अगर घर की दीवारों पर दीमक लग गई है तो करें यह उपाय: Tips to Control Termite
Tips to Control Termite

Tips to Control Termite: बहुत सारे लोग घर की दीवारों और कुछ जगहों पर दीमक से परेशान रहते हैं। यह समस्या सर्दी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि सर्दी में घर में सीलन ज्यादा हो जाती है और धूप कम ही लगती है जिस वजह से दीमक ज्यादा फैलती है। अगर दीमक दीवारों के अंदर घुसने लगती है तो दीवार कमजोर हो जाएंगी और घर मजबूत नहीं रहेगा। इसलिए आप को तुरंत इनका इलाज करने की जरूरत है ताकि दीमक हट सके। कुछ प्रकार की दवाई और तेल का प्रयोग करके आप अपने घर की दीवारों से दीमक को हटा सकते हैं। आइए जान लेते हैं दीमक हटाने के कुछ सरल उपाय।

Also read: घर में दीमक से परेशान? जानें 3 स्प्रे जो 5 मिनट में होंगे तैयार: Homemade Termite Spray

संतरे का तेल:

संतरे का तेल दीमक हटाने में काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप के घर में कहीं पर दीमक लगी है तो उस जगह संतरे का तेल छिड़क दें। ऐसा करने से दीमक हट जाती है और दुबारा से नहीं लगती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में संतरे के तेल का प्रयोग न करें नहीं तो यह असर नहीं करेगा।

बोरिक एसिड पेस्ट:

बोरिक पाउडर को विनेगर में डाल कर एक पेस्ट तैयार कर लें और एक लकड़ी की मदद से अपने घर की दीवारों पर यह पेस्ट लगाएं। इस पेस्ट को दीमक भगाने के लिए काफी असरदार माना जाता है।

ये खास स्प्रे बनाएं:

कसैली या तेज गंध वाली चीजों से दीमक दूर भागती हैं इसलिए ऐसी चीजों से एक स्प्रे बना कर तैयार कर सकते है। सबसे पहले आपको करेले को रस को नीम के तेल में मिक्स कर लेना है और उसमें नमक डाल लेना है। अब एक स्प्रे तैयार हो चुका है और इसे दीमक पर छिड़क दें। इससे दीमक चली जाएगी और साथ ही भविष्य में दीमक लगने का रिस्क भी काफी कम हो जाएगा।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...