घर में पड़े हुए शर्ट के बटन का इस तरह करें इस्तेमाल और बनाएं होम डेकोर का सामान : home decor with buttons
आईये आपको बताते हैं घर में पड़े हुए शर्ट के बटन का इस्तेमाल करके आप होम डेकोर का सामान किस तरीके से बना सकते हैं।
Home Decor: हमारे घर में जितना भी समान होता है वह बेकार नहीं होता है और ना ही पुराना होता है। हम इन सामान का दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं और क्रिएटिव चीज बना सकते हैं। इन्हीं में एक समान होता है शर्ट का बटन जो अक्सर ही सभी के घर में पड़े रहते हैं। अगर आप चाहे तो फटे हुए शर्ट के बटन निकाल कर भी अलग रख सकते हैं और इनका दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
शर्ट के बटन से होम डेकोर का समान बनाया जा सकता है। आप इन सामान के जरिए अपने घर को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग से खरीदारी करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है तो आईये आपको बताते हैं घर में पड़े हुए शर्ट के बटन का इस्तेमाल करके आप होम डेकोर का सामान किस तरीके से बना सकते हैं।
Also read: कूल लुक के लिए ट्राई करें ये टी-शर्ट डिजाइन, गर्मियों में भी दिखेंगी फैशनेबल
किस तरह बनाए होम डेकोर का सामान

- अगर आप बटन से होम डेकोर का आइटम बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले सारे बटन एक साथ इकट्ठे कर ले।
- इसके लिए आप अलग-अलग कलर के बटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे कलरफुल बनाने के लिए आप पेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आप ब्लैक और व्हाइट पेपर का इस्तेमाल करते हैं तो वह भी बहुत खूबसूरत लगता है इसे फूलों के आकार में कट कर ले।
- कुछ इस तरह के फ्लावर को व्हाइट पेपर की मदद से और कुछ को व्हाइट पेपर पर ही बना ले और कुछ आप ब्लैक पेपर की मदद से भी बना सकते हैं।
- इन फूलों को हाईलाइट करने के लिए उनके बीच में कलरफुल बटन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
- इसके बाद पेपर के इन फ्लावर के किनारे किनारे गोल्डन कलर के आउटलाइन भी बना दे तो यह और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।
- इस तरह के लगभग 5 से 6 फ्लावर आपको बनाने होते हैं। आप इसमें अखबार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और उसे पर कलर या पेंट भी कर सकते हैं।
- अब सारे तैयार किए फ्लावर्स को अपने रूम के वॉल पर अप डाउन तरीके से चिपका दें।
- अगर आप चाहे तो अपनी पसंद के अनुसार फ्लावर के कलर भी सेलेक्ट कर सकते हैं हमने यहां पर ब्लैक एंड व्हाइट का कंबीनेशन ही आपको बताया है अगर आप चाहे तो किसी भी कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरीके से देसी स्टाइल भी बनाया जा सकता है

अगर आप चाहे तो बटन की मदद लेकर कुछ देसी स्टाइल वॉल हैंगिंग भी बना सकते हैं। इसके लिए केवल आपको गुजराती थ्रेड वर्क के कपड़े लेकर उसे स्क्वायर शेप में कट कर देना है। इसके किनारे पर चारों साइड कलरफुल बटन लगाकर उसे डेकोरेट कर देना है। अगर आप चाहे तो अंदर खाली स्पेस पर भी बटन को चिपका सकते हैं या फिर इसे स्टिच भी कर सकते हैं। इस वॉल हैंगिंग को ट्रेडिशनल और यूनिक टच देने के लिए इसमें लटकन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस तरह से आपकी खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार हो जाती है।
इस तरह से पुराने बटन का इस्तेमाल करके आप होम डेकोर का सामान बना सकते हैं और अपने घर को सजा सकते हैं। क्योंकि हमारे घर का कोई भी सामान पुराना या खराब नहीं होता है हम उसे दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
