट रखे हुए बिना लिंक किए गए डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके व्यक्तिगत मैसेज, मीडिया फाइल और कॉल्स इन टू एंड एंक्रिप्टेड होते हैं।
मल्टी डिवाइस बीटा से जुड़ी जरूरी बातें
- एक बार में चार डिवाइस पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप अपने व्हाट्सएप पर अकाउंट से एक बार में सिर्फ एक ही फोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
- आपको अभी भी अपने व्हाट्सएप पर अकाउंट को रजिस्टर करने की जरूरत पड़ेगी और अपने फोन से ही नए डिवाइस को लिंक करना होगा।
- यदि आप 14 दिनों तक अपने फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो लिंक किए गए आपके सभी डिवाइस अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएंगे।
ये लोग कर सकते हैं मल्टी डिवाइस बीटा का इस्तेमाल
इस समय मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम व्हाट्सएप के नए वर्जन या एंड्रॉयड और आईफोन पर व्हाट्सएप बिजनेस का इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध है।
मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम में नहीं सपोर्ट किए जाते हैं ये फीचर्स
- यदि आप का प्राइमरी डिवाइस आईफोन है तो लिंक किए गए डिवाइस से चैट को मिटाना या डिलीट करना।
- आपके द्वारा लिंक किए गए डिवाइस से किसी ऐसे यूजर को मैसेज या कॉल करना जो व्हाट्सएप के पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- टेबलेट का इस्तेमाल करना।
- लिंक किए गए डिवाइस पर लाइव लोकेशन को देखना।
- लिंक किए गए डिवाइस पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना या देखना।
ऐसे शामिल हों मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम में
यदि आप व्हाट्सएप के सभी फीचर्स का बढ़िया अनुभव पाना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप का सुझाव है कि आप अपने डिवाइस पर व्हाट्सएप के नए वर्जन का इस्तेमाल करें।
- व्हाट्सएप खोलें > अन्य ऑप्शन पर टैप करें।
- लिंक किए गए डिवाइस पर टैप करें।
- मल्टी डिवाइस बीटा पर टैप करें।
- बीटा प्रोग्राम में शामिल हों पर टैप करें।
ऐसे छोड़ें मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम को
- व्हाट्सएप खोलें > अन्य ऑप्शन पर टैप करें।
- लिंक किए गए डिवाइस पर टैप करें।
- मल्टी डिवाइस बीटा पर टैप करें।
- बीटा प्रोग्राम छोड़ें पर टैप करें।