आपका भी रुक रहा प्रमोशन या नहीं बढ़ रही सैलरी तो ऑफिस टेबल पर रखें ये चीजें
अपने वर्कप्लेस के पास और अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रख कर अपने कार्य और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और जल्द ही नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं।
Vastu Tips for Career: आपका करियर चाहे किसी भी क्षेत्र में हो लेकिन आपका ग्रोथ आपके लगातार मेहनत के बावजूद नहीं मिल पा रहा हो तो कोई भी फ्रस्ट्रेट ही जाता है। कभी-कभी आपके जूनियर भी आपसे जल्दी आगे बढ़ जाते हैं तब और भी बुरा लगता है। कभी-कभी प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम होने के बावजूद भी प्रमोशन डिले हो जा रहा है तो हो ना हो ये आपके कुछ ग्रह दशा की वजह से होता है,या फिर आपके वर्कप्लेस के पास उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा की वजह से भी होता है। हां! सही सुना ऑफिस में भी घर की तरह पॉजिटिव एनर्जी होना जरूरी होता है। क्यूंकि नेगेटिव एनर्जी की वजह से व्यक्ति का कार्य प्रभावित होता है और तरक्की भी बाधित होती है।
हालांकि, आप पूरे ऑफिस का तो वास्तु नहीं बदल सकते लेकिन हां! अपने वर्कप्लेस के पास और अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रख कर अपने कार्य और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और जल्द ही नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं।
आइए चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें, जो ऑफिस डेस्क पर रखने से आपके कैरियर में ग्रोथ लाएंगी;
Also read : जानिए किस तरह के पौधे रखने से घर में होती है शांति
गोल्डन सिक्कों से भरा जहाज

वास्तु शास्त्र की माने तो अगर आपका प्रमोशन बार बार रुक रहा है तो ऑफिस डेस्क पर गोल्डन सिक्कों से भरा जहाज रखें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही प्रमोशन हो जाएगा और करियर में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी और तरक्की के सारे रास्ते खुल जाएंगे।
बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट जैसे घर के लिए लकी प्लांट है वैसे ही ये ऑफिस के लिए भी लकी प्लांट है।इसको ऑफिस डेस्क पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसको रखने से आपका भाग्य चमक जाएगा और आपकी आर्थिक तंगी भी दूर करेगा।
क्रासुला प्लांट

क्रासूला में धन को आकर्षित करने की चुंबकीय शक्ति होती है। इसको ऑफिस डेस्क पर रखना आपके लिए लाभदायक होगा। ये प्लांट इतना शुभ है कि इससे आपके करियर में अपार सफलता मिलेगी। इससे सफलता आपकी तरफ आकर्षित होगी।
टेबल लैंप

अगर आपके डेस्क पर अंधेरा रहता है तो ये भी तरक्की में बाधक है। इसलिए डेस्क पर एक टेबल लैंप रखें जिससे डेस्क पर अंधेरा ना हो।डेस्क पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी होनी चाहिए।
नौकरी में सफलता के लिए अन्य वास्तु टिप्स

*ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ सुथरा सजा कर रखें।
*सूखे मुरझाए पौधे या फूल ऑफिस डेस्क पर ना रखें।
*करियर में सफलता पाने के लिए शनिवार को शनि मंदिर में दीपक जलाएं और अपनी सफलता के लिए प्रार्थना करें।क्यूंकि शनि कर्म के देवता हैं।
*सूर्य देव को उगते वक्त सुबह अर्घ्य देने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।नौकरी में तरक्की पाने के लिए रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
इन उपायों की मदद से आपको करियर में निश्चित ही सफलता मिलेगी और प्रमोशन भी हो जाएगा।
