इन चीजों को घर में रखने से नहीं आती है कंगाली, शान से कटेगी जिंदगी: Vastu Tips for Money
Vastu Tips for Money

इन चीजों को घर में रखने से नहीं आती है कंगाली, शान से कटेगी जिंदगी

Vastu Tips For Money : घर को धन और सुख-समृद्धि से भरने के लिए वास्तु के बताए गए कुछ चीजों को घर में जरूर रखें। आइए जानते हैं इस बारे में-

Vastu Tips For Money : हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर सुख और समृद्धि से भर जाए, इसके लिए वे तरह-तरह के वास्तु टिप्स अपनाते हैं। घर की साज-सजावट और छोटी-छोटी चीजों को रख में रखने से भी आप अपने घर को सुख और पॉजिटिव विचारों से भर सकते हैं। जी हां, वास्तु के हिसाब से अगर आप अरने घर में चीजे रखते हैं, तो इससे घर में कभी भी नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। आपका घर हमेशा पॉजिटिविटी और खुशहारी से भरा होता है। आइए जानते हैं घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है?

Also read: क्या आपकी कार भी बन गई है चूहों का घर, इस तरह करें इस समस्या का समाधान

Vastu Tips for Money
Pyramid

वास्तु शास्त्र में पिरामिड का काफी महत्व माना जाता है। अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो साज-सजावट के लिए घर के अंदर पिरामिड जरूर रखें। आप कांच, चांदी, तांबा या फिर पीतल के पिरामिड रख सकते हैं। यह आर्थिक तंगी को दूर करता है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी कम करता है। कोशिश करें कि पिरामिड ऐसी जगह रखें, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों।

5 Faces Hanuman
5 Faces Hanuman

घर को आर्थिक रूप से मजबूत करने से लेकर पॉजिटिव ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप पंचमुखी हनुमान रख सकते हैं। अगर आपके पास मूर्ति नहीं है, तो आप फोटो भी लगा सकते हैं। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान को स्थापित रखने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही घर में शांति भी बनी रहती है।

Lakshmi Kuber
Lakshmi Kuber

पूजा वाले स्थान या घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के पद चिह्न और भगवान कुबेर के तस्वीर रखना काफी शुभ माना दाता है। मां लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। यह घर में धन और समृद्धि लाती हैं। वहीं, कुबेर को भी धन का देवता कहा जाता है। इसलिए अगर आप अपने घर में धन की कमी नहीं लाना चाहते हैं, तो लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर जरूर रखें।

Clay Pot Water
Clay Pot Water

वास्तु के अनुसार घर में पानी की सुराही रखना भी काफी शुभ होता है। कोशिश करें कि सुराही को उत्तर दिशा में रखें। यह काफी शुभ होता है। आपके पास सुराही नहीं है, तो आप छोटा सा घड़ा भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इस घड़े में पानी जरूर भरकर रखें। ऐसा कहा जाता है पानी से भरा खड़ा धन का आगमन करता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...