शर्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन के ट्रेंड है बहुत आकर्षक

शर्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन किसी भी अवसर पर बहुत अच्छा और अलग लगेगा। यह मेहंदी, संगीत, हल्दी, या शादी किसी के लिए भी हो सकता है।

Shrit Blouse Design: ब्लाउज़ डिज़ाइन अच्छा दिखना ही चाहिए, क्योंकि ब्राइड्स का पूरा लुक ब्लाउज़ के डिज़ाइन पर ही निर्भर होता है और लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने पर शादी के दिन डिफरेंट लुक मिलेगा। इसलिए दुल्हनें अपने लहंगे के लिए शर्ट चुन सकती हैं। यह मेहंदी, संगीत, हल्दी, या शादी किसी के लिए भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शर्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन किसी भी अवसर पर बहुत अच्छा और अलग लगेगा।

लैवेंडर शर्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन

लैवेंडर कलर आज कल काफी फैशन में है, तो आपकी शादी के फंक्शन जैसे मेहंदी, संगीत, या हल्दी के लिए आप लैवेंडर कलर का चुनाव कर सकती हैं। लैवेंडर कलर एक अलग ही लुक देगा, साथ ही यह आपको फ्रेश लुक भी देगा।

आलिया भट्ट ने लहंगे के साथ पेयर किया शर्ट

आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा ही एक पायदान ऊंचा किया है और शर्ट के डिज़ाइन में भी उन्होंने एक स्टाइल क्रिएट किया है, तो ब्राइड्स भी इस स्टाइल को अपना सकती हैं।

लहंगे के साथ वेलवेट शर्ट

वेलवेट हमेशा ही शाही लुक देता है, तो लहंगे पर वेलवेट मटेरियल का शर्ट चुनना आपकी शादी के दिन को रॉयल टच देगा और यह देखने में भी शानदार लगता है।

लहंगे के साथ कॉलर शर्ट

शर्ट के कॉलर वाले ब्लाउज़ का डिज़ाइन बहुत खूबसूरत दिखाईं देता है और यह मेहंदी फंक्शन को एक अलग ही लुक देता है। इसलिए, सभी भावी दुल्हनों के लिए, हमने लहंगा शर्ट डिज़ाइनों का एक संग्रह बनाया है। आप इस कॉलर शर्ट लहंगे डिज़ाइन में बहुत खूबसूरत लगेंगी। यह डिज़ाइन कियारा आडवाणी ने भी पहना है, जिसे बहुत सराहना भी मिली है।

लहंगे के लिए शर्ट स्टाइल ब्लाउज़

काजोल ने इस तरह का शर्ट स्टाइल लहंगा बनवाया है, जो कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ उनकी कमबैक फिल्म ‘दिलवाले’ में पहना था। इसलिए, उन्हें इस फिल्म में ज्यादातर शर्ट और लहंगा स्कर्ट पहने देखा गया था। दुल्हनें भी इसे अपने किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।

इस शादी के मौसम में ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्लाउज़ डिज़ाइन्स पर एक नज़र डालें और अपनी शादी में रॉयल लुक दें।

एमराल्ड ग्रीन शर्ट और लहंगा

पन्ना हरी शर्ट और घाघरा जीवंत और ताज़ा दिखते हैं। यह हमेशा सदाबहार होते हैं। यह शादी के दिन ब्राइड्स को एक यूनिक लुक देता है, तो सभी दुल्हनों के लिए आप अपने ब्राइडल आउटफिट के लिए इस ताज़ा रंग के लहंगे को चुन सकती हैं।

कोट स्टाइल शर्ट टॉप लहंगा

इस तरह के कोट स्टाइल वाले लहंगे सबसे अलग दिखते हैं और अगर कोई दुल्हन इस तरह का लहंगा पहनती तो वह बहुत खूबसूरत ही लगेगी। ऐसे में उन पर सबकी नजर होती ही है, तो इससे आप और भी अटैंशन पा सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह अद्वितीय और सुंदर दिखता है पहनने पर।

लहंगे पर ऑफ शोल्डर शर्ट

ब्राइड्स पर ऑफ शोल्डर शर्ट टॉप लहंगा कमाल का दिखेगा और दुल्हनें इसे अपनी शादी के किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इसलिए दुल्हनों को कुछ अलग दिखना ही चाहिए। उसे कुछ आधुनिक दिखने वाली शादी की पोशाक का चुनाव करना चाहिए। अनुष्का शर्मा का ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मूवी से प्रेरित लहंगा शर्ट लुक सबसे पसंदीदा वेडिंग लुक है और दुल्हन खूबसूरत भी लगती है।

दुल्हन के लिए रेड शर्ट लुक

दुल्हन पर रेड शर्ट खूबसूरत लगता है, ऐसा इसलिए क्योंकि लाल रंग को आज भी दुल्हन का रंग माना जाता है और आप लहंगे के लिए एक उत्तम लाल शर्ट के लिए ऑप्ट-आउट कर सकती हैं।

अगर आप जल्द ही दुल्हन बन रही हैं, तो इन स्टाइलिश शर्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन को चुनें और यह आपके वेडिंग ड्रेस को डिफरेंट लुक देगा। आप अपनी शादी के दिन एलिगेंट, स्टाइलिश और यूनिक दिखाईं देंगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment