Overview:स्टाइलिश सेल्फी, बजट ट्रैवल टिप्स और देसी वाइब्स के साथ ये डेस्टिनेशन आपके ट्रिप को बनाएंगे वायरल
अगली बार जब आपकी गर्ल गैंग ‘चल कहीं चलते हैं’ बोले, तो इस लिस्ट को याद रखें। चाहे इंस्टा पर क्यूट पोज़ चाहिए हों, या सिर्फ सुकून भरे पल – ये डेस्टिनेशन आपको देगी दोनों चीज़ें, और वो भी देसी स्टाइल में!
Insta Friendly Place: हर लड़की के दिल में एक ख्वाहिश होती है – दोस्तों के साथ कुछ ऐसा एक्सपीरियंस करना जो हमेशा याद रहे और अगर वो यादें इंस्टाग्राम पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी दिला दें, तो क्या बात है! जब ज़िंदगी थोड़ी सी रंगीन होनी लगे, तो गर्ल गैंग के साथ एक ट्रिप ही काफी है। तो चलिए, आपको बताते हैं कुछ ऐसे डेस्टिनेशन्स जो आपकी गर्ल ट्रैवल बकेट लिस्ट में होने ही चाहिए – क्योंकि यादें बनानी हैं, तो स्टाइल में बनानी हैं!
जयपुर
पिंक सिटी जयपुर का हर कोना इंस्टाग्राम लायक है। हवामहल की जालीदार खिड़कियों के सामने साड़ी या लहंगे में ट्रेडिशनल पोज़ हो या आमेर फोर्ट की सीढ़ियों पर कैंडिड शॉट। राजस्थानी राजसी ठाट और रंगीन गलियों से भरा जयपुर हर फोटो के लिए परफेक्ट फ्रेम है। बापू बाज़ार में सस्ते और स्टाइलिश कंगन मिलते हैं जो आपकी ओटीटी आउटफिट्स को पूरा करेंगे।
बजट : 2 दिन – ₹6000 में लोकल बस+होटल+शॉपिंग
फूड हाइलाइट : चौकी ढाणी में राजस्थानी थाली और लाइव लोक संगीत
ऋषिकेश
अगर आपकी गैंग में थोड़ी-सी सुकून की तलाश और थोड़ी-सी एडवेंचर की भूख है, तो ऋषिकेश आपके लिए परफेक्ट है। सुबह की गंगा किनारे मेडिटेशन रील बहुत कुछ कह जाती है और गंगा आरती के दौरान जो दिव्यता मिलती है, वो सिर्फ फील होती है – उसे एक बूमरैंग में कैद करना ना भूलें! उत्तराखंड की गोद में बसा ऋषिकेश सिर्फ ध्यान और योग के लिए नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में पहाड़ और बहती गंगा के साथ इंस्टा स्टोरीज़ के लिए भी परफेक्ट है।
बजट: ₹5000 में
एडवेंचर हाइलाइट: वॉटर राफ्टिंग और क्लिफ जंपिंग का वीडियो ज़रूर लें!
पुष्कर
पुष्कर की गलियों में घाघरा और झुमकों के साथ घूमती हुई रील, लोक संगीत, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ और सफेद मंदिरों की पृष्ठभूमि आपको एकदम देसी क्वीन बना देंगी।
बजट: 2 दिन – ₹4500
लोकल एक्सपीरियंस: पुष्कर मेला में ऊँट की सवारी और लोक कलाकारों संग नाचते हुए वीडियो
मनाली
स्नो-कैप्ड माउंटेन्स, कैफे में हॉट चॉकलेट, हिमाचली टोपी और स्कार्फ के साथ हॉट चॉकलेट हाथ में पकड़कर कैंडिड शॉटऔर स्कार्फ उड़ाता हुआ विंटर लुक – मनाली की ठंडक में कुछ तो अलग ही बात है। हिमाचल की ठंडी हवाओं में आपकी गर्ल गैंग की स्नोबॉल फाइट भी ट्रेंड कर सकती है, खासकर यहाँ के कैफे – जहां दीवारों पर लोक पेंटिंग्स और लाइटिंग्स इंस्टा-फ्रेंडली होती हैं। फोटोज़ में स्नोबॉल फाइट तो जरूरी है!
बजट: ₹7000-₹9000
फूड ट्राई करें: सिड्डू और चाय के साथ #WinterVibes वाली रील
उदयपुर
उदयपुर का हर कोना ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सेट हो। Lake Pichola के किनारे सुबह 7 बजे की गोल्डन लाइट में क्लिक करें बोट वाली तस्वीरें। झीलों की नगरी उदयपुर की सुंदरता किसी फिल्म सेट जैसी लगती है। खासतौर पर फतेह सागर झील के पास सनसेट स्लो-मो रील्स वायरल होने लायक होती हैं।
बजट: ₹6000 में 2 दिन का टूर
इंस्टा कैफे: जादू सा अनुभव देने वाला “Jheel’s Ginger Coffee Bar”
पॉन्डिचेरी
अगर आपकी गर्ल गैंग को कलरफुल स्ट्रीट्स और यूनीक वाइब्स पसंद हैं, तो पॉन्डिचेरी ट्राय करें।नीली-पीली फ्रेंच गलियों में समर ड्रेस के साथ घूमती हुई स्लो-मो रील बनाएं और देखिए लाइक्स की बरसात होती है या नहीं!पॉन्डिचेरी की फ्रेंच विब और बीच वाइब्स आपकी फीड को एक अलग ही ग्लो देंगी। यहां की गलियों में आप मिनिमल मेकअप और फ्लोई ड्रेसेस के साथ नेचुरल ब्यूटी दिखा सकती हैं।
बजट: ₹8000-₹10,000
बीच स्पॉट: Auroville Beach पर लीनिंग पाम ट्री वाली सेल्फी
कुर्ग
कभी-कभी नेचर की गोद में चुपचाप बैठकर बातें करना, कॉफी पीते हुए हंसना और झरनों के पास घंटों बिताना – यही असली गर्ल ट्रिप होती है। कुर्ग में हर चीज़ इतनी शांत और प्योर होती है कि यहां की तस्वीरें बिना फिल्टर के भी दिल जीत लेंगी। साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है।
बजट: ₹9000
लोकल टेस्ट: कोडवा करी और हॉट फिल्टर कॉफी
