Online Aadhar Card Updation
Offline steps to change name in Aadhar card

Summary: 2025-26 के लिए आधार अपडेट और नामांकन के नए नियम, जानें जरूरी दस्तावेज़ और प्रक्रिया

UIDAI ने आधार पंजीकरण और अपडेट के लिए दस्तावेजों की नई सूची जारी की है। अब केवल मान्य पहचान, पते, जन्मतिथि और रिश्तों के प्रमाण के साथ ऑनलाइन अपडेट करना होगा आसान।

UIDAI Aadhaar Update Documents: भारत सरकार की यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 2025–26 के लिए आधार पंजीकरण और संशोधन से संबंधित दस्तावेजों की सूची को अपडेट किया है। इन नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, हर नागरिक को केवल एक ही आधार संख्या रखने की अनुमति है। यदि किसी कारणवश किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक आधार नंबर हैं, तो केवल पहला बायोमेट्रिक आधारित आधार ही मान्य और सक्रिय रहेगा।

UIDAI द्वारा जारी किए गए Aadhaar (Enrolment and Update) First Amendment Regulations, 2025 के अनुसार, दस्तावेजों को चार प्रमुख श्रेणियों में बाँटा गया है- पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण और पारिवारिक संबंध का प्रमाण।

इन दस्तावेजों में से कोई एक मान्य होगा –

पैन कार्ड

वोटर आईडी कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र

बिजली, पानी, गैस या टेलीफोन का बिल

बैंक पासबुक

राशन कार्ड

सरकारी हाउसिंग योजना से संबंधित दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र

पासपोर्ट

SSLC सर्टिफिकेट

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

माता-पिता के नाम वाले जन्म प्रमाण पत्र

Aadhaar Card Update
Aadhaar Card Update

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आधार

पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए “Head of Family” विधि के तहत नामांकन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि बच्चे के पास अपने स्वयं के दस्तावेज हैं, तो उनका उपयोग भी किया जा सकता है। ब्लू आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। इसका रंग नीला होता है, इसलिए इसे “ब्लू आधार” कहा जाता है। इसमें बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती, सिर्फ बच्चे की बेसिक डिटेल और माता-पिता का आधार जोड़ा जाता है। 5 साल की उम्र के बाद बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है।

अगर आप अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपने आधार नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉग इन करें।

स्टेप 2: अपनी मौजूदा पहचान और पते की जानकारी की जाँच करें।

स्टेप 3: अगर सभी जानकारियाँ सही हैं, तो “I confirm that the above information is accurate” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: पहचान प्रमाण के लिए उपलब्ध विकल्पों में से उपयुक्त दस्तावेज चुनें।

स्टेप 5: चुने गए पहचान पत्र को अपलोड करें (फाइल का आकार 2 MB से कम और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में हो)।

स्टेप 6: फिर, पते के प्रमाण के लिए दस्तावेज का चयन करें।

स्टेप 7: पते के दस्तावेज को अपलोड करें (फाइल का आकार 2 MB से कम और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में हो)।

स्टेप 8: सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

UIDAI द्वारा लागू किए गए ये नए नियम आधार प्रणाली को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। दस्तावेजों की स्पष्ट सूची और ऑनलाइन अपडेट की सुविधा नागरिकों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाती है। यदि आपने अभी तक अपने आधार में कोई बदलाव नहीं किया है या नया नामांकन कराना है, तो इन दिशा-निर्देशों को जरूर ध्यान में रखें।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...