Vastu Tips for Parrot
Vastu Tips For Parrot

घर में तोता पालने के लिए ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के नियमों का

वास्तु शास्त्र में तोता पालने को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं घर में तोता पालने से जुड़ें जरूरी वास्तु नियमों में बारे में।

Vastu Tips For Parrot: ज्यादातर लोग अपने घर में कुत्ते, बिल्ली, मछली व खरगोश पालना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें तोता पालना अच्छा लगता है और वे अपने घर में तोता पालते भी हैं। लेकिन तोता पालने को लेकर अक्सर लोगों में यह कंफ्यूजन होती है कि क्या घर में तोता पालना शुभ होता है या अशुभ? वास्तु शास्त्र में तोता पालने को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं घर में तोता पालने से जुड़ें जरूरी वास्तु नियमों में बारे में।

Vastu Tips for Parrot
parrot is auspicious or inauspicious?

वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि घर में तोता पालने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में तोते का बोलना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर आप तोता नहीं पाल सकती हैं तो घर में तोते की तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे कुंडली के नकारात्मक ग्रह राहू-केतु और शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है। घर में तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि अगर आप तोते को पिंजड़े में रखते हैं और अगर तोता आपके घर में खुश नहीं रहता है तो इसकी वजह से घर में अक्सर गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और घर के सदस्य आपस में लड़ते-झगड़ते हैं और उन्हें धन से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

parrot's cage
The right direction to keep the parrot’s cage in the house

वास्तु शास्त्र में दिशा का खास महत्व होता है। ऐसे में तोते के पिंजरे को हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में पिंजड़ा रखने से इसका शुभ लाभ प्राप्त होता है, क्योंकि यह दिशा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की होती है और इसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

जब आप घर में तोता पालती हैं तो आपको इसके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। तोते को खुश रखने के लिए उसे अधिक से अधिक हरे रंग की चीजें ही खिलाएं, क्योंकि जब आपके द्वारा पाला गया तोता खुश रहता है तो इसकी वजह से घर में बरकत होती है और घर में खुशियाँ आती हैं। अगर तोता आपके घर में उदास रहता है या आपसे हमेशा नाराज रहता है तो घर में नकारात्मकता बढ़ती है, इसलिए घर में बरकत के लिए तोते को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें।

Parrot
Who should not keep a parrot?

वैसे लोगों को तोता पालने से बचना चाहिए जिनके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े वाला माहौल रहता है। ऐसा कहा जाता है कि तोता बातों को बहुत जल्दी समझता है और अगर आपके घर में हर समय लड़ाई-झगड़ा होता है, तो वह आपकी बातों को सुनकर दोहराने लगता है, जो अशुभ होता है और इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...