Overview: व्रत तोड़ते समय क्या खाना चाहिए?
What to eat when I break my fast: व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को फायदे मिलते हैं। इससे पाचन शक्ति भी बेहतर होती है। इससे मेटाबॉलिक रेट भी बूस्ट होता है। ऐसे तो व्रत करने के कई फायदे हैं, लेकिन उपवास रखते हुए कई बातों का ख्याल भी रखना पड़ता है। इसकी वजह से आपको सेहत को नुकसान भी पहुंचच सकता है। व्रत रखने के बाद उसे तोड़ते हुए क्या खाना चाहिए बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है।
What To Eat After Fast: व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को फायदे मिलते हैं। इससे पाचन शक्ति भी बेहतर होती है। इससे मेटाबॉलिक रेट भी बूस्ट होता है। ऐसे तो व्रत करने के कई फायदे हैं, लेकिन उपवास रखते हुए कई बातों का ख्याल भी रखना पड़ता है। इसकी वजह से आपको सेहत को नुकसान भी पहुंचच सकता है। व्रत रखने के बाद उसे तोड़ते हुए क्या खाना चाहिए बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है।
इससे कई बार व्रत रखने के सारे फायदे खत्म हो जाते हैं। कई बार लोग कुछ ऐसी चीजें भी खा लेते हैं, जो उन्हें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इससे आपकी सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानें व्रत खोलने के बाद क्या खाना चाहिए? आज हम जानेंगे, उपवास तोड़ते समय क्या खाना चाहिए?
पानी वाले फलों का करें सेवन

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में व्रत खोलते ही सीधा बहुत सारा पानी पीने की जगह आपको पानी वाले फलों का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 6-8 गिलास पानी की सेवन करें। अंगूर, लीची, संतरा, मौसमी जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। इससे आपको व्रत के बाद भी हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।
पानी की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये चीजें
व्रत के बाद शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको दही, जूस, पानी, शिकंजी और नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी को जल्दी से नॉर्मल होने में मदद मिलती है। उपवास खोलने पर इनके सेवन से एनर्जी भी बनी रहती है।
प्रोटीन युक्त डाइट लें

उपवास करने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में व्रत खोलने के बाद प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करें। ऐसे में आप अपनी डाइट में पनीर से बनी चीजें या फिर अंकुरित चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी कमजोरी तेजी से दूर होगी।
दलिया या खिचड़ी खाएं
उपवास पूरा होने के बाद हमेशा आसानी से पचने वाला खाना ही खाना चाहिए। अक्सर उपवास के बाद भोजन को पचाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दलिया या खिचड़ी का सेवन करें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी।
किशमिश या मुन्नके का पानी
व्रत खोलने के तुरंत बाद आपको किशमिश या मुन्नके का पानी पीना चाहिए। इससे भी शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इस पानी को पीने से बॉडी हाइड्रेट भी रहती है।
उबली हुई सब्जियां खाएं

अगर आप पहले से ही पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको पेट भरने के लिए व्रत खोने के बाद उबली हुई सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इन्हें हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपको कई तरह के फायदे भी मिलेंगे। ये बॉडी में सभी पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करेगी।
व्रत खोलने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
व्रत खोलने के बाद आपको भूल से भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। फ्राइड आलू, पैकेट बंद चीजें और मीठा खाने से आपको दिक्कत हो सकती है। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इनके सेवन से परहेज करें।
