तोता ढूंढने पर मिलेगा 10 हजार, यूपी के इस शहर में हर दीवार पर चिपक रहा है ये पोस्टर
Ajab-Gajab Story : तोते के खोने पर क्या आप कभी 10 हजार रुपये देने का ऐलान करेंगे? आपको शायद इसके लिए सोचना पड़ जाए, लेकिन ऐसी एक घटना हुई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से-
UP Parrot Story: अब तक आपने लोगों के लापता होने का पोस्टर कई बार देखा होगा। इस तरह के पोस्टर्स आपने दीवारों और न्यूज पेपर पर देखा होगा। अक्सर हम ऐसे पोस्टर्स को देखकर इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि ये हम लोगों के लिए कोई बड़ी बात नहीं होती है और न ही रोचक की कोई खबर होती है। लेकिन अगर आपके सामने कोई ऐसा पोस्टर दिख जाए, जिसमें इंसान नहीं बल्कि तोते के खोने की खबर छपी हो, तो शायद आप खुद को पूरा पोस्टर पढ़ने से रोक नहीं पाएंगे। जी हां, ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश में हुई, जहां एक इश्तिहार किसी इंसान के खोने की नहीं बल्कि तोते के खोने की छपी है। इस इश्तिहार में तोते को खोजने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी देने का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में-
Also read: बच्चों को गलतियां करके सुधरने दें
10 हजार का इनाम देने का ऐलान

पालतू जानवरों और पक्षियों अक्सर लोग काफी ज्यादा प्रेम करते हैं। लेकिन उसके खोने पर शायद ही ढूंढने वालों को इनाम देने का ऐलान करता हो। लेकिन एक व्यक्ति ने अपने तोते को ढूंढने पर 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। यह मामला रामनगरी अयोध्या का है। दरअसल, अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र के नील बिहार कॉलोनी के रहने वाले शैलेश कुमार पक्षियों से काफी प्रेम करते हैं। उनके पास एक तोता था, जिसके खो जाने के बाद से वे काफी परेशान हैं। इसलिए उन्होंने तोते के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम रख दिया गया है।
पूरा परिवार तोते की कर रहा तलाश
बता दें कि शैलेश कुमार ने एक तोते को पाला था, जिसका नाम मिट्ठू था। वे अपने इस तोते को परिवार की तरह रखते थे। कुछ दिन पहले ही अचानक से मिट्ठू पिंजरे से बाहर जाकर आसमान की ओर उड़ गया, जिसके बाद से शैलेश का पूरा परिवार काफी ज्यादा परेशान हो रहा है।

इसके बाद उन्होंने एक इश्तिहार छपवाया, जिसमें उन्होंने तोते की पूरी पहचान लिखी। साथ ही उसे ढूंढने वालों को 10 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
अब तक आपने किसी व्यक्ति के खोने पर इनाम का ऐलान करते देखा होगा, लेकिन इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसके देखकर लोग काफी मजाक भी बना रहे हैं। साथ ही कई लोगों को यह पक्षियों के प्रति अपने प्यार को दर्शाना लग रहा है।
