Vastu Tips for Gifts: उपहार के लेन-देन करने की परंपरा या रीति रिवाज सदियों से चली आ रही है। जब भी हमारे घर कोई आता है तो उपहार स्वरूप कुछ लेकर आता है या हम किसी के घर जाते हैं तो उपहार लेकर जाते हैं। इसी तरह शादी-विवाह, जन्मदिन, गृह प्रवेश या विशेष आयोजन पर भी उपहार देने की परंपरा है। उपहार का लेनदेन करने से सम्मान, संबंध और आपसी प्रेम बना रहता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में आपके द्वारा दिया गया गलत उपहार रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में ऐसे उपहारों के बारे में बताया गया है जोकि अपने सगे-संबंधियों या दोस्तों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से गिफ्ट्स हैं जिन्हें नहीं देना चाहिए।
गिफ्ट्स में नहीं देनी चाहिए

उपहार में कभी न दें ये चीजें

देवी-देवताओं की मूर्ति:- उपहार के तौर पर हम देवी-देवताओं की मूर्ति देने को सबसे अच्छा ऑप्शन मानते हैं और हम लक्ष्मी गणेश की तस्वीर, राधा कृष्ण की तस्वीर, हनुमान जी या भगवान शिव की मूर्ति आदि उपहार में देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी देवी-देवताओं की मूर्ति को किसी अन्य व्यक्ति को उपहार स्वरूप नहीं देना चाहिए। इसका कारण क्या है कि आप जिसे भगवान की मूर्ति या तस्वीर उपहार दे रहे हैं, यदि वह उसकी अच्छी तरह से देखभाल नहीं करेगा या पूजा पाठ नहीं करेगा तो इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही ऐसे में देवी-देवता का अपमान भी होता है। इसलिए कभी भी देवी-देवताओं की मूर्तियां अन्य किसी व्यक्ति को उपहार में देने से बचना चाहिए।
महाभारत ग्रंथ:- महाभारत हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है। लेकिन इसके बावजूद भी यह उपहार स्वरूप किसी को नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि महाभारत ऐसा ग्रंथ है जिसमें युद्ध का वर्णन मिलता है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत ग्रंथ को उपहार में देने से रिश्तों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
नुकीली चीजें: नुकीली चीजों को भी उपहार में देने से बचना चाहिए। कई लोग जाने-अनाजने में चाकू, कैंची, वेजिटेबल कटर, मशीन आदि गिफ्ट कर देते हैं, जोकि अच्छे संबंधों में भी दूरी का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी चीजें भी उपहार में नहीं दें।
पर्स:- पर्स या वॉलेट ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है। इसलिए हमें लगता है कि यह गिफ्ट के रूप में देने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन पर्स, मनी बैग या फिर वॉलेट कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार में पर्स देना का बुरा असर हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है और पैसों की कमी हो सकती है। दरअसल किसी अन्य व्यक्ति को पर्स देने इस बात का प्रतीक होता है कि, हम अपनी सकारात्मक वित्तीय ऊर्जा को भेंट कर रहे हैं।
फूटवियर:- ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल या फूटवियर गिफ्ट में देना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे गिफ्ट से शनि देव से बुरा फल प्राप्त होता है और साथ ही इसका नकारात्मक प्रभाव रिश्तों पर भी पड़ता है।
काले वस्त्र और रूमाल:- ऐसा माना जाता है कि आप जिन्हें रूमाल गिफ्ट करते हैं, उनके साथ संबंध खराब हो जाते हैं। क्योंकि रूमाल देने से रिश्तों में खटास बढ़ने लगती है। इसी के साथ काले रंग के कपड़े भी उपहार में नहीं देना चाहिए। दरअसल उपाहर हम शुभ या खुशी के मौके पर देते हैं, जबकि हिंदू धर्म में शुभ-मांगलिक कार्यों में काले रंग को अशुभ माना जाता है।
