Wealth Attraction Vastu Tips
Wealth Attraction Vastu Tips

summary : स्ट्रेस-फ्री और पॉजिटिव लाइफ़ के लिए अपनाएँ ये असरदार वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के सरल उपाय जैसे स्वस्तिक चिन्ह, तुलसी पौधा, नमक-पानी से पोछा और साफ-सफाई से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
इन उपायों से मानसिक शांति, स्वास्थ्य और एनर्जेटिक लाइफ़ का संतुलन बना रहता है

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह यानी कि जब घर में सकारात्मकता धीरे धीरे काम होने लगती है तो अपने आप ही नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है।  जिससे हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ पर असर होता है और जब हमारा शरीर और हमारा दिमाग दोनों अस्वस्थ हों तो इसका सीधा असर आपके काम पर दिखाई देने लगता है।

ऐसे में स्ट्रेस, बेचैनी या बार-बार बीमार पड़ने जैसी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। काम पर असर पढ़ने पर आप को आर्थिक रूप से तंगी की परेशानी भी हो सकती है।  इसके लिए जरुरी है कि आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाये रखें। आप वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं:

घर के मैनगेट पर स्वस्तिक बनाएं

Brown front door with Hindu swastika symbol, flanked by glass panels and potted plants.
Make a Swastika on the main gate of the house

स्वस्तिक का चिह्न हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। किसी भी मंगल कार्य को करने से पहले स्वस्तिक बनाना परंपरा मानी जाती है। अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाते हैं तो इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।

रोजाना सुबह-शाम पूजा करें

रोजाना सुबह-शाम पूजा करने से घर का माहौल शुद्ध और एनर्जेटिक बना रहता है। अगर आप अपने घर में हर रोज कपूर, धूप और दीपक से भगवान का पूजन करते हैं तो इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती जिससे आपका मानसिक और शारारिक बैलेंस ठीक रहता है। शाम को गुग्गुल का धुआँ करना भी बहुत इफेक्टिव माना जाता है। इससे घर महक उठता है और पॉजिटिविटी बढ़ती है।

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं

Tulsi plant in a red-yellow pot with Om and Swastika symbols on a wooden surface.
Plant a Tulsi plant in the courtyard of your house

तुलसी का पौधा घर की शुद्धता और पॉजिटिविटी का प्रतीक है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। तुलसी न केवल नेगेटिव एनर्जी क दूर करती है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।  इसकी पत्तियाँ वातावरण को बैक्टीरिया से मुक्त करती हैं और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में भी राहत देती हैं।

घर को साफ़ रखें

वास्तु के अनुसार घर को साफ सुथरा रखना चाहिए।  घर में बिखरे हुए फालतू सामान और टूटी-फूटी वस्तुओं को हटा दें, क्योंकि यह नेगेटिव एनर्जी को इन्वाइट करती है और आपके घर में परेशियों का आगमन हो सकता है। आप घर की खिड़कियाँ खोलकर रखें ताकि घर में ताज़ी हवा और सूरज की नेचुरल लाइट आती रहे। इससे घर का वातावरण हवादार और सुखद बना रहता है।

नमक और पानी पोछा लगाएं

Glass of water beside a small pile of salt on a reflective surface with blue-purple background.
Salt and water mop

आप हफ्ते में 1-2 बार पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं इससे आपके घर में नकारात्मक एनर्जी नहीं आती। इसके साथ ही आप घर के चारों कोनों में कांच की कटोरी में सेंधा या समुद्री नमक रखें, यह नेगेटिविटी को दूर करता है। इसके अलावा अगर आप किसी मेन्टल स्ट्रेस से गुजर रहे हैं तो आप नहाने के पानी में समुद्री नमक मिलकर रोज नहाएं इससे आप स्ट्रेस से दूर रहेंगे। 

इसके अलावा आप घर में मनी प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे लगाएँ, यह घर के माहौल को शुद्ध करते हैं, साथ ही घर में खूबसूरत और प्रेरणादायक चित्र लगाएं। तो ये है कुछ वास्तु उपाय जो आपको स्ट्रेस-फ्री और एनर्जेटिक बनाये रखने में सहायक होते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...