हाथी की तस्वीर लगाने से पहले जान लें वास्तु
हाथी हिंदूधर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।क्यूंकि गणेशजी का मुख हाथी का है। ऐसा माना जाता है कि हाथी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से माता लक्ष्मी और गणेश के साथ विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।
Elephant Figurines Vastu: घर में सुख शांति का निवास हो इसके लिए लोग बहुत सारे उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी घर में लगातार कलह का वातावरण, या पति पत्नी के बीच तनाव बना रहता है। तो इसका कारण प्रायः घर में मौजूद वास्तु दोष होता है। जिसकी वजह से लगातार उपाय के बावजूद भी लोग इसका शुभ फल नहीं प्राप्त कर पाते है।
लेकिन वास्तु और फेंगसुई दोनों में ही हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन हाथी की तस्वीर लगाने से ही समस्याएं ख़तम नहीं हो जाती, बल्कि इसे लगाने से पहले वास्तु के नियम को जानना बहुत जरूरी है।
Also read : घर में हैं आठ दिशाएं, जानें किस दिशा में क्या रखें?
हाथी हिंदूधर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है क्योंकि गणेशजी का मुख हाथी का है। ऐसा माना जाता है कि हाथी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से माता लक्ष्मी और गणेश के साथ विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।हाथी की तस्वीर रखने से व्यक्ति का भाग्य भी चमकता है,जिससे व्यक्ति को हर कार्य में सफलता,और मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है।
वास्तु अनुसार किस दिशा में हो हाथी की मूर्ति
हाथी की मूर्ति या तस्वीर दक्षिण दिशा छोड़कर किसी भी दिशा में लगा सकते हैं।लेकिन उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति या तस्वीर रखना शुभ फलदायक होता है।
कहां रखे हाथी की मूर्ति या तस्वीर?

हाथी को रक्षक के रूप में भी प्रस्तुत किया जाता है।इसलिए इसे प्रवेश द्वार पर दोनों तरफ लगाना भी शुभ माना जाता है। आप इसे लिविंग रूम,चिल्ड्रेन रूम,बेडरूम,प्रवेश द्वार, पूजा घर सभी जगह रख सकते हैं।इसे बस बाथरूम और किचन में ना रखें।
कैसी हो मूर्ति और तस्वीर
प्रवेश द्वार पर:

अगर आप हाथी की मूर्ति प्रवेश द्वार पर रखना चाहते हैं तो सुंड उठी हुए हाथी के जोड़े दोनों तरफ लगाएं।इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और राहु ग्रह भी शांत होता है।
बच्चों के कमरे में:

बच्चों के कमरे में आप हाथी की तस्वीर प्रदर्शित कर सकती हैं। जैसे मां बच्चे के प्रेम के प्रतीक के रूप में हाथी और उसके बच्चे की पेंटिंग।अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो एक हाथी की मूर्ति बच्चे के स्टडी टेबल पर रखें, जिससे बच्चे को पढ़ाई में एकाग्रता आएगी।
बेडरूम में
पति पत्नी में अगर तनाव है और प्यार का अभाव है, तो हाथी की तस्वीर रखने से दोनों में प्रेम बढ़ता है। बेडरूम में पीतल के हाथियों का जोड़ा रखना शुभ होता है,जिससे उन दोनों के आपस के झगड़े खत्म होते हैं प्रेम में प्रगाढ़ता आती है।
लिविंग रूम में
लिविंग रूम में हाथियों के जोड़े वाली तस्वीर उत्तर दिशा में लगाने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते है। व्यक्ति समृद्ध और धनी बन जाता है।आप इस स्थान पर तस्वीर या पीतल के हाथी या चांदी के हाथी,या मिट्टी से बने हाथी के जोड़े सुंड नीचे किए हुए रख सकते है। इससे परिवार में शांति का माहौल रहता है।
पूजा कक्ष में
पूजा कक्ष में आप गजलक्षमी जिसमे मां लक्ष्मी सफेद हाथी पर सवार है उसे उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित कर सकते हैं।यहां आपको चांदी के हाथी रखना शुभ फलदायक होता है।
घर में हाथी की तस्वीर और मूर्ति वास्तु के नियम के अनुसार अगर आप भी रखती हैं तो जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और शुभता के मार्ग खुल जाएंगे।
