टूटी कुर्सियो से सजाएं घर: Old Chair Decor
Old Chair Decor Hacks

Old Chair Decor: आपके घर की लकड़ी की कुॢसयां बेकार यानी खराब हो चुकी हैं और आपने उन्हें बेचने का मन बना लिया है तो थोड़ा रुकिए, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से आप टूटी कुॢसयों का सदुपयोग घर को सजाने के लिए कर सकती हैं।

Also read: चोर की लकड़ी : अकबर बीरबल की कहानी (Chor ki Lakdi Story in Hindi)

घर में पड़ी टूटी-फूटी कुर्सियां या तो कबाड़ीवाले को बेच दी जाती हैं या फिर यूं ही घर के एक कोने में रखी रह जाती हैं। और एक समय के बाद वो कबाड़ में बेचने लायक भी नहीं रह जाती। तो क्यों न इन रखी हुई टूटी कुर्सियों को एक नया रूप दिया जाए, जिससे घर भी आकर्षक नज़र आए। कैसे… आइए जानें-

bench banaakar karen istemaal

अगर घर में तीन से चार कुर्सियां ऊपर से टूटी हुई हैं मगर उनके पैर यानि पाये ठीक हैं तो इन सबको साथ में लगाकर एक जैसी गद्दी यानि कुशन बिछा दें। लेकिन कुर्सियां अगर ज़्यादा पुरानी हो गई हैं तो कुशन के लिए थोड़े रंगीन व अच्छी क्वालिटी और प्रिंट के कपड़े का इस्तेमाल करें ताकि कुर्सी पर जल्दी किसी का ध्यान ही न जाए। इस बेंच को कोर्टयार्ड या फिर पोर्च में बिछाकर उसे आकर्षक बनाएं।

टूटी कुर्सियों का उपयोग प्लांट होल्डर के तौर पर भी किया जाता है। इससे नीचे सारा एरिया साफ-सुथरा नज़र आएगा। स्विंग चेयर अगर है तो उस पर पॉट रखकर बॉलकनी में टांग भी सकती हैं।

कुर्सी के ऊपरी भाग को दीवार में हैंग करके टॉवल होल्डर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस होल्डर में आप एक से ज़्यादा तौलियां टांग सकती हैं। वॉश बेसिन के नज़दीक लगा ये होल्डर काफी डिफरेंट और कूल नज़र आएगा।

Key Holder
Key Holder

चेयर्स के बैकरेस्ट को इस्तेमाल करने के कई तरीके होते हैं। आप इसे हुक की मदद से दीवार पर टांगकर की-होल्डर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर इसमें छोटी-छोटी पिन लगाकर उस पर अपनी एक्सेसरीज़ जैसे- बेल्ट, लाइट ज्वैलरी, स्कॉर्फ आदि टांग
सकती हैं।

घर में अगर बच्चे हैं तो कुर्सी के बैकरेस्ट को बोर्ड की तरह भी यूज़ कर सकती हैं। इस पर ब्लैकबोर्ड बीचों-बीच फिट करके आप अपने बच्चे की पढ़ाई को बोरिंग होने से बचा सकती हैं। वैसे आप चाहें तो इसे खुद भी मेमो बोर्ड के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं, जिस पर अपनी डेली टू-डू लिस्ट अपडेट कर सकती हैं।