धन की वर्षा के किस दिशा में लगायें कौन सा पौधा
अगर आप भी अपने घर पर धन की वर्षा चाहते है तो अपने घर में इन पौधों को इन दिशा पर जरुर लगायें।
Vastu Tips: घर को हर भरा करने और सजाने के लिए लोग अपने घर पर कई तरह के पौधे लगाते है। बहुत तरह के ऐसे पौधे है जिन्हें घर के अंदर रखा जाता है तो वहीं कुछ पौधे घर के आंगन में लगकर घर की खूबसूरती को बढ़ाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे भी पौधे है जिन्हें सही दिशा में लगाने से आप कई तरह की नकारात्मकता को दूर कर घर में खुशहाली ला सकते है। वहीं बताएं हुए इन पौधों को आप घर की सही दिशा में लगाते है तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और आप पर अपनी कृपा बरसाने लगती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से घर में धन के द्वार खुल जाते है। अगर आप भी अपने घर पर धन की वर्षा चाहते है तो अपने घर में इन पौधों को इन दिशा पर जरुर लगायें।
तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा तो यूँ तो हर घर में होना बेहद शुभ माना जाता ही है। तुलसी के पौधे को घर के बगीचे या फिर आँगन में लगाने से धन की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर के आँगन या फिर घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को धन वृद्धि के लिए बहुत शुभ पौधा माना जाता है। इसके लटकते हुए पत्तों की वजह से इसे मनी प्लांट का नाम दिया गया है। कहा जाता है कि इस पौधे की बेल को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है इसके साथ साथ घर में धन का संचार भी बढ़ता है।
चमेली का पौधा

चमेली के फूलों को धन की वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से न सिर्फ आपको धन का लाभ होता है बल्कि इसके फूलों से निकलने वाली खुशबू आपके घर के वातावरण को भी सकरात्मक करती है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर चमेली के पौधे को लगाने से धन में लाभ मिलता है।
क्रासुला का पौधा
क्रासुला के पौधे को कुबेर का पौधा कहा जाता है। वास्तु के अनुसार इसे उत्तर दिशा में लगाने से आपको धन का लाभ होता है। जैसे कि आप जानते होंगे कि माता लक्ष्मी और कुबेर की उत्तर दिशा है इसलिए इस पौधे को आप उत्तर दिशा में लगाते है तो कुबेर देवता प्रसन्न होते है और आप पर धन की वर्ष करते है। वहीं अगर आप लगातार धन की परेशानी या फिर कर्ज से जूझ रहें है तो आज ही अपने घर पर इस क्रासुला के पौधे को ले आयें। ऐसा करने से आप पर लगा वास्तु दोष दूर होगा।
अगर आप भी अपने घर में धन की वर्षा चाहते है तो आप अपने घर पर तुलसी, मनी प्लांट, चमेली और क्रासुला का पौधा जरुर लगायें। ये सभी पौधे माता लक्ष्मी को बहुत पसंद है। जिस भी घर में ये पौधे पायें जाते है माता लक्ष्मी उन्हीं घर में वास भी करती है।
