फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रोमोशंस के दौरान अपनी शादी के वायरल वीडियोज़ के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा की उनके भाई बहनों और दोस्तों ने उनकी शादी के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। उन्होंने बताया कि उनकी करीबी फ्रेंड जैकलिन फर्नांडिस और रणवीर सिंह ने तो शादी के सारे रस्मों को लाइव कर दिया था। सोशल मीडिया पर फोटोज वीडियोज़ डाले जाने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी क्यूंकि शादी में छुपाने जैसा कुछ नहीं होता, फिर भी अगर हम प्राइवेसी की बात करते हैं तो इन लोगों को मेरी शादी में भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए था। 
 
 

143 ❤️❤️❤️ @sonamkapoor @shehlaakhan

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on



 
बातचीत में सोनम ने ये भी बताया कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर शादी में इतना खर्च पसंद नहीं है और वो आर्यसमाजी शादी पसंद करती हैं। 
फिलहाल सोनम अपने पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने भी अपने ट्विटर पर सोनम की सफल फिल्मों का कोलाज बनाकर सोनम को उनके अच्छे काम के लिए बधाई दी थी।