इन जगहों की ख़ास बात
भारत में कुछ ऐसे बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं जहां आप केवल 5 हजार रुपये में सैर कर सकते हैं। इन जगहों के बारे में और देखें कि कैसे कम खर्च में भी यात्रा का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
Top Places: घूमने-फिरने की इच्छा हर किसी के मन में होती है लेकिन कई बार बजट आड़े आ जाता है। लेकिन सही प्लानिंग और थोड़ी समझदारी से आप कम बजट में भी यादगार यात्रा कर सकते हैं। भारत में कुछ ऐसे बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं जहां आप केवल 5 हजार रुपये में सैर कर सकते हैं। इन जगहों के बारे में और देखें कि कैसे कम खर्च में भी यात्रा का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। इन जगहों का अपना एक अलग आकर्षण है और कई तरह की विविधता देखने को मिलती है। जिसका आनंद आप बहुत ही अच्छे से उठा सकते हैं।
रोमांच और अध्यात्म का संगम ऋषिकेश

हमारे देश के हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो सभी के लिए अनुकूल है। इस जगह पर धर्म, अध्यात्म, मौसम, प्राकृतिक वातावरण यानी की वह सबकुछ है जो एक सैलानी को चाहिए। अगर आप एडवेंचर और शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। इस जगह पर आकर आप गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग और आश्रमों में मेडिटेशन का अनुभव कर सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश का किराया बहुत ही कम है लोकल ढाबों में स्वादिष्ट खाना आसानी से मिल जाता है। कुल मिलाकर, आप 5 हजार रुपये में रोमांच और शांति का अनुभव कर सकते हैं।
रेत के समंदर में रोमांच जैसलमेर
राजस्थान हमारे देश का एक ऐसा पर्यटक राज्य है जिसे अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है। इसी का एक प्रमुख शहर है जैसलमेर। यह एक ऐसा स्थान है जहां आप बजट में डेजर्ट सफारी और संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। साथ ही जैसलमेर में आप कैंपिंग भी कर सकते हैं। घूमने के लिए इस जगह पर बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। इस जगह पर आप सोनार किला, पतवों की हवेली, और थार रेगिस्तान की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां लोकल ढाबों पर राजस्थानी खाना सस्ता और स्वादिष्ट होता है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कसोल

हिमाचल प्रदेश का यह छोटा-सा गांव पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह पर देश और दुनिया भर से सैलानी आते हैं। यह प्रकृति प्रेमियों और बैकपैकर्स के लिए परफेक्ट है। इस जगह पर आकर आप घूमने के अलावा ट्रेकिंग और कैम्पिंग का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। त्रिया कुंड ट्रेक और पार्वती नदी के किनारे का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर पहुँचना आसान और होमस्टे या छोटे लॉज में रहने का खर्च बहुत ही कम है। लोकल कैफे में खाने का खर्च बहुत कम है। यहां 5 हजार रुपये में आप खूबसूरत ट्रेकिंग और शांत माहौल का अनुभव कर सकते हैं।
इतिहास और संस्कृति का संगम वाराणसी
वाराणसी हमारे देश का एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आकर आप गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रसिद्ध बनारसी स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा भी इस जगह पर काफ़ी कुछ है जो आपको पसंद आएगा। दिल्ली से वाराणसी तक का सफ़र आप ट्रेन या फिर बस से कर सकते हैं। इस जगह पर ठहरने के लिए होटल भी बजट में मिल जाते है। बनारसी कचौड़ी और लस्सी जैसे स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद आप इस जगह पर ले सकते हैं। वाराणसी में सस्ती लेकिन यादगार छुट्टियां मनाई जा सकती हैं।
धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का मेल पुरी

पुरी अपने ख़ूबसूरत समुद्री किनारों और जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर आकर आप इस जगह पर स्थित तरह तरह के अन्य मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। कोलकाता से पुरी जाना बहुत ही आसान है। इस जगह पर रहने के लिए धर्मशालाएं और बजट होटल आसानी से मिल जाते हैं। समुद्र तट पर आप घंटों बिताकर शांति का अनुभव कर सकते हैं और सस्ती लेकिन स्वादिष्ट स्थानीय मछली के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
