ऐसी तस्वीरें लगाना घर में लाता है रिश्तों में तनाव
कुछ लोग अजीबोगरीब तस्वीरें घर में लगाना पसंद करते हैं। कभी कभी तो ये पेंटिंग्स दरअसल में सुंदर तो होती हैं, पर इनके प्रभाव नकारात्मक भी होते हैं।
Vastu Tips for Paintings: घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाना हर कोई पसंद करता है। हो भी क्यों नहीं सुंदर तस्वीरें जहां घर की दीवारों की सुंदरता बढ़ाती है, साथ ही इनको देखने से व्यक्ति के में मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन,कुछ लोग अजीबोगरीब तस्वीरें घर में लगाना पसंद करते हैं। कभी कभी तो ये पेंटिंग्स दरअसल में सुंदर तो होती हैं, पर इनके प्रभाव नकारात्मक भी होते हैं। कुछ लोग उदासीन तस्वीरें घर में लगा लेते हैं। ऐसी तस्वीरें घर से सुख शांति छीन भी सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर की दीवारों पर तस्वीरें यूं ही नहीं लगा लेनी चाहिए। क्यूंकि, वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दीवारों पर सब पेंटिंग्स शुभ नहीं होती है। कुछ तस्वीरें घर में लगाना अशुभता को निमंत्रण देना है। ये तस्वीरें आपके जीवन में तनाव की और बर्बादी की वजह बन सकते हैं। इसलिए इन तस्वीरों को लगाने से आपको परहेज करना चाहिए।
घर में हमेशा ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएं। जिससे आपको खुशी मिले जो आपके घर को पॉजिटिव वाइव्स से भर दे।जिससे आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले और आपका मनोबल बढ़ाएं।
तो, चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी तस्वीरें हैं जिन्हें घर में नहीं लगानी चाहिए;
Also read : Vastu के हिसाब से जानिए कैसे होने चाहिए घर की दीवारों के रंग
उदास तस्वीरें

घर में कभी भी उदास तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिसको देखकर आपका मन उदास हो जाए। जैसे कुछ लोग उदास स्त्री की तस्वीर घर में लगा लेते हैं। जबकि ये तस्वीर वास्तु अनुसार शुभ नहीं मानी जाती है।
रोते बच्चे की तस्वीर

घर में कभी भी रोते बच्चे की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में तनाव लाती है। इन तस्वीरों से घर में नेगेटिव वाइव्स का एहसास कराती हैं। जिससे आपके जीवन में बुरा असर पड़ता है।
कैक्टस की पेंटिंग्स

कैक्टस एक कांटो वाला पौधा है जो मरुस्थल में पाया जाता है। लेकिन घर में भूलकर भी कैक्टस या इसकी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्यूंकि इससे आपसी रिश्तों में तनाव उत्पन्न होता है,जिससे परिवार के सदस्य आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं। घर में तरक्की भी रुक सी जाती है।
बहते पानी की तस्वीर

बहते पानी की तस्वीर देखने में जरूर सुंदर लगती है,लेकिन आपको इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। क्यूंकि इससे आपका पैसा कभी भी स्थिर नहीं रहेगा। आप भले ही लाखों करोड़ों में कमाएं लेकिन आपका पैसा पानी की तरह बह जाएगा।
हिंसक पशु और पक्षियों की तस्वीर

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन लोग विभिन्न जंगली जानवरों और पशु पक्षियों के तस्वीर घर में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का कार्य करते हैं। जहरीले, मांसाहारी और निशाचर पशु पक्षियों जैसे सांप,बाघ, उल्लू, गिद्ध,बिल्ली,शेर इन सब की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर की शांति भंग कर देते हैं। ऐसी तस्वीरें घर में बुरी शक्तियों को बढ़ावा देते हैं,जिससे घर में अशुभता बढ़ जाती है।
वास्तु की माने तो घर में हमेशा खुशहाल और हरी भरी प्राकृतिक दृश्यों वाली तस्वीरों से घर सजाएं ताकि घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास हो।
